अमृतपुर थाने में अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप, कपड़े उतरवाकर अपमानित करने का मामला कोर्ट पहुंचा अमृतपुर थाने में अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप, कपड़े उतरवाकर अपमानित करने का मामला कोर्ट पहुंचा फर्रुखाबाद | तहसील अमृतपुर में विधि व्यवसाय करने वाले एक अधिवक्ता ने थाना अमृतपुर की थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली है। अधिवक्ता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए न केवल अपमानित किया, बल्कि जबरन कपड़े उतरवाकर थाने में खड़ा भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमैयापुर निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुरेश पाल तहसील अमृतपुर न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस करते हैं। उनका आरोप है कि 20 मार्च 2026 को थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने अपने सीयूजी नंबर से उन्हें थाने बुलाया। सूचना पर वह सुबह करीब 11 बजे थाना अमृतपुर पहुंचे और बुलाने का कारण पूछा। अधिवक्ता का कहना है कि इस दौरान थानाध्यक्ष ने बिना उनकी बात सुने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और एक महिला की शिकायत का हवाला देते हुए उन्हें जबरन कोट-पैंट उतारने के लिए मजबूर कर दिया। आरोप है कि उन्हें करीब 15-20 मिनट तक थाने के कार्यालय गेट पर खड़ा रखा गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। बताया गया कि इसी दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र के आशा की मड़ैया निवासी वासुदेव पुत्र रामनाथ मौके पर पहुंचे और स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद हल्का इंचार्ज कल्लू यादव ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई, जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद समेत उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही एफआईआर दर्ज हुई। न्याय न मिलने से आहत अधिवक्ता ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ वाद दायर किया है। मामले में न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक से आख्या तलब की है और आगे की सुनवाई प्रस्तावित है।

- थाना सवायजपुर क्षेत्र के सिनौली ओवरब्रिज के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्लाहगंज से एक इको कार में सवार बाराती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन सिनौली ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लंकुश पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश और दीपू पुत्र संतराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक, जो बाइक सवारों का साथी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इको कार में सवार कई बाराती भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने निजी साधनों से मौके से चले गए। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष सवायजपुर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।4
- Post by CITY NEWS1
- बाराबंकी: *पूर्व मंत्री व तीन बार विधायक रहे संग्राम सिंह वर्मा का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया* बाराबंकी में कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती थी।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग दबंग युवकों पर घर में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देकर मारपीट करने का युवती ने लगाया आरोप दोनों युवती अपनी मां के साथ थी घर में घर में घुसकर मारपीट व गालियां देने से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास गंभीर हालत में परिजनो ने सीएचसी में कराया भर्ती दबंग युवकों पर छेड़ छाड़ का भी लगाया आरोप दबंग युवकों की छेड़ छाड़ से परेशान होकर युवतियों ने पूर्व में छोड़ी थी पढ़ाई दबंग युवक युवतियों के साथ घर से बाहर निकलने पर करते छेड़ छाड़ दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर थाना कमालगंज क्षेत्र गौसपुर का मामला1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- Post by Irshad sheikh1
- Post by CITY NEWS1