Shuru
Apke Nagar Ki App…
साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, “आसान लोन” के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मेरठ (उत्तर प्रदेश) ; मेरठ में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी “आसान लोन” दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था और प्रोसेसिंग फीस के बहाने ऑनलाइन पैसे ऐंठ लेता था। रकम मिलते ही आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था। यह कार्रवाई जानी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।
VKH NEWS
साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, “आसान लोन” के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मेरठ (उत्तर प्रदेश) ; मेरठ में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी “आसान लोन” दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था और प्रोसेसिंग फीस के बहाने ऑनलाइन पैसे ऐंठ लेता था। रकम मिलते ही आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था। यह कार्रवाई जानी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- “मछली माफिया बेखौफ, बॉयलर लोडिंग वालों पर सख्ती! सेवन मंडल रोड पर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल” कोटा। शहर के सेवन मंडल रोड इलाके में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक ओर जहां दिनदहाड़े अवैध रूप से मछली बेचने का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर चिकन बॉयलर लोडिंग वाहन चालकों को लगातार कार्रवाई के नाम पर परेशान किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोडिंग वाहन चालकों का कहना है कि नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह असंतुलित नजर आ रही है। उनका आरोप है कि जहां अवैध मछली व्यापार पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, वहीं वैध तरीके से काम करने की कोशिश कर रहे चालकों पर सख्ती बरती जा रही है। चिकन बॉयलर लोडिंग वाहन चालक ने बताया कि वे हर महीने नगर निगम से रसीद कटवाने को तैयार हैं, इसके बावजूद उन्हें बार-बार अलग-अलग स्थानों से हटाया जा रहा है। पहले उन्हें श्रीपुर क्षेत्र से गाड़ी लगाने से रोका गया, जिसके बाद1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा, 25 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौके पर ही तौल, सैंपलिंग और उठाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री नागर ने एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से भी फोन पर बात की। निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने पाया कि मंडी में तौल की गति अत्यंत धीमी है। जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भामाशाह मंडी जैसी बड़ी मंडी में जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख क्विंटल तक की क्षमता है, वहां क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार देखने में आ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी सीजन के दौरान खाली पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में प्रतिदिन न्यूनतम 80 हजार कट्टों की तुलाई होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार कट्टों की ही तुलाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन हो तो यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या वर्तमान में 3 से बढ़ाकर तत्काल 6 की जाए ताकि किसानों का सत्यापन कार्य बिना किसी बाधा के त्वरित गति से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने गौर किया कि तौल केंद्र पर एक ही व्यक्ति को बायोमेट्रिक, सैंपलिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कार्य का बोझ बढ़ रहा है और प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कार्यों के विकेंद्रीकरण और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश दिए। मंडी में गेहूं के उठाव की समस्या को लेकर मंत्री नागर ने एफसीआई के महाप्रबंधक राजेश चौधरी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सैंपल क्वालिटी चेक करने और माल के उठाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का तौल समय पर हो और भुगतान में भी कोई देरी न आए। *कर्मचारियों को दी सौम्य व्यवहार की सीख* ऊर्जा मंत्री ने तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे मंडी में किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।5
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील’ के माध्यम से अब दूरदराज के गांवों और गली-मोहल्लों में सीधे पहुंचकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। यह विशेष मोबाइल चिकित्सा इकाई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें सामान्य जांच, दवाइयों का वितरण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिल रही है, जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सेवा के पहुंचने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के इस प्रयास को क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। यह स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी जिसमें बद्री गोचर, शुभम सिंह, मुकेश सुमन, विजेंद्र सुमन आदि उपस्थित रहे।1
- कोटा के नशामुक्ति केन्द्र में नशे के आदी एक व्यक्ति ने केन्द्र के बाथरुम में आत्महत्या कर ली। मृतक KDA का ड्राइवर बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- कोटा | शहर के शहीद भगत सिंह रोड पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सबल बिल्डिंग के पास एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर और स्प्लेंडर बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्प्लेंडर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब सड़क पर यातायात कम था। ओला और स्प्लेंडर दोनों के चालकों द्वारा ओवरस्पीडिंग करने के कारण वाहनों पर से नियंत्रण खो गया और सबल बिल्डिंग के पास दोनों आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों का हाल बुजुर्ग की स्थिति गंभीर: स्प्लेंडर चला रहे अंकल को इस हादसे में गहरी चोटें आई हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओला चालक: ओला बाइक सवार भी हादसे में चोटिल हुआ है, जो स्वयं ही उपचार के लिए अस्पताल पहुँच चुका है। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता कोटा के शहीद भगत सिंह रोड पर रात के समय बढ़ती रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील पॉइंट्स पर गति नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।1
- ईरान ने दूसरी बार एक शक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण किया है...1
- Big breking कोटा राजस्थान इटावा कोटा ग्रामीण कोटा श्योपुर स्टेट हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत इटावा थाना क्षेत्र के गणेशगंज ओर मुंगेना के बीच हुई घटना दोनो कारों में सवार तीन से चार लोग बताए जा रहे हे घायल टक्कर इतनी जोरदार की गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़े2