*कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के प्रकाशित खबर को झूठा और भ्रामक बताने वाले डिप्टी के दावों की खुली पोल सच्चाई आई सामने अवैध रेत उत्खनन के दौरान ट्रैक्टर मालिक ने स्वयं बताया डिप्टी साहब का नाम और इधर डिप्टी साहब कह रहे की अवैध उत्खनन कहीं चल ही नहीं रहा और कहीं हुआ ही नहीं और खबर को झूठा और भ्रामक बता रहे हैं* *खबर का खंडन कर देने से सच्चाई नहीं छुप जाती,डिप्टी तो सफाई दे रहे की मेरे ऊपर जो आरोप लगाये रहे हैं वह झूठा और भ्रामक है और इधर ट्रैक्टर मालिक स्वयं डिप्टी का नाम बता रहा है की डिप्टी ने कहा है कि सुबह निकाल लेना दिन में मत चलाना* *सारे सबूत सामने होने के बाद भी डिप्टी साहब खुलेआम सफाई दे रहे हैं* *और जिम्मेदार अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर के कार्यवाही करने की बजाए तमाशा देख रहे हैं.?* जिम्मेदार अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर के कार्यवाही करने की बजाए तमाशा देख रहे हैं.?*
*कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के प्रकाशित खबर को झूठा और भ्रामक बताने वाले डिप्टी के दावों की खुली पोल सच्चाई आई सामने अवैध रेत उत्खनन के दौरान ट्रैक्टर मालिक ने स्वयं बताया डिप्टी साहब का नाम और इधर डिप्टी साहब कह रहे की अवैध उत्खनन कहीं चल ही नहीं रहा और कहीं हुआ ही नहीं और खबर को झूठा और भ्रामक बता रहे हैं* *खबर का खंडन कर देने से सच्चाई नहीं छुप जाती,डिप्टी तो सफाई दे रहे की मेरे ऊपर जो आरोप लगाये रहे हैं वह झूठा और भ्रामक है और इधर ट्रैक्टर मालिक स्वयं डिप्टी का नाम बता रहा है की डिप्टी ने कहा है कि सुबह निकाल लेना दिन में मत चलाना* *सारे सबूत सामने होने के बाद भी डिप्टी साहब खुलेआम सफाई दे रहे हैं* *और जिम्मेदार अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर के कार्यवाही करने की बजाए तमाशा देख रहे हैं.?* जिम्मेदार अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर के कार्यवाही करने की बजाए तमाशा देख रहे हैं.?*
- *कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के प्रकाशित खबर को झूठा और भ्रामक बताने वाले डिप्टी के दावों की खुली पोल सच्चाई आई सामने अवैध रेत उत्खनन के दौरान ट्रैक्टर मालिक ने स्वयं बताया डिप्टी साहब का नाम और इधर डिप्टी साहब कह रहे की अवैध उत्खनन कहीं चल ही नहीं रहा और कहीं हुआ ही नहीं और खबर को झूठा और भ्रामक बता रहे हैं* *खबर का खंडन कर देने से सच्चाई नहीं छुप जाती,डिप्टी तो सफाई दे रहे की मेरे ऊपर जो आरोप लगाये रहे हैं वह झूठा और भ्रामक है और इधर ट्रैक्टर मालिक स्वयं डिप्टी का नाम बता रहा है की डिप्टी ने कहा है कि सुबह निकाल लेना दिन में मत चलाना* *सारे सबूत सामने होने के बाद भी डिप्टी साहब खुलेआम सफाई दे रहे हैं* *और जिम्मेदार अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर के कार्यवाही करने की बजाए तमाशा देख रहे हैं.?* जिम्मेदार अधिकारी आंख पर पट्टी बांधकर के कार्यवाही करने की बजाए तमाशा देख रहे हैं.?*1
- समाज परिवर्तन की दिशा में एक और सशक्त कदम! मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कोतमा जिलाअनूपपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम समाज परिवर्तन की दिशा में एक और सशक्त कदम! मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कोतमा जिलाअनूपपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम1
- सीसी रोड बनाने हेतु1
- अमरकंटक नगर परिषद ने नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश अमरकंटक नगर परिषद ने नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नागरिकों को किया जागरूक श्रवण कुमार उपाध्याय अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौराहों , बाजार क्षेत्रों एवं विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता , कचरा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में कलाकारों ने मनोरंजक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाते हुए घर-घर कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता पर जोर दिया । नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के जरिए बताया गया कि कचरे का सही वर्गीकरण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । जनजागरूकता कार्यक्रम में नागरिकों को हरे , नीले एवं काले डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई । बताया गया कि हरे डस्टबिन में गीला एवं जैविक कचरा जैसे बचा हुआ भोजन , सब्जियों एवं फलों के छिलके , फूल-पत्तियां तथा बगीचे का कचरा डाला जाए । वहीं नीले डस्टबिन में प्लास्टिक , कागज , गत्ता , कांच एवं धातु जैसी सूखी सामग्री रखी जाए । इसके अलावा बैटरियां , खराब बल्ब , ट्यूबलाइट , एक्सपायरी दवाइयां , पेंट के डिब्बे एवं अन्य रासायनिक अपशिष्टों को काले डस्टबिन में अलग से रखने की अपील की गई । अमरकंटक नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग एकत्रित कर परिषद के कचरा संग्रहण वाहनों को ही सौंपें तथा सार्वजनिक स्थानों , सड़कों और नालियों में कचरा फेंकने से बचें । अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं , बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है । अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है । यदि सभी नागरिक स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए कचरे का उचित प्रबंधन करें , तो अमरकंटक को स्वच्छ , सुंदर और आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सकता है । नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में अमरकंटक को उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए "स्वच्छ अमरकंटक , स्वस्थ अमरकंटक" के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है ।1
