महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा, राहुल गांधी का पुतला फूंका जालौन।महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उरई नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विरोध में खड़े दलों के खिलाफ देशभर की आधी आबादी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है। वहीं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर,अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर,आदर्श सोनकिया, अभय गोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- जालौन।महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उरई नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विरोध में खड़े दलों के खिलाफ देशभर की आधी आबादी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है। वहीं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर,अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर,आदर्श सोनकिया, अभय गोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन में विश्वकर्मा मंदिर से घंटे चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल!!........1
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में शाम जोहलुपुर चौराहे के पास स्थित जंगल में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन, विद्युत विभाग और संबंधित विभागों को अलर्ट कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करा दिए गए। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, लेकिन प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाए। प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने वन विभाग और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर रवाना कर आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। फिलहाल आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच भी करवा रहा है। अधिकारियों ने कहा की आएगी लगने की जांच की जा राही है रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र के बाहर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव निवासी अभिजीत सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार शाम करीब 7 बजे कोंच कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 22 अप्रैल को मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज से बाहर निकला। अभिजीत सिंह का आरोप है कि कॉलेज के बाहर पहले से ही रामू यादव, अनुज चन्दसौलिया, देव शर्मा और भाई जी गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे। जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे बचाने आए उसके साथी अनुज के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में अभिजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र ने उपचार कराया और फिर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित अभिजीत सिंह ने कोंच कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- Post by Satyendra kumar1
- महिला से दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने अभियुक्त सतीश दिवाकर पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड नं 6 शास्त्रीनगर कस्बा व थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹15,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।1
- जालौन में बेकाबू ट्रैक्टर किराना स्टोर में घुसा, दुकानदार सेल्समैन घायल!!....जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर किराना स्टोर में जा घुसा। हादसे में दुकानदार और सेल्समैन घायल हुए हैं, जिन्हें CHC में भर्ती कराया गया है।` `पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वीडियो जनहित और जागरूकता के लिए है।1