logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा नदी में मिला लापता युवक आकाश पाल का शव, परिवार में मचा कोहराम मोहम्मदाबाद, गाजीपुर। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सलेमपुर मालिकपूरा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले करीब 18-20 घंटों से लापता युवक आकाश पाल का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर मोड़ निवासी ईश्वर दयाल का छोटा पुत्र आकाश पाल (23 वर्ष) रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की, जो रामपुर बछछलपुर पीपा पुल के पास मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों को पीपा पुल के समीप आकाश की बाइक और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका गहराने लगी और ग्रामीणों की मदद से गंगा नदी में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रविवार रात तक कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पूर्व दिशा में नदी किनारे युवक का शव बरामद हुआ। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। परिजनों ने शव की पहचान आकाश पाल के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई दीपक पाल और पिता ईश्वर दयाल बेसुध हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आकाश शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

1 hr ago
user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गंगा नदी में मिला लापता युवक आकाश पाल का शव, परिवार में मचा कोहराम मोहम्मदाबाद, गाजीपुर। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सलेमपुर मालिकपूरा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले करीब 18-20 घंटों से लापता युवक आकाश पाल का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर मोड़ निवासी ईश्वर दयाल का छोटा पुत्र आकाश पाल (23 वर्ष) रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की, जो रामपुर बछछलपुर पीपा पुल के पास मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों को पीपा पुल के समीप आकाश की बाइक और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका गहराने लगी और ग्रामीणों की मदद से गंगा नदी में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रविवार रात तक कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पूर्व दिशा में नदी किनारे युवक का शव बरामद हुआ। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। परिजनों ने शव की पहचान आकाश पाल के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई दीपक पाल और पिता ईश्वर दयाल बेसुध हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आकाश शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंगा नदी में मिला लापता युवक आकाश पाल का शव, परिवार में मचा कोहराम मोहम्मदाबाद, गाजीपुर। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सलेमपुर मालिकपूरा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले करीब 18-20 घंटों से लापता युवक आकाश पाल का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर मोड़ निवासी ईश्वर दयाल का छोटा पुत्र आकाश पाल (23 वर्ष) रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की, जो रामपुर बछछलपुर पीपा पुल के पास मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों को पीपा पुल के समीप आकाश की बाइक और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका गहराने लगी और ग्रामीणों की मदद से गंगा नदी में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रविवार रात तक कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पूर्व दिशा में नदी किनारे युवक का शव बरामद हुआ। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। परिजनों ने शव की पहचान आकाश पाल के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई दीपक पाल और पिता ईश्वर दयाल बेसुध हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आकाश शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
    1
    गंगा नदी में मिला लापता युवक आकाश पाल का शव, परिवार में मचा कोहराम
मोहम्मदाबाद, गाजीपुर। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सलेमपुर मालिकपूरा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले करीब 18-20 घंटों से लापता युवक आकाश पाल का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर मोड़ निवासी ईश्वर दयाल का छोटा पुत्र आकाश पाल (23 वर्ष) रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की, जो रामपुर बछछलपुर पीपा पुल के पास मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों को पीपा पुल के समीप आकाश की बाइक और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका गहराने लगी और ग्रामीणों की मदद से गंगा नदी में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रविवार रात तक कोई सफलता नहीं मिली।
सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पूर्व दिशा में नदी किनारे युवक का शव बरामद हुआ। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। परिजनों ने शव की पहचान आकाश पाल के रूप में की।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई दीपक पाल और पिता ईश्वर दयाल बेसुध हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आकाश शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री पर एक शख्स ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि CM राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे और उन्हें सिर्फ 2 लाख की मदद से खुश मान रहे हैं। इस दौरान BJP को वोट देने और प्रशांत किशोर का समर्थन करने की बात भी कही गई।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री पर एक शख्स ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि CM राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे और उन्हें सिर्फ 2 लाख की मदद से खुश मान रहे हैं। इस दौरान BJP को वोट देने और प्रशांत किशोर का समर्थन करने की बात भी कही गई।
