*इटावा में मासूमों की जान से खिलवाड़ ओवरलोड ई-रिक्शा में 12 से ज्यादा बच्चें रास्ते में बंद हुआ वाहन तो मासूमों से लगवाया धक्का* इटावा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नौरंगाबाद क्षेत्र से मंगलवार सुबह सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाया गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में 12 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को वाहन में बेहद कम जगह में बैठाया गया था। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा बंद हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट कराने के लिए बच्चों को नीचे उतार दिया और उनसे सड़क पर ई-रिक्शा को धक्का लगवाता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को इस तरह क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को ढोने वाले ऐसे ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं है? वायरल वीडियो ने परिवहन और यातायात व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग ई-रिक्शा चालक और वाहन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
*इटावा में मासूमों की जान से खिलवाड़ ओवरलोड ई-रिक्शा में 12 से ज्यादा बच्चें रास्ते में बंद हुआ वाहन तो मासूमों से लगवाया धक्का* इटावा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नौरंगाबाद क्षेत्र से मंगलवार सुबह सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाया गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में 12 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को वाहन में बेहद कम जगह में बैठाया गया था। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा बंद हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट कराने के लिए बच्चों को नीचे उतार दिया और उनसे सड़क पर ई-रिक्शा को धक्का लगवाता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को इस तरह क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को ढोने वाले ऐसे ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं है? वायरल वीडियो ने परिवहन और यातायात व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग ई-रिक्शा चालक और वाहन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
- कचौरा बाईपास से कैस्त का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील: जलभराव से राहगीरों की परेशानी बढ़ी, बच्चों के चोटिल होने का खतरा जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। जसवंतनगर में कचौरा बाईपास से कैस्त गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। ईंटों से बने इस रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। कैस्त गांव का यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामीण इसी रास्ते से स्कूल, मॉडल तहसील और दूसरे जरूरी जगहों पर जाते हैं। इस मार्ग पर एक स्कूल भी है, जिसके पास का रास्ता पूरी तरह टूट गया है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं। इससे पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार बच्चे और राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास रास्ते की खराब हालत बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। गांव के रमेश, सुरेश और महेश ने बताया कि रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते की हालत लगातार खराब हो रही है और बारिश में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रास्ते का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। साथ ही टूटे हुए रास्ते की मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरकर पानी भरने की समस्या का पक्का समाधान किया जाए। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि रास्ते की समस्या सुलझाने के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई करते हुए समस्या खत्म करने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा।1
- धुबयाई में अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम धुबयाई में मंदिर पर मंगलवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन वीरेंद्र सिंह तोमर के संयोजन में हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में अम्बाला छावनी से पधारे डॉ. स्वामी गुणाक्षानंद ने ढोलक के साथ रामायण पाठ में सहभागिता की। अखंड रामायण पाठ सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। महिलाएं और बच्चे भी श्रद्धापूर्वक पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम का स्मरण कर रहे हैं। रामायण पाठ से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। आयोजकों के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होकर बुधवार सुबह तक चलेगा। समापन के बाद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोल्डी सिंह तोमर, शिवम तोमर, विकास भदौरिया, पं. देवेश महाराज, बलरामदास महाराज, शिवा भदौरिया, रवि तोमर, अंकित भदौरिया, अमित, प्रभात सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।4
