कोंच में पारा चढ़ा तो मटकों का क्रेज बढ़ा, बाजारों में रौनक जालौन के कोंच नगर में जैसे ही तेज धूप और बढ़ते तापमान ने अपने तेवर दिखाए, वैसे ही मिट्टी के मटकों की मांग अचानक बढ़ गई। सुबह 9 बजे से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी और शीतल जल के लिए लोग मटके खरीदते नजर आए। घरों के साथ-साथ दुकानों और कार्यस्थलों पर भी मटकों की उपयोगिता फिर से बढ़ती दिख रही है। नगर के प्रमुख बाजार सागर चौकी पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। दुकानदारों ने गर्मी को देखते हुए मटके, सुराही और अन्य पारंपरिक बर्तन सजा लिए हैं। दुकानदार नफीस नासिर ने बताया कि सुराही की कीमत 50 से 80 रुपये के बीच है, जबकि मटके 80 से 150 रुपये तक बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत है, आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद है। दूसरे दुकानदार निसार के मुताबिक, आधुनिक समय में भले ही फ्रिज आम हो गए हों, लेकिन कई लोग आज भी मटके के पानी को ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट मानते हैं। खासकर ग्रामीण और पारंपरिक जीवनशैली पसंद करने वाले लोग मटकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। गौरतलब है कि मटके न केवल सस्ते होते हैं, बल्कि बिजली की खपत भी नहीं करते, जिससे यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प हैं। बढ़ती गर्मी के साथ कोंच में मटकों की मांग और कारोबार दोनों में तेजी देखी जा रही है।

- 1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान कालपी (जालौन), मंगलवार। तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।1
- उरई (जालौन)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, जिसे विपक्ष ने बाधित करने का प्रयास किया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जता रही हैं। विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इस मौके पर शशि सोमेंद्र सिंह,प्रीति बंसल, मीनू मिश्रा,श्रद्धा सेंगर , गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, लकी त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गोर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन।महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उरई नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विरोध में खड़े दलों के खिलाफ देशभर की आधी आबादी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है। वहीं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर,अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर,आदर्श सोनकिया, अभय गोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- Post by Satyendra kumar1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र के बाहर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव निवासी अभिजीत सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार शाम करीब 7 बजे कोंच कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 22 अप्रैल को मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज से बाहर निकला। अभिजीत सिंह का आरोप है कि कॉलेज के बाहर पहले से ही रामू यादव, अनुज चन्दसौलिया, देव शर्मा और भाई जी गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे। जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे बचाने आए उसके साथी अनुज के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में अभिजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र ने उपचार कराया और फिर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित अभिजीत सिंह ने कोंच कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- इंदौर-गुना नेशनल हाईवे पर बारात की बस में भीषण आग, बाल-बाल बचे बराती! 🚌🔥..... . . इंदौर से खुशियों के साथ गुना जा रही एक बारात के लिए मंगलवार का दिन दहशत भरा रहा। ग्राम सन कोटा के पास चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाल-बाल बची जान: बस में सवार सभी बराती आग के विकराल होने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 यातायात प्रभावित: हादसे और मौके पर जुटी भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह: शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, ल1