*60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए योजना लागू,लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ* *औरैया,26 अगस्त।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया तथा विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा0 सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा एवं सुना। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए कहा कि उनकी पावन स्मृति में प्रारंभ की गई यह योजना मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की भक्ति के साथ देशभर के प्राचीन शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार में लोक माता अहिल्याबाई का योगदान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा केवल एक योजना नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के प्रति सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा आज महिलाएं अधिक सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं। राज्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी, ड्रोन दीदी तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वावलंबन पर भी विशेष बल दे रही है तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत करेगा। उन्होंने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचीं माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए मुख्यमंत्री का विशेष उपहार है, जिससे वे अपने मायके जाकर यह पावन पर्व उल्लास पूर्वक मना सकें। उन्होंने महिलाओं से समाज में सम्मान और सुरक्षा के वातावरण को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की स्थायी व्यवस्था मातृशक्ति के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।4
- कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे3
- औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।2
- पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* *प्रेस विज्ञप्ति* *औरैया पुलिस* *दिनांकः-26.08.2026* *घटना का सक्षिप्त विवरण -* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS में वांछित 01 नफर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दयालपुर अऩ्डरपुल के पास गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-* 1- सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 श्यामबाबू सिह नि0 जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया जन0 औरैया उम्र करीब 45 वर्ष *पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS थाना कोतवाली औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम—* 1-राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 2- उ0नि0 श्री गणेश गुप्ता कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।1