Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंबई में प्रदर्शन से लगे जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा #MumbaiTrafficJam #GirishMahajan #MumbaiViralVideo #BJPRally #WorliTraffic #ViralVideo #WomenAngry मुंबई में प्रदर्शन से लगे जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा #MumbaiTrafficJam #GirishMahajan #MumbaiViralVideo #BJPRally #WorliTraffic #ViralVideo #WomenAngry
Kal Tak News कल तक न्यूज
मुंबई में प्रदर्शन से लगे जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा #MumbaiTrafficJam #GirishMahajan #MumbaiViralVideo #BJPRally #WorliTraffic #ViralVideo #WomenAngry मुंबई में प्रदर्शन से लगे जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा #MumbaiTrafficJam #GirishMahajan #MumbaiViralVideo #BJPRally #WorliTraffic #ViralVideo #WomenAngry
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसरांय। गुरसरांय मंडी परिसर में किसानों को इन दिनों भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में लगे सरकारी हैंडपंपों में से लगभग 80 प्रतिशत खराब पड़े होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। किसानों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ गई है, लेकिन मंडी में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था न होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार किसानों को निजी दुकानों से पानी खरीदने के लिए भी मजबूर होना पड़ता है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बताया कि समस्या को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही किसानों के लिए अस्थाई रूप से पेयजल की व्यवस्था करवाई जाएगी। साथ ही खराब पड़े हैंडपंपों को भी शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएंगे। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थाई समाधान किया जाए, ताकि मंडी में आने वाले लोगों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। गुरसरांय से सोम मिश्रा की शादी1
- प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा4
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर में बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक तथा ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, रियाँ बामौर निवासी उदित सिंह (25) पुत्र विनोद अपने दोस्त की बारात में गुरसरांय गए थे। उनके साथ मोटरसाइकिल पर बाबू पुत्र रामवीर भी सवार थे। दोनों युवक बारात से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोंच तहसील के तीतरा खलीलपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहा ई-रिक्शा अचानक लहराने लगा और बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक घनश्याम (45) पुत्र राम सिंह निवासी तीतरा भी हादसे में घायल हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- जालौन।महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उरई नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विरोध में खड़े दलों के खिलाफ देशभर की आधी आबादी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है। वहीं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर,अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर,आदर्श सोनकिया, अभय गोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन में विश्वकर्मा मंदिर से घंटे चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल!!........1
- गुरसराय नगर के व्यस्ततम गरौठा चौराहे पर आए दिन लग रहे जाम से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। लगातार बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए गुरसराय पुलिस ने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चालान अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस चौराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा, पीयूष कुमार पांडे के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। अभियान के दौरान सड़क किनारे और चौराहे के आसपास खड़े वाहनों का चालान किया गया तथा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अनुशासन का संदेश गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे जाम की समस्या में कमी आएगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है और नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की है, ताकि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जालौन के कोंच में सदस्य विधान परिषद (झांसी-जालौन-ललितपुर) के प्रतिनिधि माननीय श्री आर०पी० निरंजन जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर के तिरुपति गार्डन में भाजपाई कार्यकर्ताओ ने केक काटकर व माला पहना कर भव्य स्वागत किया इस मौके पर प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा शुभचिंतक का मतलब होता हैं दुसरो के बारे में शुभ सोचना क्योकि शुभचिंतक बनना बहुत कठिन काम हैइसलिए सभी से विनम्र निवेदन हैं सबका अच्छा सोचे भला करे इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल मिस्टर धनोरा अनिल कपूर ओपी कुशवाहा शिवसिंग कुशवाहा अमित मिश्रा सभासद विनोद सोनी शादाब ग्राम प्रधान रवा इंजीनियर राजीव रेजा विनोद अगनहोत्री रमा शंकर छानी सहित कई गड़मान्य लोग मौजूद रहे।1
- जालौन में बेकाबू ट्रैक्टर किराना स्टोर में घुसा, दुकानदार सेल्समैन घायल!!....जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर किराना स्टोर में जा घुसा। हादसे में दुकानदार और सेल्समैन घायल हुए हैं, जिन्हें CHC में भर्ती कराया गया है।` `पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वीडियो जनहित और जागरूकता के लिए है।1