Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क हादसे में घायल हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल को रांची जाने के दौरान हुई मौत आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
Dhananjay kumar Yadav
सड़क हादसे में घायल हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल को रांची जाने के दौरान हुई मौत आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
More news from बिहार and nearby areas
- आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।1
- भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)2
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 मंगलवार से शुरू हो गई है। ऐसे में समय से नहीं पहुंच पाने के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में इस वर्ष 47026 परीक्षार्थी जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9:00 से तथा दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 1:30 से परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जा रहे है। कुछ परीक्षार्थी विलंब से पहुंच रहे हैं जो परीक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। रफीगंज के खीरहरी गांव के रहने वाली सलोनी सृष्टि ने इससे संबंधित एक जीत गई है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार रात्रि 9:00 बजे सलोनी सृष्टि की एक वीडियो मिला जिसमें सुनी उसने क्या कुछ गीत के माध्यम से कहना चाह रही है।1
- डोभी से महेंद्र कुमार की रिपोर्ट किसी भी खबर के लिए संपर्क करें # 9472352510 डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत में मंगलवार की सुबह किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक के तहत ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस पहल से किसानों में उत्साह देखा गया और खेती के कार्य में नई तकनीक अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए पट्टी पंचायत के किसान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय यादव, उदय प्रसाद एवं विनय प्रसाद सहित अन्य किसानों ने बताया कि ड्रोन से दवा छिड़काव करने में प्रति एकड़ 440 रुपये खर्च आता है। वहीं जिन किसानों का ई-फार्मर रजिस्ट्रेशन है, उन्हें आधी कीमत यानी 220 रुपये प्रति एकड़ में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत अंतर्गत कंगाली बिगहा, बांग्लापर और चंदा गांव में रबी फसल, गेहूं एवं आम के वृक्षों पर भी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। किसानों का कहना है कि ड्रोन तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में समान रूप से दवा का छिड़काव हो जाता है, जिससे फसल की सुरक्षा बेहतर होती है और श्रम व समय की भी बचत होती है। यह पहल कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित हो रही है।1
- पंचायत रोही वार्ड नंबर 4 (चैनपुर) स्वास्थ्य केंद्र निर्माण चालू2
- झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत यूपीकॉन टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को लगभग 2 बजे तक किया गया है।प्रशिक्षण के लिए कुल तीन बैच बनाए गए हैं।यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विकाश सिंह एवं अय्यांश पटेल द्वारा दिया जा रहा है।इस मौके पर प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ योग्य लाभुकों तक पहुँचाना है। इस कार्य में पंचायत सहायकों की भूमिका सबसे अहम होती है।पंचायत सहायक सरकार की सभी योजनाओं को सुचारू रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।लक्ष्य यह है कि कोई भी लाभुक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।वही प्रशिक्षकों ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों के कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी।वही पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त व सशक्त बनाने के लिए पंचायत की सभी गतिविधियों में पंचायत सहायकों की सक्रियता को अनिवार्य बताया गया।इस मौके पर कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।1
- रफीगंज विधानसभा के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा सदन में अपने क्षेत्र से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। बता दे की 2 फरवरी 2026 से बिहार विधानसभा बजट सत्र शुरू हुआ है। जिसमें प्रमोद कुमार सिंह लगातार रफीगंज विधानसभा से जुड़े हुए मुद्दे को उठा रहे हैं। बता दे कि अब तक उन्होंने मदनपुर प्रखंड अंतर्गत आंजन एवं देवजरा में नया थाना के उद्घाटन के बावजूद भी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्त नहीं होने पर मुद्दा को उठाया एवं उन्होंने मदनपुर एवं रफीगंज प्रखंड में अभिलंब डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मंगलवार रात्रि 8:00 बजे दूरभाष के माध्यम से बताया कि जल्द हुए रेल मंत्री से मिलकर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की ठहराव की मांग रफीगंज में की जाएगी।1