*आधी रात का शोर बना मुसीबत, रहवासी परेशान* मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जैसे शांत रहवासी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा संचालित पर्यटन सूचना केंद्र में अर्धरात्रि लगभग 12 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में DJ बजने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों से हो रही इस परेशानी को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। इसी मामले पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, रहवासी क्षेत्र में इस तरह देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह गलत है। जब निजी आयोजनों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, तो सरकारी परिसर में नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है? यह दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस लापरवाही से आम नागरिकों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डिंग प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। नगर अध्यक्ष ने कलेक्टर मैहर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है। *सवाल अब भी कायम — क्या सरकारी भवन में नियम लागू नहीं होते।*

- किसानों के संघर्ष के सामने झुका जिला प्रशासन,वसुधा खरीदी केंद्र रहेगा यथावत जिला प्रशासन के द्वारा हाल ही में आदेश जारी कर नागौद व उंचेहरा ब्लॉक के खरीदी केंद्रों को सेलों मौहारी में सिफ्ट किया गया था।जिस बात से नाराज वसुधा गाव के किसान रूपेश बागरी की अंगुआई में खरीदी केंद्र में ही धंरने पर बैठे थे।यह आंदोलन 3 दिनों तक निरंतर चला था।जिसके आगे जिला प्रशासन झुका और वसुधा खरीदी केंद्र को रखा गया यथावत,लेकिन उंचेहरा के किसान सो रहे कुम्भकर्णीयनींद।1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- Post by Sharda Shrivastava1
- मैहर में पेट्रोल-डीजल संकट पर बवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी का अल्टीमेटम—व्यवस्था सुधरो, वरना आंदोलन तय मैहर। मैहर में पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर हालात अब विस्फोटक होते जा रहे हैं। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार हो रही कमी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे प्रशासनिक नाकामी करार दिया है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हालात बदतर बने हुए हैं—कहीं लंबी-लंबी कतारें, तो कहीं नो स्टॉक के बोर्ड लगे नजर आ रहे हैं। आम जनता, व्यापारी और रोजमर्रा के वाहन चालक इस संकट से जूझ रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रभात द्विवेदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह केवल सप्लाई की समस्या नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की लापरवाही और समन्वय की कमी का परिणाम है। उन्होंने संबंधित विभाग और तेल कंपनियों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तत्काल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था दोबारा न हो। शहर में इस मुद्दे को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मैहर में बड़ा जनआंदोलन खड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- सर्व मंगल मांगल्ये, शिवेसर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते।। प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!2
- *आज दि. 01.05.2026 के "संध्या कालीन आरती" पूजन दर्शन "श्रीलक्ष्मीजगदीशजी" भगवान मंदिर श्री गोनेर धाम जयपुर राजस्थान 🙏*1
- *गोवराव कला में व्याप्त जल संकट को लेकर जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू जिला प्रशासन पर साधा निशाना।* नागौद विधान सभा क्षेत्र का गोवराव कला एकलौता ऐसा गाव है,जहा की जनता आज के इस आधुनिक युग मे भी भीषण जल संकट से जूझने को मजबूर है।जिस मुद्दे को जिला पंचायत सदस्य व शभा पति ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के द्वारा उठाया गया।लेकिन समस्या जस की तश बनी हुई है।जिस बात से नाराज जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने समान्यय शभा की बैठक में जिला प्रशासन पर जम कर साधा निशाना।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1