logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धुबयाई में अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम धुबयाई में मंदिर पर मंगलवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन वीरेंद्र सिंह तोमर के संयोजन में हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में अम्बाला छावनी से पधारे डॉ. स्वामी गुणाक्षानंद ने ढोलक के साथ रामायण पाठ में सहभागिता की। अखंड रामायण पाठ सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। महिलाएं और बच्चे भी श्रद्धापूर्वक पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम का स्मरण कर रहे हैं। रामायण पाठ से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। आयोजकों के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होकर बुधवार सुबह तक चलेगा। समापन के बाद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोल्डी सिंह तोमर, शिवम तोमर, विकास भदौरिया, पं. देवेश महाराज, बलरामदास महाराज, शिवा भदौरिया, रवि तोमर, अंकित भदौरिया, अमित, प्रभात सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

10 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

धुबयाई में अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम धुबयाई में मंदिर पर मंगलवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन वीरेंद्र सिंह तोमर के संयोजन में हो रहा है।

b340203f-a249-411c-9f90-d68e12a8f1d4

धार्मिक कार्यक्रम में अम्बाला छावनी से पधारे डॉ. स्वामी गुणाक्षानंद ने ढोलक के साथ रामायण पाठ में सहभागिता की। अखंड रामायण पाठ सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। महिलाएं और बच्चे भी श्रद्धापूर्वक पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम का स्मरण

178bd2f8-9cc4-42e1-8d10-ed1532abfc58

कर रहे हैं। रामायण पाठ से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। आयोजकों के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होकर बुधवार सुबह तक चलेगा। समापन के बाद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक

e25f4e00-bda2-4903-a0c8-86a98f54c699

आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोल्डी सिंह तोमर, शिवम तोमर, विकास भदौरिया, पं. देवेश महाराज, बलरामदास महाराज, शिवा भदौरिया, रवि तोमर, अंकित भदौरिया, अमित, प्रभात सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *डेंगू-चिकनगुनिया पर नगर पालिका का शिकंजा हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव* संचारी एवं मच्छर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा पूरी तरह सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। नगर पालिका इटावा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि शहर में जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां के निवासी इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय अथवा संबंधित सभासद को दें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली कर उनकी सफाई करें। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को न बांधें। जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि इटावा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    2
    *डेंगू-चिकनगुनिया पर नगर पालिका का शिकंजा हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव*
संचारी एवं मच्छर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा पूरी तरह सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है।
नगर पालिका इटावा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि शहर में जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां के निवासी इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय अथवा संबंधित सभासद को दें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली कर उनकी सफाई करें।
उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को न बांधें। जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने।
नगर पालिका की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि इटावा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भिंड:सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकले शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार में फुटपाथ पर लगीं दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकलने का मामला सामने आया है।दरअसल मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे महिला ज्योति अपनी बहिन ओर बच्चों के साथ टमटम में सबार होकर सदर बाजार में खरीददारी करने गई थी तभी सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान से खरीददारी की ओर से पैसे देने के लिए अपने बैग की चेन खोल कर उसमें हाथ डाला तो करीब बीस हजार गायब थे जिसके बाद महिला ज्योति ने शहर कोतवाली पहुँच कर घटना की शिकायत की तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया
    1
    भिंड:सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकले
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार में फुटपाथ पर लगीं दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकलने का मामला सामने आया है।दरअसल मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे महिला ज्योति अपनी बहिन ओर बच्चों के साथ टमटम में सबार होकर सदर बाजार में खरीददारी करने गई थी तभी सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान से खरीददारी की ओर से पैसे देने के लिए अपने बैग की चेन खोल कर उसमें हाथ डाला तो करीब बीस हजार गायब थे जिसके बाद महिला ज्योति ने शहर कोतवाली पहुँच कर घटना की शिकायत की तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कचौरा बाईपास से कैस्त का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील: जलभराव से राहगीरों की परेशानी बढ़ी, बच्चों के चोटिल होने का खतरा जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। ईंटों से बने इस रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। कैस्त गांव का यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामीण इसी रास्ते से स्कूल, मॉडल तहसील और दूसरे जरूरी जगहों पर जाते हैं। इस मार्ग पर एक स्कूल भी है, जिसके पास का रास्ता पूरी तरह टूट गया है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं। इससे पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार बच्चे और राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास रास्ते की खराब हालत बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। गांव के रमेश, सुरेश और महेश ने बताया कि रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते की हालत लगातार खराब हो रही है और बारिश में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रास्ते का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। साथ ही टूटे हुए रास्ते की मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरकर पानी भरने की समस्या का पक्का समाधान किया जाए। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि रास्ते की समस्या सुलझाने के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई करते हुए समस्या खत्म करने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा।
    1
    कचौरा बाईपास से कैस्त का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील: जलभराव से राहगीरों की परेशानी बढ़ी, बच्चों के चोटिल होने का खतरा

जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। 
जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। ईंटों से बने इस रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।
कैस्त गांव का यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामीण इसी रास्ते से स्कूल, मॉडल तहसील और दूसरे जरूरी जगहों पर जाते हैं। इस मार्ग पर एक स्कूल भी है, जिसके पास का रास्ता पूरी तरह टूट गया है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं।
इससे पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार बच्चे और राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास रास्ते की खराब हालत बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है।
गांव के रमेश, सुरेश और महेश ने बताया कि रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते की हालत लगातार खराब हो रही है और बारिश में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रास्ते का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। साथ ही टूटे हुए रास्ते की मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरकर पानी भरने की समस्या का पक्का समाधान किया जाए। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी।
इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि रास्ते की समस्या सुलझाने के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई करते हुए समस्या खत्म करने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खेत पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक झूलसा,जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। अमायन थाना क्षेत्र के बुजुर्ग का पुरा गांव में खेत पर जा रहा 18 वर्षीoय युवक झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का पुरा निवासी विशाल (18) पुत्र राजकुमार जाटव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर गया था। खेत के पास 11 केवी बिजली लाइन झूल रही थी। इसी दौरान वह लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। युवक का कहना है कि झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    3
    खेत पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक झूलसा,जिला अस्पताल में भर्ती 
भिंड। अमायन थाना क्षेत्र के बुजुर्ग का पुरा गांव में खेत पर जा रहा 18 वर्षीoय युवक झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का पुरा निवासी विशाल (18) पुत्र राजकुमार जाटव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर गया था। खेत के पास 11 केवी बिजली लाइन झूल रही थी। इसी दौरान वह लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। युवक का कहना है कि झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। घायल सवारियों को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव फौजी ने अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की अनदेखी के चलते जगह जगह गड्ढे है जिनसे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
    4
    भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है।
भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है।
घायल सवारियों को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव फौजी ने अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की अनदेखी के चलते जगह जगह गड्ढे है जिनसे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग मैं आप सभी का छोटा भाई ऋषि गुप्ता आप लोगों की मुझे मदद चाहिए जो यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचे 2025 में इसने कभी भी मेरी मां को गालियां दी थी दारू पी के तब उसने बोला अब हम ऐसा कभी नहीं करेंगे तो आगे कैसे नहीं होने दिया अब यह 2 साल से फिर टिप्पणी कर रहा है आज दिनांक 8 9.2026 दारू पीके शाम 8 :42 पर घर के सामने गाली गलौज करने लगा आशा करते हैं आप लोग मेरी मदद जरूर करेंगे बस यही वीडियो प्रशासन तक पहुंचाएं
    4
    ब्रेकिंग
 मैं आप सभी का छोटा भाई ऋषि गुप्ता आप लोगों की मुझे मदद चाहिए जो यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचे 2025 में इसने कभी भी मेरी मां को गालियां दी थी दारू पी के तब उसने बोला अब हम ऐसा कभी नहीं करेंगे तो आगे कैसे नहीं होने दिया अब यह 2 साल से फिर टिप्पणी कर रहा है आज दिनांक 8 9.2026 दारू पीके शाम 8 :42 पर घर के सामने गाली गलौज करने लगा आशा करते हैं आप लोग मेरी मदद जरूर करेंगे बस यही वीडियो प्रशासन तक पहुंचाएं
    user_Rishi gupta
    Rishi gupta
