Shuru
Apke Nagar Ki App…
खींवसर तहसील के पांचाला सिद्धा पिपलिया माधानियो की ढाणी में ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान हुआ
Bhanwar Lal Beniwal
खींवसर तहसील के पांचाला सिद्धा पिपलिया माधानियो की ढाणी में ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान हुआ
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- नागौर,,सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार को जैन समाज के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जन्म जयंती एवं समवसरण की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह जानकारी समाज के रमेश चन्द्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य सागरमल सुरेन्द्र कुमार पहाडिय़ा एवं रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सोहनलाल, गजराज बाकलीवाल परिवार को मिला एवं खंजाची बनने का सौभाग्य सुनील कुमार बडज़ात्या परिवार को एवं भगवान की जंवर ढोने का सौभाग्य बालचन्द नरेश कुमार, सोहनलाल, गजराज हुलास बाकलीवाल परिवार को मिला। इसके बाद श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से समवसरण की रथयात्रा को प्रशिक्षु आईपीएस एवं नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया जो लंबी गली से तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों के चौक, काठडिय़ों का चौक होते हुए भण्डारियों की गली स्थित बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए तिगरी बाजार, सर्राफा बाजार, काजियों का चौक होते हुए वापस श्रीआदिनाथ दिगम्बर मंदिर पहुंचा। भगवान की समवसरण की रथ का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया एवं आरती की गई। रथ के आगे बैण्डबाजो वाले भजन गाते हुए चल रहे थे उनके पीछे समाज के लोग भी हजूरिए एवं भजन गाते हुए चल रहे थे। भगवान के रथ के पीछे महिलाएं भजन गाते हुए चल रथी। इस अवसर पर समाज के जीवराज पाटनी, अंबूजा सीमेंट के संजय जैन, ओम सबलावत, महेन्द्र पहाडिय़ा, सनत कानूगो, गोपाल बडज़ात्या, अनिल बडज़ात्या, अशोक जैन, विनोद जैन, जेके जैन, राजेश शाह, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन अशोक मच्छी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महावीर जयंती के अवसर पर लोगों में उत्साह था। प्रभात फेरी निकाली :- सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रात: 6 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से एवं बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जो विभिन्न मौहल्लों में होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। जिसमें समाज के महिलाएं, पुरूष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।4
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- नागौर, डीडवाना कुचामन मे मीटर लगाने गया विद्युत कर्मचारी कि सड़क हादसे में मौत।1
- बीकमपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस एक बुजुर्ग व्यक्ति को घसीटते हुए गाड़ी में डालती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्लॉट विवाद से जुड़ा है और वीडियो में सरपंच का भी जिक्र हो रहा है। आवाज़ चैनल नहीं करता वीडियो की पुष्टि1
- पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।1
- बीकानेर के गंगाशहर इलाके में सड़क किनारे लगी सब्ज़ी मंडी को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है, वहीं ठेलेवालों का कहना है कि वे वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और कभी बड़ी समस्या नहीं हुई। उनका साफ कहना है—अगर प्रशासन स्थायी जगह दे दे, तो वे खुद यहां से हट जाएंगे।1
- नागौर/रियाँबड़ी ,,उपखण्ड के नेशनल हाईवे-58 पर एक सड़क हादसा हो गया।ग्राम गुड्डा जगमालोता बस स्टैंड के पास मेड़ता की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने दुपहिया वाहन सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गिरधारी लाल पुत्र उम्र 64 वर्ष निवासी थांवला (हाल निवासी मेड़ता रोड), अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे हादसे में उनकी छाती और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। सड़क पर गिरते ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।हादसे के बाद दुपहिया वाहन में अचानक आग लग गई, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार में सवार घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को निजी वाहन से थांवला के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।4