logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज रेलवे पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ उतर प्रदेश के एक युवक को किया गिरफ्तार रफीगंज रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफार्म संख्या तीन एवं चार के बीच से एक युवक को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला के इनायत नगर थाना क्षेत्र के अमीर सिंह मिल्कीपुर करमडंडा खास गांव निवासी अखिलेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र कुणाल यादव को संदेह होने पर रोका गया लेकिन वह भागने लगा रेलवे पुलिस घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ तो उसके बैग से 22 बोतल कल 8. 250 लीटर शराब बरामद किया गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं बिहार प्रदेश के भीतर शराब रखने एवं शराब बेचना खरीदना एवं पीना एक संगीत अपराध है जिसको लेकर प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी को सोन नगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

5 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
5 hrs ago

रफीगंज रेलवे पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ उतर प्रदेश के एक युवक को किया गिरफ्तार रफीगंज रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफार्म संख्या तीन एवं चार के बीच से एक युवक को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला के इनायत नगर थाना क्षेत्र के अमीर सिंह मिल्कीपुर करमडंडा खास गांव निवासी अखिलेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र कुणाल यादव को संदेह होने पर रोका गया लेकिन वह भागने लगा रेलवे पुलिस घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ तो उसके बैग से 22 बोतल कल 8. 250 लीटर शराब बरामद किया गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं बिहार प्रदेश के भीतर शराब रखने एवं शराब बेचना खरीदना एवं पीना एक संगीत अपराध है जिसको लेकर प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी को सोन नगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)
    2
    भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड  चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. 
सूचना
प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local Politician Aurangabad, Bihar•
    8 hrs ago
  • आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
    1
    आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • अतरी थाना क्षेत्र में फल्गु नदी से अवैध बालू उठाव का मुद्दा सदन में गूंजा खनन विभाग पर उठे सवाल
    1
    अतरी थाना क्षेत्र में फल्गु नदी से अवैध बालू उठाव का मुद्दा सदन में गूंजा खनन विभाग पर उठे सवाल
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by Suraj kumar
    1
    Post by Suraj kumar
    user_Suraj kumar
    Suraj kumar
    पत्रकार Kaler, Arwal•
    2 hrs ago
  • रफीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सम्भु कुमार ने बताया कि बड़गांव गांव निवासी विक्की कुमार को मारपीट के मामले में निर्गत वारंट के आलोक में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं जाखिम सलेमपुर गांव निवासी दिलीप पासवान को शराब से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया
    1
    रफीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष सम्भु कुमार ने बताया कि बड़गांव गांव निवासी विक्की कुमार को मारपीट के मामले में निर्गत वारंट के आलोक में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
वहीं जाखिम सलेमपुर गांव निवासी दिलीप पासवान को शराब से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.