स्थान- जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -कोंच में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल एंकर -जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रामगंज में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था। जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम पुत्र संतराम के साथ सोमवार को कस्बा कोंच के रामगंज बाजार में खरीदारीकरने आई थीं। वह एक जूता-चप्पल की दुकान पर चप्पल पसंद कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके पर्स से सोने का पेंडल, चांदी की पायलें और नगदी पार कर दी। महिला ने चप्पल खरीदने के बाद भुगतान करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर लोगों को शक हुआ, जिन्हें पकड़ लिया गया। भीड़ ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक यवक की तलाशी लेनेपर उसके कपड़ों के अंदर से महिला के चोरी हुए जेवर और नगदी बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं महिला के पति हरनाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया

- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रामगंज में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था। जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम पुत्र संतराम के साथ सोमवार को कस्बा कोंच के रामगंज बाजार में खरीदारी करने आई थीं। वह एक जूता-चप्पल की दुकान पर चप्पल पसंद कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके पर्स से सोने का पेंडल, चांदी की पायलें और नगदी पार कर दी। महिला ने चप्पल खरीदने के बाद भुगतान करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर लोगों को शक हुआ, जिन्हें पकड़ लिया गया। भीड़ ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कपड़ों के अंदर से महिला के चोरी हुए जेवर और नगदी बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं महिला के पति हरनाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरामद जेवर व नगदी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।1
- जालौन में बेकाबू ट्रैक्टर किराना स्टोर में घुसा, दुकानदार सेल्समैन घायल!!....जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर किराना स्टोर में जा घुसा। हादसे में दुकानदार और सेल्समैन घायल हुए हैं, जिन्हें CHC में भर्ती कराया गया है।` `पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वीडियो जनहित और जागरूकता के लिए है।1
- CTET के 60 स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप माननीय घनश्याम अनुरागी जी यातायात प्रभारी वीर बहादुर जी रहे मौजूद3
- सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।4
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अलियापुर गांव में सरकारी राशन दुकान संचालक की कथित मनमानी से परेशान होकर एक महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बुधवार को करीब 3 बजे ऑनलाइन दर्ज की गई। गांव निवासी पायल ने आरोप लगाया कि राशन दुकान संचालक उसे निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। जब उसने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की, तो संचालक ने उसे राशन देना ही बंद कर दिया। इससे परेशान होकर महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा लिया। मामले में पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by रवि वर्मा1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन में दबंगों का कहर : घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और 50 हजार रुपये महीना देने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सीमा देवी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी पीड़िता द्वारा बनाए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कालपी कस्बे की काशीराम कॉलोनी निवासी सीमा देवी पत्नी रामसिंह ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8:30 बजे कृष्णपाल सिंह उर्फ बबलू राणा अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा। सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में कट्टा, रायफल और लाठी-डंडे थे। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसते ही उनके पति रामसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्हें हर महीने 50,000 रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें काशीराम कॉलोनी में रहने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए रामसिंह के गले में पड़ी करीब एक तोला सोने की चेन और जेब में रखे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो उन्हें और उनके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। सीमा देवी ने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके अनुसार, आरोपियों को पूर्व में चौरा-बकरी लूटकांड में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। साथ ही हाल ही में तरीबुल्दा खदान पर गुंडा टैक्स वसूली के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जुआ और सट्टे के कारोबार से जुड़े हैं और अवैध गतिविधियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। घटना के दौरान पीड़िता ने अपने कमरे की खिड़की से पूरी वारदात का वीडियो बनाने का भी दावा किया है, जिसे पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जालौन से मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- राजपुर क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रदेशभर में एंबुलेंस सेवाओं की चल रही जांच के दौरान यह खुलासा हुआ, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकार द्वारा गंभीर रूप से बीमार और सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा संचालित की जाती है। इस सेवा के तहत निजी कंपनियों को मरीजों की संख्या के आधार पर भुगतान किया जाता है। लेकिन जांच में सामने आया है कि कुछ एंबुलेंस संचालकों ने फर्जी मरीज दर्शाकर भुगतान लिया। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालित तीन एंबुलेंस की जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई। जांच के अनुसार— दिसंबर 2025 में 993 चक्कर दर्ज किए गए, जिनमें 678 सही और 315 फर्जी पाए गए। जनवरी 2026 में 631 चक्कर में 458 सही और 173 फर्जी मिले। फरवरी 2026 में 720 चक्करों में 541 सही और 179 फर्जी पाए गए। इस तरह तीन महीनों में कुल 2344 चक्कर दर्ज हुए, जिनमें 1677 सही और 667 फर्जी निकले। सत्यापन के दौरान जिन लोगों के नाम पर एंबुलेंस सेवा दर्ज की गई थी, उनमें से कई लोगों ने सेवा लेने से इनकार कर दिया, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। राजपुर पीएचसी के अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।1