    Nurse औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर पुलिस भर्ती का फिजिकल में जुड़वा भाइयों की साजिश का पर्दाफाश कानपुर : भूपेंद्र और भूपेश जुड़वा भाई, दोनों का चेहरा बिलकुल हूबहू मिलता था। दोनों ने पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा दी लेकिन लिखित में भूपेंद्र पास हो गया और भूपेश नहीं। अब बारी आई शारीरिक मानक परीक्षा की बारी। दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर परीक्षा देने पहुंचे। लिखित परीक्षा में चयनित भूपेंद्र अंदर गया फिजिकल के दौरान उसकी हाइट काम पाई, जिसके बाद उसको रिजेक्ट कर दिया गया। रिजेक्ट होने के बाद भूपेंद्र अपना पूरा सामान समेत कर बाहर निकल गया लेकिन थोड़ी देर बाद उसका छोटा भाई भूपेंद्र वापस आया और उसने दोबारा नापजोख के लिए आवेदन किया। दूसरे बार शारीरिक मानक परीक्षा में उसकी हाइट में 3.2 सेंटीमीटर का अंतर आया। इतना बड़ा अंतर देख अधिकारीयों को शक हुआ तो फोटो में चेहरा लगभग वही था। शक्ल एक जैसी होने की वजह से मामला पहली नजर में पकड़ में नहीं आया। इसके बाद बायोमेट्रिक जांच कराई गई. रेटिना और फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हुआ। यही पर दोनों जुड़वा भाइयों की पोल खुल गयी। दोनों भाई को पुलिस ने वही धर लिया।
    1
    कानपुर पुलिस भर्ती का फिजिकल में जुड़वा भाइयों की साजिश का पर्दाफाश 
कानपुर : भूपेंद्र और भूपेश जुड़वा भाई, दोनों का चेहरा बिलकुल हूबहू मिलता था। दोनों ने पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा दी लेकिन लिखित में भूपेंद्र पास हो गया और भूपेश नहीं। अब बारी आई शारीरिक मानक परीक्षा की बारी।  
दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर परीक्षा देने पहुंचे। लिखित परीक्षा में चयनित भूपेंद्र अंदर गया फिजिकल के दौरान उसकी हाइट काम पाई, जिसके बाद उसको रिजेक्ट कर दिया गया। रिजेक्ट होने के बाद भूपेंद्र अपना पूरा सामान समेत कर बाहर निकल गया लेकिन थोड़ी देर बाद उसका छोटा भाई भूपेंद्र वापस आया और उसने दोबारा नापजोख के लिए आवेदन किया। 
दूसरे बार शारीरिक मानक परीक्षा में उसकी हाइट  में 3.2  सेंटीमीटर का अंतर आया। इतना बड़ा अंतर देख अधिकारीयों को शक हुआ तो फोटो में चेहरा लगभग वही था। शक्ल एक जैसी होने की वजह से मामला पहली नजर में पकड़ में नहीं आया। इसके बाद बायोमेट्रिक जांच कराई गई. रेटिना और फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हुआ। यही पर दोनों जुड़वा भाइयों की पोल खुल गयी। दोनों भाई को पुलिस ने वही धर लिया।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Bakri Palan Loan Yojana 2026 🐐 90% Subsidy? फ्री में मौका! पूरी जानकारी #BakriPalan #GoatFarming Bakri Palan Loan Yojana 2026: क्या बकरी पालन पर 90% तक Subsidy मिल सकती है? बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा और सरकारी Subsidy का लाभ कौन ले सकता है? Bakri Farm के लिए Loan, Subsidy, Documents और Online Apply की पूरी जानकारी इस वीडियो में। अगर आप 2026 में बकरी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वीडियो में जानेंगे: ✅ बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा? ✅ बकरी पालन Loan Yojana 2026 क्या है? ✅ बकरी पालन पर Subsidy कैसे मिलती है? ✅ क्या 90% तक Subsidy मिल सकती है? ✅ कितनी बकरियों की यूनिट पर कितना लाभ मिल सकता है? ✅ बकरी पालन Farm के लिए Bank Loan कैसे लें? ✅ SBI सहित बैंक से Goat Farming Loan कैसे मिलेगा? ✅ बकरी पालन Loan के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए? ✅ बकरी पालन के लिए Project Report कैसे बनाएं? ✅ बकरी पालन योजना में Online Apply कैसे करें? ✅ UP में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ Bihar में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ Rajasthan में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ MP में बकरी पालन Loan की जानकारी ✅ बकरी पालन बिजनेस शुरू करने के लिए क्या-क्या चाहिए? ✅ बकरी खरीद, शेड, चारा और दवा के लिए खर्च की जानकारी ध्यान दें: Subsidy की प्रतिशत राशि, Loan Amount, पात्रता, Unit Size, Documents और आवेदन प्रक्रिया संबंधित योजना, राज्य, बैंक और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। 90% Subsidy हर व्यक्ति को मिलने की गारंटी नहीं है। आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग/बैंक की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें। अगर आपको बकरी पालन Loan और सरकारी योजना की जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Like करें और Yojna Samachar को Subscribe जरूर करें। Comment में अपना राज्य लिखें: UP | Bihar | Rajasthan | MP | अन्य राज्य
    1
    Bakri Palan Loan Yojana 2026 🐐 90% Subsidy? फ्री में मौका! पूरी जानकारी #BakriPalan #GoatFarming
Bakri Palan Loan Yojana 2026: क्या बकरी पालन पर 90% तक Subsidy मिल सकती है?
बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा और सरकारी Subsidy का लाभ कौन ले सकता है?
