logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रामगंज में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था। जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम पुत्र संतराम के साथ सोमवार को कस्बा कोंच के रामगंज बाजार में खरीदारी करने आई थीं। वह एक जूता-चप्पल की दुकान पर चप्पल पसंद कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके पर्स से सोने का पेंडल, चांदी की पायलें और नगदी पार कर दी। महिला ने चप्पल खरीदने के बाद भुगतान करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर लोगों को शक हुआ, जिन्हें पकड़ लिया गया। भीड़ ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कपड़ों के अंदर से महिला के चोरी हुए जेवर और नगदी बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं महिला के पति हरनाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरामद जेवर व नगदी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

6 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में बेकाबू ट्रैक्टर किराना स्टोर में घुसा, दुकानदार सेल्समैन घायल!!....जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर किराना स्टोर में जा घुसा। हादसे में दुकानदार और सेल्समैन घायल हुए हैं, जिन्हें CHC में भर्ती कराया गया है।` `पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वीडियो जनहित और जागरूकता के लिए है।
    1
    जालौन में बेकाबू ट्रैक्टर किराना स्टोर में घुसा, दुकानदार सेल्समैन घायल!!....जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर किराना स्टोर में जा घुसा। हादसे में दुकानदार और सेल्समैन घायल हुए हैं, जिन्हें CHC में भर्ती कराया गया है।`  
`पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वीडियो जनहित और जागरूकता के लिए है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • CTET के 60 स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप माननीय घनश्याम अनुरागी जी यातायात प्रभारी वीर बहादुर जी रहे मौजूद
    3
    CTET के 60 स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप माननीय घनश्याम अनुरागी जी यातायात प्रभारी वीर बहादुर जी रहे मौजूद
    user_Bharat newspaper channel
    Bharat newspaper channel
    Electrician उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • DN LIVE MP | बड़ी खबर छिवावली नं. 2 में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार दबोह/भिंड। थाना दबोह क्षेत्र के ग्राम छिवावली नं. 2 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने थाना दबोह में शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सीताराम पाल पुत्र रामरतन पाल, निवासी ग्राम छिवावली नं. 2, 21 अप्रैल 2026 को परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा सुरेंद्र पाल मौजूद था, जो रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गया। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, जिनमें चार चूड़ी, माला, टॉक्स, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के बिछुआ, पायल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं, साथ ही करीब 1.50 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। देवानंद नायक पत्रकार | DN LIVE MP
    1
    DN LIVE MP | बड़ी खबर
छिवावली नं. 2 में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
दबोह/भिंड। थाना दबोह क्षेत्र के ग्राम छिवावली नं. 2 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने थाना दबोह में शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सीताराम पाल पुत्र रामरतन पाल, निवासी ग्राम छिवावली नं. 2, 21 अप्रैल 2026 को परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा सुरेंद्र पाल मौजूद था, जो रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गया। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, जिनमें चार चूड़ी, माला, टॉक्स, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के बिछुआ, पायल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं, साथ ही करीब 1.50 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है।
देवानंद नायक
पत्रकार | DN LIVE MP
    user_देवानंद  नायक
    देवानंद नायक
    Newspaper publisher लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुंबई में प्रदर्शन से लगे जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा #MumbaiTrafficJam #GirishMahajan #MumbaiViralVideo #BJPRally #WorliTraffic #ViralVideo #WomenAngry
    1
    मुंबई में प्रदर्शन से लगे जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा
#MumbaiTrafficJam #GirishMahajan #MumbaiViralVideo #BJPRally #WorliTraffic #ViralVideo #WomenAngry
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन के कोंच में सदस्य विधान परिषद (झांसी-जालौन-ललितपुर) के प्रतिनिधि माननीय श्री आर०पी० निरंजन जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर के तिरुपति गार्डन में भाजपाई कार्यकर्ताओ ने केक काटकर व माला पहना कर भव्य स्वागत किया इस मौके पर प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा शुभचिंतक का मतलब होता हैं दुसरो के बारे में शुभ सोचना क्योकि शुभचिंतक बनना बहुत कठिन काम हैइसलिए सभी से विनम्र निवेदन हैं सबका अच्छा सोचे भला करे इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल मिस्टर धनोरा अनिल कपूर ओपी कुशवाहा शिवसिंग कुशवाहा अमित मिश्रा सभासद विनोद सोनी शादाब ग्राम प्रधान रवा इंजीनियर राजीव रेजा विनोद अगनहोत्री रमा शंकर छानी सहित कई गड़मान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    जालौन के कोंच में सदस्य विधान परिषद (झांसी-जालौन-ललितपुर) के प्रतिनिधि माननीय श्री आर०पी० निरंजन जी के जन्मदिवस के अवसर पर  नगर के तिरुपति गार्डन में भाजपाई कार्यकर्ताओ ने केक काटकर व माला पहना कर भव्य स्वागत किया
इस मौके पर प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा
शुभचिंतक का मतलब होता हैं दुसरो के बारे में शुभ सोचना क्योकि शुभचिंतक बनना बहुत कठिन काम हैइसलिए सभी से विनम्र निवेदन हैं सबका अच्छा सोचे भला करे इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल मिस्टर धनोरा अनिल कपूर ओपी कुशवाहा शिवसिंग कुशवाहा अमित मिश्रा  सभासद विनोद सोनी शादाब ग्राम प्रधान रवा इंजीनियर राजीव रेजा विनोद अगनहोत्री रमा शंकर छानी सहित कई गड़मान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.