BSF उपनिरीक्षक के खाते से 7.12 लाख की डिजिटल डकैती, मोबाइल से खुद डिलीट हुए OTP डबरा/ डबरा के बिलौआ थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने ठगी का एक सनसनीखेज तरीका अपनाते हुए बीएसएफ के एक उपनिरीक्षक (SI) को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने पीड़ित के मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को ऑटोमेटिक डिलीट कर मात्र 16 बार के ट्रांजैक्शन में 7.12 लाख रुपए पार कर दिए। बिना जानकारी साझा किए कटे पैसे बीएसएफ कंपोजिट अस्पताल में पदस्थ SI शिशिर शुक्ला के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 की शाम उनके मोबाइल पर अचानक मैसेज आने शुरू हुए। हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी नहीं बताया, फिर भी मैसेज आते ही अपने आप डिलीट होते जा रहे थे। जब उन्होंने बैंक बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। ठगों ने कुल 16 बार में उनके खाते से 7,12,510 रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दर्ज किया मामला धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पडेस्क और बैंक को सूचना देकर खाता फ्रीज करवाया। शिशिर शुक्ला की शिकायत पर बिलौआ थाना पुलिस ने 16 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट की धारा 66सी व 66डी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ठगों की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।

- इंदौर-गुना नेशनल हाईवे पर बारात की बस में भीषण आग, बाल-बाल बचे बराती! 🚌🔥..... . . इंदौर से खुशियों के साथ गुना जा रही एक बारात के लिए मंगलवार का दिन दहशत भरा रहा। ग्राम सन कोटा के पास चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाल-बाल बची जान: बस में सवार सभी बराती आग के विकराल होने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 यातायात प्रभावित: हादसे और मौके पर जुटी भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह: शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, ल1
- gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- जालौन के कोंच में छात्र पर डंडों बेल्ट से हमला आई गम्भीर चोटें घटना CCTV में कैद1
- Post by विनोद राजपूत1
- दतिया जिले की भांडेर तहसील में पण्डोखर धाम सरकार मंदिर पर चल रहे 30 वे वार्षिक समारोह के समापन के आखरी दिनों में पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज ने भक्तों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखते हुए आर्केस्ट्रा डांसरों का प्रोग्राम रखा गया जिसके विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे हैं ।1
- 1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान कालपी (जालौन), मंगलवार। तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।1