logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*डेंगू-चिकनगुनिया पर नगर पालिका का शिकंजा हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव* संचारी एवं मच्छर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा पूरी तरह सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। नगर पालिका इटावा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि शहर में जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां के निवासी इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय अथवा संबंधित सभासद को दें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली कर उनकी सफाई करें। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को न बांधें। जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि इटावा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064

11 hrs ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

*डेंगू-चिकनगुनिया पर नगर पालिका का शिकंजा हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव* संचारी एवं मच्छर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा पूरी तरह सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। नगर पालिका इटावा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि शहर में जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां के निवासी इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय अथवा संबंधित सभासद को दें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। उन्होंने

कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली कर उनकी सफाई करें। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को न बांधें। जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि इटावा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *इटावा में मासूमों की जान से खिलवाड़ ओवरलोड ई-रिक्शा में 12 से ज्यादा बच्चें रास्ते में बंद हुआ वाहन तो मासूमों से लगवाया धक्का* इटावा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नौरंगाबाद क्षेत्र से मंगलवार सुबह सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाया गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में 12 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को वाहन में बेहद कम जगह में बैठाया गया था। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा बंद हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट कराने के लिए बच्चों को नीचे उतार दिया और उनसे सड़क पर ई-रिक्शा को धक्का लगवाता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को इस तरह क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को ढोने वाले ऐसे ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं है? वायरल वीडियो ने परिवहन और यातायात व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग ई-रिक्शा चालक और वाहन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    1
    *इटावा में मासूमों की जान से खिलवाड़ ओवरलोड ई-रिक्शा में 12 से ज्यादा बच्चें रास्ते में बंद हुआ वाहन तो मासूमों से लगवाया धक्का*
इटावा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नौरंगाबाद क्षेत्र से मंगलवार सुबह सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाया गया है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में 12 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को वाहन में बेहद कम जगह में बैठाया गया था। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा बंद हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट कराने के लिए बच्चों को नीचे उतार दिया और उनसे सड़क पर ई-रिक्शा को धक्का लगवाता नजर आया।
वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को इस तरह क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को ढोने वाले ऐसे ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं है? वायरल वीडियो ने परिवहन और यातायात व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग ई-रिक्शा चालक और वाहन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रिश्तेदारी में आए युवक से मारपीट, सिर में लगी चोट पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जसवंतनगर। नगला बांके समथर निवासी प्रदीप कुमार ग्राम निलोई में रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। मारपीट में उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने जसवंतनगर थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    1
    रिश्तेदारी में आए युवक से मारपीट, सिर में लगी चोट
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की


जसवंतनगर। नगला बांके समथर निवासी प्रदीप कुमार ग्राम निलोई में रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। मारपीट में उसके सिर में चोट लग गई।
पीड़ित ने जसवंतनगर थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • माखन चोरी की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा राधा-कृष्ण धाम जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम तुरुकपुर स्थित शिव मंदिर राधा-कृष्ण धाम में चल रही छह दिवसीय भव्य रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की मनोहारी लीला का मंचन किया गया। बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण की चंचल लीलाओं और गोपियों के साथ माखन चोरी के प्रसंग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया। माखन चोरी की लीला के मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे रासलीला देखने पहुंचे और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति का आनंद लिया। रासलीला का शुभारंभ एसएल पैथोलॉजी लखना के उपेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद देवेंद्र कुशवाहा द्वारा राधा जी की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रासलीला का आयोजन राधा-कृष्ण रासलीला मंडल, कानपुर की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन के प्रमुख महंत नागा पूरन गिरी महाराज मुड़ाखेड़ा, जिला अमरोहा तथा मंडलाधीश विनय कृष्ण महाराज, औरैया हैं। आयोजन को सफल बनाने में रासलीला कमेटी के देवेंद्र कुशवाहा, तिलक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, पृथ्वीराज सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सहित अन्य सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रासलीला स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
    4
    माखन चोरी की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा राधा-कृष्ण धाम
जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम तुरुकपुर स्थित शिव मंदिर राधा-कृष्ण धाम में चल रही छह दिवसीय भव्य रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की मनोहारी लीला का मंचन किया गया। बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण की चंचल लीलाओं और गोपियों के साथ माखन चोरी के प्रसंग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया।
माखन चोरी की लीला के मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे रासलीला देखने पहुंचे और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति का आनंद लिया।
रासलीला का शुभारंभ एसएल पैथोलॉजी लखना के उपेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद देवेंद्र कुशवाहा द्वारा राधा जी की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
रासलीला का आयोजन राधा-कृष्ण रासलीला मंडल, कानपुर की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन के प्रमुख महंत नागा पूरन गिरी महाराज मुड़ाखेड़ा, जिला अमरोहा तथा मंडलाधीश विनय कृष्ण महाराज, औरैया हैं।
आयोजन को सफल बनाने में रासलीला कमेटी के देवेंद्र कुशवाहा, तिलक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, पृथ्वीराज सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सहित अन्य सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रासलीला स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग। *करहल,मैनपुरी।* करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
    1
    लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग।

