logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिवावली नं. 2 में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार DN LIVE MP | बड़ी खबर छिवावली नं. 2 में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार दबोह/भिंड। थाना दबोह क्षेत्र के ग्राम छिवावली नं. 2 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने थाना दबोह में शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सीताराम पाल पुत्र रामरतन पाल, निवासी ग्राम छिवावली नं. 2, 21 अप्रैल 2026 को परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा सुरेंद्र पाल मौजूद था, जो रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गया। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, जिनमें चार चूड़ी, माला, टॉक्स, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के बिछुआ, पायल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं, साथ ही करीब 1.50 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। देवानंद नायक पत्रकार | DN LIVE MP

4 hrs ago
user_देवानंद  नायक
देवानंद नायक
Newspaper publisher लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•

  • user_User10790
    User10790
    लहार, भिंड, मध्य प्रदेश
    😡
    29 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रामगंज में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था। जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम पुत्र संतराम के साथ सोमवार को कस्बा कोंच के रामगंज बाजार में खरीदारी करने आई थीं। वह एक जूता-चप्पल की दुकान पर चप्पल पसंद कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके पर्स से सोने का पेंडल, चांदी की पायलें और नगदी पार कर दी। महिला ने चप्पल खरीदने के बाद भुगतान करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर लोगों को शक हुआ, जिन्हें पकड़ लिया गया। भीड़ ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कपड़ों के अंदर से महिला के चोरी हुए जेवर और नगदी बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं महिला के पति हरनाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरामद जेवर व नगदी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
    1
    जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रामगंज में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था।
जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम पुत्र संतराम के साथ सोमवार को कस्बा कोंच के रामगंज बाजार में खरीदारी करने आई थीं। वह एक जूता-चप्पल की दुकान पर चप्पल पसंद कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके पर्स से सोने का पेंडल, चांदी की पायलें और नगदी पार कर दी। महिला ने चप्पल खरीदने के बाद भुगतान करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर लोगों को शक हुआ, जिन्हें पकड़ लिया गया।
भीड़ ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कपड़ों के अंदर से महिला के चोरी हुए जेवर और नगदी बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं महिला के पति हरनाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरामद जेवर व नगदी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by विनोद राजपूत
    1
    Post by विनोद राजपूत
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एमपी के वेदिशा ज़िलें के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, नाबालिक प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक और नाबालिक के साथ ग्रामीणों ने सरेआम जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने सभी हदे पार कर दी, क़ानून को अपने हाथों में लेते हुए पहले युवक की लाठी, लात -घूंसो से जमकर पीटा गया,इसके बाद युवक का मुंडन करके उसका मुंह काला किया गया और जूतों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला गया।वही पुलिस ने नाबालिक की शिकायत पर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और पीड़ित युवक की शिकायत पर लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना का यह वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर युवक गांव की एक नाबालिग युवती से मिलने पहुंचा था, तभी युवती के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई की और अपमानित करते हुए गांव में घुमाया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    एमपी के वेदिशा ज़िलें के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, नाबालिक प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक और नाबालिक के साथ ग्रामीणों ने सरेआम जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने सभी हदे पार कर दी, क़ानून को अपने हाथों में लेते हुए पहले युवक की लाठी, लात -घूंसो से जमकर पीटा गया,इसके बाद युवक का मुंडन करके उसका मुंह काला किया गया और जूतों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला गया।वही पुलिस ने नाबालिक की शिकायत पर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और पीड़ित युवक की शिकायत पर लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना का यह वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर युवक गांव की एक नाबालिग युवती से मिलने पहुंचा था, तभी युवती के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई की और अपमानित करते हुए गांव में घुमाया।
इस घटनाक्रम का वीडियो भी ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इस व्यक्ति पर भूत सवार है उसको मौलवी साहब पुकारते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो वायरल है
    1
    इस व्यक्ति पर भूत सवार है उसको मौलवी साहब पुकारते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो वायरल है
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    2
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by विनोद राजपूत
    1
    Post by विनोद राजपूत
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.