    user_Mulayam Singh
    Mulayam Singh
    Local News Reporter राजपुर, बक्सर, बिहार•
    6 hrs ago
  • गाजीपुर के कोड़वी गाँव में सड़क और नाली न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। बारिश में कीचड़ के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैल रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
    1
    गाजीपुर के कोड़वी गाँव में सड़क और नाली न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। बारिश में कीचड़ के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैल रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
    user_Bechurajbhar
    Bechurajbhar
    सैदपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • saf safai
    1
    saf safai
    user_Mohammad azam
    Mohammad azam
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Available for Sale Locality : चन्दौली, सैयदराजा हाईवे से 300 मीटर अंदर, फुटिया मार्ग। Area (dimensions) : 14 बिस्सा (18,900 वर्ग फीट) Expected Price : 9 लाख प्रति बिस्सा Property Type : Industrial Land / Plot सैयदराजा हाईवे से मात्र 300 मीटर की दूरी पर फुटिया मार्ग पर स्थित बेहतरीन प्लॉट। इंडस्ट्रियल या कमर्शियल उपयोग के लिए उत्तम। खतौनी और नक्शा उपलब्ध है।" और जिला अधिकारी द्वारा आदेश पेपर भी है
    7
    Available for Sale

Locality : चन्दौली, सैयदराजा हाईवे से 300 मीटर अंदर, फुटिया मार्ग।
Area (dimensions) : 14 बिस्सा (18,900 वर्ग फीट)
Expected Price : 9 लाख प्रति बिस्सा
Property Type : Industrial Land / Plot
सैयदराजा हाईवे से मात्र 300 मीटर की दूरी पर फुटिया मार्ग पर स्थित बेहतरीन प्लॉट। इंडस्ट्रियल या कमर्शियल उपयोग के लिए उत्तम। खतौनी और नक्शा उपलब्ध है।"
और जिला अधिकारी द्वारा आदेश पेपर भी है
    user_Shivam yadav
    Shivam yadav
    Lawyer चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • शहीदगांव-धानापुर में स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का भव्य स्वागत चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र स्थित शहीदगांव में जगद्गुरु स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के प्रथम आगमन पर क्षेत्र के गो-सेवकों एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गो-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर लोगों ने स्वामी जी का अभिनंदन किया। गो-सेवकों ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्वागत बैनर में गो-सेवक धनेश तिवारी, रमेश उपाध्याय, राकेश तिवारी, धनंजय पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, हरीशंकर तिवारी ‘दीपू’ एवं परमानन्द तिवारी सहित कई लोगों के नाम शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। संवाददाता पंकज तिवारी चन्दौली
    2
    शहीदगांव-धानापुर में स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का भव्य स्वागत
चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र स्थित शहीदगांव में जगद्गुरु स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के प्रथम आगमन पर क्षेत्र के गो-सेवकों एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान गो-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर लोगों ने स्वामी जी का अभिनंदन किया। गो-सेवकों ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
स्वागत बैनर में गो-सेवक धनेश तिवारी, रमेश उपाध्याय, राकेश तिवारी, धनंजय पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, हरीशंकर तिवारी ‘दीपू’ एवं परमानन्द तिवारी सहित कई लोगों के नाम शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
संवाददाता पंकज तिवारी चन्दौली
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist Sakaldiha, Chandauli•
    1 hr ago
  • लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा उम्र 48 वर्ष ग्राम = पाण्डेय पट्टी कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर नाम - सुरेश कुशवाहा पता - पाण्डेय पट्टी ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है 11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे mo=9939398666 कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट
    1
    लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा 
उम्र 48 वर्ष 
ग्राम = पाण्डेय पट्टी 
कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर 
नाम - सुरेश कुशवाहा 
पता - पाण्डेय पट्टी 
ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है
11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे 
mo=9939398666
कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट
    user_Sonu kumar
    Sonu kumar
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार में राजनीतिक पसंद और युवाओं के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक तल्ख टिप्पणी वायरल हुई है। इसमें कहा गया है कि युवा गलत सरकार चुनेंगे तो रोजगार के लिए उन्हें गुजरात जाना पड़ेगा, जबकि प्रशांत किशोर जैसे नेता को अनदेखा किया गया। पोस्ट बिहार के विकास और बेरोजगारी पर गहरी निराशा व्यक्त करती है।
    1
    बिहार में राजनीतिक पसंद और युवाओं के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक तल्ख टिप्पणी वायरल हुई है। इसमें कहा गया है कि युवा गलत सरकार चुनेंगे तो रोजगार के लिए उन्हें गुजरात जाना पड़ेगा, जबकि प्रशांत किशोर जैसे नेता को अनदेखा किया गया। पोस्ट बिहार के विकास और बेरोजगारी पर गहरी निराशा व्यक्त करती है।
    user_Mulayam Singh
    Mulayam Singh
    Local News Reporter राजपुर, बक्सर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.