भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर हुए विविध कार्यक्रम वरघोड़े में झलका श्रद्धालुओं का उत्साह जैसलमेर,भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन ट्रस्ट एवं सकल जैन संघ द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभापति महेंद्र भाई बाफना ने बताया कि गच्छाधिपति आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वर, आचार्य विजय महानंद सूरीश्वर, आचार्य जिन पूर्णानंद सूरीश्वर के सानिध्य में अनेकों साधु साध्वी भगवंत एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रातः शुभ मुहूर्त में सभी गुरुजनों की उपस्थिति में भव्य वरघोड़ा आयोजित किया गया। वरघोड़े में बैण्ड, परमात्मा महावीर की तस्वीर,साधु भगवंत, श्रावक, परमात्मा की पालकी,साध्वी भगवंत और मंगल कलश लिए श्राविकाएं उपस्थित रहे।अनेक स्थानों पर चावल की गहुली से परमात्मा को वधाया गया।विविध समाजों द्वारा वरघोड़े पर पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया गया। वरघोड़े में भगवान महावीर से संबंधित झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। वरघोड़ा समाप्ति पर जैन उत्कर्ष भवन में धर्म सभा आयोजित की गई। धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरू भगवन्तों ने कहा कि जैन जगत में जैसलमेर तीर्थ अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जैसलमेर तीर्थ में निवास करने वाले परिवारों की यह जिम्मेदारी है कि वे परमात्मा महावीर की वाणी का अनुसरण करें। उन्होंने जिनवाणी का महत्व समझाते हुए कहा कि परमात्मा ने सभी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर स्वयं को मुक्त किया और हमें भी यहीं संदेश दिया की विकार वासना से ऊपर उठकर खाना, बोलना और निद्रा पर जीत पाना आवश्यक है। उन्होंने परमात्मा महावीर और गौतम स्वामी के संवाद के द्वारा समझाया कि एक समय का भी प्रमाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने जैन संघ एवं ट्रस्ट को दुर्ग स्थित भगवान महावीर स्वामी के जिनालय के जीर्णोद्धार की प्रेरणा दी।साथ ही उन्होंने सभी को प्रतिदिन जिन भक्ति करते रहने का मार्ग प्रशस्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। आचार्य जिन पूर्णानंद सूरि महाराज ने सभी को जैनत्व के मूल सिद्धांत अपनाकर आत्म कल्याण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म तथा जियो और जीने दो के सिद्धांतों की व्याख्या की।धर्मसभा के बाद सकल जैन संघ जैसलमेर का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया।सायं काल जिनालयों में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर हुए विविध कार्यक्रम वरघोड़े में झलका श्रद्धालुओं का उत्साह जैसलमेर,भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन ट्रस्ट एवं सकल जैन संघ द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभापति महेंद्र भाई बाफना ने बताया कि गच्छाधिपति आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वर, आचार्य विजय महानंद सूरीश्वर, आचार्य जिन पूर्णानंद सूरीश्वर के सानिध्य में अनेकों साधु साध्वी भगवंत एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रातः शुभ मुहूर्त में सभी गुरुजनों की उपस्थिति में भव्य वरघोड़ा आयोजित किया गया। वरघोड़े में बैण्ड, परमात्मा महावीर की तस्वीर,साधु भगवंत, श्रावक,
परमात्मा की पालकी,साध्वी भगवंत और मंगल कलश लिए श्राविकाएं उपस्थित रहे।अनेक स्थानों पर चावल की गहुली से परमात्मा को वधाया गया।विविध समाजों द्वारा वरघोड़े पर पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया गया। वरघोड़े में भगवान महावीर से संबंधित झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। वरघोड़ा समाप्ति पर जैन उत्कर्ष भवन में धर्म सभा आयोजित की गई। धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरू भगवन्तों ने कहा कि जैन जगत में जैसलमेर तीर्थ अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जैसलमेर तीर्थ में निवास करने वाले परिवारों की यह जिम्मेदारी है कि वे परमात्मा महावीर की वाणी का
अनुसरण करें। उन्होंने जिनवाणी का महत्व समझाते हुए कहा कि परमात्मा ने सभी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर स्वयं को मुक्त किया और हमें भी यहीं संदेश दिया की विकार वासना से ऊपर उठकर खाना, बोलना और निद्रा पर जीत पाना आवश्यक है। उन्होंने परमात्मा महावीर और गौतम स्वामी के संवाद के द्वारा समझाया कि एक समय का भी प्रमाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने जैन संघ एवं ट्रस्ट को दुर्ग स्थित भगवान महावीर स्वामी के जिनालय के जीर्णोद्धार की प्रेरणा दी।साथ ही उन्होंने सभी को प्रतिदिन जिन भक्ति करते रहने का मार्ग प्रशस्त
किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। आचार्य जिन पूर्णानंद सूरि महाराज ने सभी को जैनत्व के मूल सिद्धांत अपनाकर आत्म कल्याण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म तथा जियो और जीने दो के सिद्धांतों की व्याख्या की।धर्मसभा के बाद सकल जैन संघ जैसलमेर का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया।सायं काल जिनालयों में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया।
- मध्यप्रदेश विधानसभा में गूंजा रविन्द्र सिंह भाटी का दमदार1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- बालोतरा। बालोतरा में आयोजित शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।1
- #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...! बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया। कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ। *ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*4
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- Post by शाहजी मोबाइल सर्विस1
- जैसलमेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन सभागार में सोमवार को ब्लॉक जैसलमेर में कार्यरत आशाओं, एएनएम व सीएचओ का आउटरीच डिजिटल हेल्थ सर्वे एंड सर्विसेज संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ पालीवाल ने उपस्थित संभागीयो को बताया कि आउट रिच मोबाईल एप्लीकेशन का उद्देश्य परिवारों का डिजिटल स्वास्थ्य सर्वे करना, लाभार्थियों की जानकारी दर्ज करना, समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा डाटा आधारित निर्णय लेने में सहायता प्राप्त करना है, उन्होंने मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से विभागीय कार्मिकों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के शत प्रतिशत परिवारों का डिजिटल सर्वे, स्वास्थ्य सेवाओं की एंट्री और ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम डी सोनी ने बताया कि आउट रिच मोबाइल ऐप में एनसीडी सर्वे , योग्य दंपति सर्वे , गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रसव एवं प्रसवोतर देखभाल तथा टीकाकरण सेवाएं संबंधी कार्यों की एंट्री भी होगी, आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह कड़वासरा , डीएनओ पवन कुमार शर्मा व बीएनओ चतुर सिंह द्वारा आउट रिच मोबाईल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने, लॉगिन करने, परिवारों को जोड़ने, सीबैक फॉर्म भरने, योग्य दंपति सर्वे, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने, डेटा सत्यापन करने, डैश बोर्ड का उपयोग आदि समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की गई4
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- बालोतरा। खुशी अग्रवाल ने विज्ञान वर्ग में 97.8 परसेंटेज अंक हासिल कर बालोतरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।1