- भिंड:सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकले शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार में फुटपाथ पर लगीं दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकलने का मामला सामने आया है।दरअसल मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे महिला ज्योति अपनी बहिन ओर बच्चों के साथ टमटम में सबार होकर सदर बाजार में खरीददारी करने गई थी तभी सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान से खरीददारी की ओर से पैसे देने के लिए अपने बैग की चेन खोल कर उसमें हाथ डाला तो करीब बीस हजार गायब थे जिसके बाद महिला ज्योति ने शहर कोतवाली पहुँच कर घटना की शिकायत की तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया1
- दो दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव दो दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव अजीतमल। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के संफार ग्राम में दो दिन से लापता करीब 60 वर्षीय दया शंकर त्रिपाठी का शव मंगलवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दया शंकर त्रिपाठी दो दिन पहले रात करीब 8 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह घर के पास तालाब में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।3
- खेत पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक झूलसा,जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। अमायन थाना क्षेत्र के बुजुर्ग का पुरा गांव में खेत पर जा रहा 18 वर्षीoय युवक झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का पुरा निवासी विशाल (18) पुत्र राजकुमार जाटव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर गया था। खेत के पास 11 केवी बिजली लाइन झूल रही थी। इसी दौरान वह लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। युवक का कहना है कि झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।3
- भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। घायल सवारियों को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव फौजी ने अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की अनदेखी के चलते जगह जगह गड्ढे है जिनसे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।4
- कानपुर पुलिस भर्ती का फिजिकल में जुड़वा भाइयों की साजिश का पर्दाफाश कानपुर : भूपेंद्र और भूपेश जुड़वा भाई, दोनों का चेहरा बिलकुल हूबहू मिलता था। दोनों ने पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा दी लेकिन लिखित में भूपेंद्र पास हो गया और भूपेश नहीं। अब बारी आई शारीरिक मानक परीक्षा की बारी। दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर परीक्षा देने पहुंचे। लिखित परीक्षा में चयनित भूपेंद्र अंदर गया फिजिकल के दौरान उसकी हाइट काम पाई, जिसके बाद उसको रिजेक्ट कर दिया गया। रिजेक्ट होने के बाद भूपेंद्र अपना पूरा सामान समेत कर बाहर निकल गया लेकिन थोड़ी देर बाद उसका छोटा भाई भूपेंद्र वापस आया और उसने दोबारा नापजोख के लिए आवेदन किया। दूसरे बार शारीरिक मानक परीक्षा में उसकी हाइट में 3.2 सेंटीमीटर का अंतर आया। इतना बड़ा अंतर देख अधिकारीयों को शक हुआ तो फोटो में चेहरा लगभग वही था। शक्ल एक जैसी होने की वजह से मामला पहली नजर में पकड़ में नहीं आया। इसके बाद बायोमेट्रिक जांच कराई गई. रेटिना और फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हुआ। यही पर दोनों जुड़वा भाइयों की पोल खुल गयी। दोनों भाई को पुलिस ने वही धर लिया।1
- मैनपुरी "सूअर को मारकर खा गया ग्राम प्रधान..." - न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित राजू मैनपुरी "सूअर को मारकर खा गया ग्राम प्रधान..." - न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित राजू गोंग्शी गांव के राजू न्याय के लिए SP दफ्तर पहुंचे। आरोप है कि डिबरोली के कृष्णकांत प्रधान और उनके साथियों ने उनके पालतू सूअर को मारकर खा लिया था। 8 महीने से पुलिस चौकी के चक्कर काट रहा पीड़ित। अनपढ़ होने के कारण भटकता रहा न्याय के लिए। अब SP से लगाई सख्त कार्रवाई की गुहार। #Mainpuri #UPPolice #JusticeForRaju #uttarpradeshpolice #mainpuripolice #Foryou #FyP #Explore #viralversetips #Reach #Boostyourreel #Trendingnow1
- मैनपुरी: वंश कश्यप मौत मामले में परिवार का धरना, स्कूल मान्यता रद्द करने व गिरफ्तारी की मांग एंकर/मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में 22 नवंबर 2025 को कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत के मामले में उनके परिवार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरना शुरू कर दिया है। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा हत्या की गई, जबकि पुलिस जांच में गंभीरता नहीं बरती जा रही। पिता केशव कश्यप, माता अशांति कश्यप समेत पूरा परिवार जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर तीन प्रमुख मांगें रख रहा है स्कूल की मान्यता रद्द की जाए प्रबंध निदेशक लव मोहन व क्लास टीचर सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए परिवार लगभग 10 महीनों से न्याय की गुहार लगा रहा है परिजनों ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। 7 सितंबर 2026: पूरा परिवार तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठ गया। मौके पर एसडीएम और सीओ परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आक्रोशित परिजन स्कूल का लाइसेंस निलंबन और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिवार का कहना है कि स्कूल ने घटना की जानकारी छुपाई और CCTV फुटेज नहीं दिया। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि बच्चा छत से गिर गया था, जबकि परिवार इसे हत्या बता रहा है।1