Bakri Farm के लिए Loan, Subsidy, Documents और Online Apply की पूरी जानकारी इस वीडियो में।
अगर आप 2026 में बकरी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इस वीडियो में जानेंगे:
✅ बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा?
✅ बकरी पालन Loan Yojana 2026 क्या है?
✅ बकरी पालन पर Subsidy कैसे मिलती है?
✅ क्या 90% तक Subsidy मिल सकती है?
✅ कितनी बकरियों की यूनिट पर कितना लाभ मिल सकता है?
✅ बकरी पालन Farm के लिए Bank Loan कैसे लें?
✅ SBI सहित बैंक से Goat Farming Loan कैसे मिलेगा?
✅ बकरी पालन Loan के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
✅ बकरी पालन के लिए Project Report कैसे बनाएं?
✅ बकरी पालन योजना में Online Apply कैसे करें?
✅ UP में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी
✅ Bihar में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी
✅ Rajasthan में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी
✅ MP में बकरी पालन Loan की जानकारी
✅ बकरी पालन बिजनेस शुरू करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
✅ बकरी खरीद, शेड, चारा और दवा के लिए खर्च की जानकारी
ध्यान दें:
Subsidy की प्रतिशत राशि, Loan Amount, पात्रता, Unit Size, Documents और आवेदन प्रक्रिया संबंधित योजना, राज्य, बैंक और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। 90% Subsidy हर व्यक्ति को मिलने की गारंटी नहीं है। आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग/बैंक की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।
अगर आपको बकरी पालन Loan और सरकारी योजना की जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Like करें और Yojna Samachar को Subscribe जरूर करें।
Comment में अपना राज्य लिखें:
UP | Bihar | Rajasthan | MP | अन्य राज्य
    user_Yojna samachar
    Yojna samachar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • UGC के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने औरैया तहसील में किया धरना-प्रदर्शन, UGC के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने औरैया तहसील में किया धरना-प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन औरैया। UGC की नीतियों एवं प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में औरैया तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिमल पांडेय एडवोकेट ने किया। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए UGC के निर्णयों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए बिमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था देश के भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा से जुड़े किसी भी ऐसे निर्णय को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि UGC से संबंधित जनविरोधी प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए तथा सभी वर्गों के हितों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाता रहेगा। यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी, औरैया को ज्ञापन सौंपकर UGC से संबंधित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक न्याय और समान अवसर के पक्ष में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की आवाज है। —
    2
    UGC के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने औरैया तहसील में किया धरना-प्रदर्शन,
UGC के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने औरैया तहसील में किया धरना-प्रदर्शन,
उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
औरैया। UGC की नीतियों एवं प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में औरैया तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिमल पांडेय एडवोकेट ने किया। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए UGC के निर्णयों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
धरने को संबोधित करते हुए बिमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था देश के भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा से जुड़े किसी भी ऐसे निर्णय को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि UGC से संबंधित जनविरोधी प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए तथा सभी वर्गों के हितों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाता रहेगा। यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी, औरैया को ज्ञापन सौंपकर UGC से संबंधित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक न्याय और समान अवसर के पक्ष में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की आवाज है।
—
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.