*करहल,मैनपुरी।*

करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    23 hrs ago
  • जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने जिला अस्प्ताल के शव ग्रह में मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है दरअसल मोहनसिंह पुरा निवासी छात्रा जानवी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया।गौरतलब है कि छात्रा जानवी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था तो परिजन के द्वारा उसे जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विनीता गुप्ता को दिखाया गया तो डॉक्टर विनीत गुप्ता ने छात्रा जानवी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और परामर्श शुल्क लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया इलाज के दौरान छात्रा जानवी को अन्य स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं हुई तो परिजन ने इसकी जानकारी डॉक्टर विनीत गुप्ता को दी जिसके बाद डॉक्टर ने दवाई बदली ओर उपचार जिला अस्पताल में जारी रखा लेकिन छात्रा जानवी की तबियत बिगड़ गई और उसकी इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन मृतिका छात्रा जानवी के शव को लेकर हाउसिंग कालौनी स्थित डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक पर लेकर पहुँचे ओर जमकर हंगामा करते हुए डॉक्टर विनीत गुप्ता पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाए घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ओर एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर परिजन को समझाइश जिसके बाद पुलिस ने मृतिका छात्रा जानवी के शव का मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया
    1
    जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम
पुलिस ने जिला अस्प्ताल के शव ग्रह में मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है
दरअसल मोहनसिंह पुरा निवासी छात्रा जानवी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया।गौरतलब है कि छात्रा जानवी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था तो परिजन के द्वारा उसे जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विनीता गुप्ता को दिखाया गया तो डॉक्टर विनीत गुप्ता ने छात्रा जानवी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और परामर्श शुल्क लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया इलाज के दौरान छात्रा जानवी को अन्य स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं हुई तो परिजन ने इसकी जानकारी डॉक्टर विनीत गुप्ता को दी जिसके बाद डॉक्टर ने दवाई बदली ओर उपचार जिला अस्पताल में जारी रखा लेकिन छात्रा जानवी की तबियत बिगड़ गई और उसकी इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन मृतिका छात्रा जानवी के शव को लेकर हाउसिंग कालौनी स्थित डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक पर लेकर पहुँचे ओर जमकर हंगामा करते हुए डॉक्टर विनीत गुप्ता पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाए घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ओर एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर परिजन को समझाइश जिसके बाद पुलिस ने मृतिका छात्रा जानवी के शव का मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मलंग नाला पुल के निर्माण में दांजलि के आरोप मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं कीराय एंकर -जालौन। बिरिया खेड़ा जाने वाले मार्ग पर मलंगा नाला के ऊपर बने पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते पुल के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल में बड़े पाइप (ढोल) लगाए जाने थे, लेकिन बड़े ढोल न डालकर छोटे पाइप लगाए गए। इन छोटे पाइपों में कटीली झाड़ियां और मलबा फंस जाने से पानी का निकास बाधित हो गया है। इससे पुल की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। लोगों का कहना है कि पुल पर पहले भी कई बार मरम्मत और लीपापोती का काम कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि पुल की खराब स्थिति के कारण मंदिर तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जांच होने पर पुल निर्माण में बरती गई कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आएगी या एक बार फिर नगर पालिका के कथित चहेते ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। जब इस बारे मे eo नगर पालिका सुशील कुमार से बात करनी चाही तो कॉल नहीं उठायी... बाद मे कृपया नम्बर की जाँच करले बताया गया बाइट -किसान. तथा मन्दिर पुजारी निवसी पीटीसी. भीम राजावत
    1
    मलंग नाला पुल के निर्माण में दांजलि के आरोप मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं कीराय 
एंकर -जालौन। बिरिया खेड़ा जाने वाले मार्ग पर मलंगा नाला के ऊपर बने पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते पुल के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल में बड़े पाइप (ढोल) लगाए जाने थे, लेकिन बड़े ढोल न डालकर छोटे पाइप लगाए गए। इन छोटे पाइपों में कटीली झाड़ियां और मलबा फंस जाने से पानी का निकास बाधित हो गया है। इससे पुल की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। लोगों का कहना है कि पुल पर पहले भी कई बार मरम्मत और लीपापोती का काम कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि पुल की खराब स्थिति के कारण मंदिर तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जांच होने पर पुल निर्माण में बरती गई कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आएगी या एक बार फिर नगर पालिका के कथित चहेते ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
जब इस बारे मे eo नगर पालिका सुशील कुमार से बात करनी चाही तो कॉल नहीं उठायी... बाद मे कृपया नम्बर की जाँच करले बताया गया 
बाइट -किसान. तथा मन्दिर पुजारी निवसी 
पीटीसी. भीम राजावत
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    18 hrs ago
  • *डेंगू-चिकनगुनिया पर नगर पालिका का शिकंजा हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव* संचारी एवं मच्छर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा पूरी तरह सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। नगर पालिका इटावा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि शहर में जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां के निवासी इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय अथवा संबंधित सभासद को दें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली कर उनकी सफाई करें। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को न बांधें। जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि इटावा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    2
    *डेंगू-चिकनगुनिया पर नगर पालिका का शिकंजा हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव*
संचारी एवं मच्छर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा पूरी तरह सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है।
नगर पालिका इटावा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि शहर में जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां के निवासी इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय अथवा संबंधित सभासद को दें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, पानी की टंकियों तथा अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली कर उनकी सफाई करें।
उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को न बांधें। जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने।
नगर पालिका की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि इटावा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कब्रिस्तान में महिला की लाश के साथ रेप किया, लाश जिंदा हुई पुलिस और लोगों के भी होश उड़ गए
    1
    कब्रिस्तान में महिला की लाश के साथ रेप किया, लाश जिंदा हुई

पुलिस और लोगों के भी होश उड़ गए
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.