घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक
में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान
मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन के कोंच नगर में जैसे ही तेज धूप और बढ़ते तापमान ने अपने तेवर दिखाए, वैसे ही मिट्टी के मटकों की मांग अचानक बढ़ गई। सुबह 9 बजे से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी और शीतल जल के लिए लोग मटके खरीदते नजर आए। घरों के साथ-साथ दुकानों और कार्यस्थलों पर भी मटकों की उपयोगिता फिर से बढ़ती दिख रही है। नगर के प्रमुख बाजार सागर चौकी पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। दुकानदारों ने गर्मी को देखते हुए मटके, सुराही और अन्य पारंपरिक बर्तन सजा लिए हैं। दुकानदार नफीस नासिर ने बताया कि सुराही की कीमत 50 से 80 रुपये के बीच है, जबकि मटके 80 से 150 रुपये तक बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत है, आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद है। दूसरे दुकानदार निसार के मुताबिक, आधुनिक समय में भले ही फ्रिज आम हो गए हों, लेकिन कई लोग आज भी मटके के पानी को ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट मानते हैं। खासकर ग्रामीण और पारंपरिक जीवनशैली पसंद करने वाले लोग मटकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। गौरतलब है कि मटके न केवल सस्ते होते हैं, बल्कि बिजली की खपत भी नहीं करते, जिससे यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प हैं। बढ़ती गर्मी के साथ कोंच में मटकों की मांग और कारोबार दोनों में तेजी देखी जा रही है।1
- उरई (जालौन)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, जिसे विपक्ष ने बाधित करने का प्रयास किया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जता रही हैं। विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इस मौके पर शशि सोमेंद्र सिंह,प्रीति बंसल, मीनू मिश्रा,श्रद्धा सेंगर , गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, लकी त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गोर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन।महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उरई नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विरोध में खड़े दलों के खिलाफ देशभर की आधी आबादी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है। वहीं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर,अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर,आदर्श सोनकिया, अभय गोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- औरैया। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे वह वहन करने में सक्षम नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने दबाव बनाकर और डराकर जबरन मीटर बदल दिए, जिसके कारण अब उन्हें अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल रेखा तिवारी निवासी बनारसीदास और अनिता देवी निवासी दयालपुर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि वे पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ रहा है।1
- औरैया में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा, महिलाओं ने विद्युत विभाग का किया घेराव1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र के बाहर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव निवासी अभिजीत सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार शाम करीब 7 बजे कोंच कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 22 अप्रैल को मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज से बाहर निकला। अभिजीत सिंह का आरोप है कि कॉलेज के बाहर पहले से ही रामू यादव, अनुज चन्दसौलिया, देव शर्मा और भाई जी गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे। जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे बचाने आए उसके साथी अनुज के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में अभिजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र ने उपचार कराया और फिर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित अभिजीत सिंह ने कोंच कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- ➤ नहर किनारे सूखी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग। ➤ देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया, कई खेत चपेट में। ➤ दूर-दूर तक दिखाई दीं तेज लपटें और धुएं का गुबार ➤ अज्ञात कारणों से आग लगने की आशंका, जांच की जरूरत। ➤ किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, भारी नुकसान की संभावना। ➤ आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत। ➤ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, राहत कार्य शुरू। ➤ स्थानीय लोगों ने भी संभाला मोर्चा, पानी-मिट्टी से बुझाने का प्रयास।4