- पीआईबी भोपाल द्वारा अनूपपुर में आयोजित हुआ वार्तालाप कार्यक्रम अनूपपूर - विभागीय अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने दी विकसित भारत @2047, आयुष्म्मान भारत/ वीबी- जी राम जी एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का किया गया समाधान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा अनूपपुर में वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम "विकसित भारत@2047" ग्रामीण जन , आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सहित केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित रहा | कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी आमजन एवं मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया कि वीबी- जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप बनाने और ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों की उन्नत वैधानिक मजदूरी-रोजगार गारंटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है| योजना के तहत वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से आगे आने वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाती है| साथ ही उनकी विस्तारित आजीविका सुरक्षा ढांचे में अधिक प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया की जल-सुरक्षा (जल-संबंधित कार्यों के माध्यम से), मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका-संबंधित अवसंरचना तथा चरम मौसम घटनाओं के शमन हेतु विशेष कार्यों पर विषयगत फोकस के साथ सार्वजनिक कार्यों के जरिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ावा दिया जाता है जिससे ग्रामीणजन विकसित भारत की राष्ट्रीय और अवसंरचना स्टैक के निर्माण में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा सके। उन्होंने नल जल योजना के संचालन, संधारण, एवं प्रबंधन नियम- 2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने अपने स्वागत उद्बोधन में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने पत्रकार कल्याण योजना की चर्चा करते हुए बताया की केंद्र सरकार पत्रकार कल्याण योजना (जेडब्ल्यूएस) लागू करती है, जिसके तहत मृत्यु, स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी और दुर्घटना से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे पत्रकारों/मीडियाकर्मियों या उनके परिवारों को तत्काल आधार पर एकमुश्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। प्रेस सूचना ब्यूरो और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार, सभी इस योजना के अंतर्गत आते हैं। श्री गौतम ने यह भी बताया कि पीआईबी सरकार तथा मीडिया के मध्य सूचना पहुचने का शसक्त माध्यम है जिससे विश्वसनीय जानकारी आम लोगों तक पहुच सके | उन्होंने इस वार्तालाप कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यो को भी स्पष्ट किया | वार्तालाप में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने नई शिक्षा नितिऔर नीट यूजीसी जैसी परीक्षाओंको सुगमता से संपन्न कराने हेतु कानून में किये गए प्रावधानों की मीडियाकर्मियों को विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने ने कहा कि “नीट परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन निकट समन्वय में मिलकर काम कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति किसी भी तरह से परीक्षा की निष्पक्षता या सुचारू संचालन में बाधा डालने, उसे बिगाड़ने या उसमें छेड़छाड़ करने का प्रयास करेगा, उस पर कानून का पूरा शिकंजा कसा जाएगा।” नगर परिषद् अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व को प्रतिपादित करते हुए मीडियाकर्मियों से आग्रह किया की आयुष्मान भारत योजना की जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का निवारण आम जनता की जागरूकता से किया जा सकता है, इसमें मीडिया कर्मियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है यदि वे सूचना से समृद्ध रहेंगे तभी आम जन आयुष्मान कार्ड एवं अन्य मिलने वाले लाभों से वंचित नहीं रह पाएंगे | वार्तालाप में पत्रकारों के सवालों का जवाब विषय विशेषज्ञों ने समुचित उत्तर प्रस्तुत किये| जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना के उमंग तिवारी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संतोष सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के 12 महत्वपूर्ण स्तंभों की जानकारी दी| इसी तारतम्य में महिला शसक्तीकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी| कार्यक्रम के अंत में प्रसार भारती पीटीसी अजीत कुमार मिश्रा ने सभी मीडिया कर्मियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक मनीष गौतम के निर्देशन पर मीडिया एवं संचार अधिकारी परितोष दीक्षित एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक हेमंत मारकवाडे ने संयुक्त रूप से किया| वार्तालाप कार्यक्रम में जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। *********1
- आज बारिश नहीं होगा हल्का बार बदल और हल्का धूपकिया बहुत ज्यादा उमस कर दिया है लग रहा है कि दो-तीन दिन नहीं आएगी बारिश सुबह हल्का-हल्का आ रही थी बारिश अभी तो धूप बहुत ज्यादा किया उमस लग रहा है उम्मीद तो नहीं है क्या आएगी बारिश1
- आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बर्तन व दो बाइक जब्त अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र भरियाटोला (सकरा) में ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए स्टील के बर्तन, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड तथा घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, 25 से 27 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, आरओ, वजन मशीन और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में अपराध दर्ज कर जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोलू उर्फ आकाश बैगा (23), अजय बैगा (19) और दद्दा बैगा (22) निवासी पटनाकला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों सानू बैगा, विकास उर्फ विक्कू बैगा और मिथुन चौधरी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार चोरी किया गया टीवी, आरओ और वजन मशीन फरार आरोपियों के पास हैं। उनकी तलाश जारी है और शेष सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।1