logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 hrs ago
user_Kehar Singh
Kehar Singh
Singer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
15 hrs ago
a5544c31-03af-4ea8-8e91-adc922062877

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Kehar Singh
    3
    Post by Kehar Singh
    user_Kehar Singh
    Kehar Singh
    Singer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड के घोड़ाखाल वाले गोलू देवता दुखिया लगाए अपनी अर्जी
    1
    उत्तराखंड के घोड़ाखाल वाले गोलू देवता दुखिया लगाए अपनी अर्जी
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। हालांकि सभी सिलेंडर खाली पाए गए। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। हालांकि सभी सिलेंडर खाली पाए गए।
मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हरिद्वार नगरनिगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आज हो रही है। पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुयी है। पार्षद बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे थे। इसलिए बैठक के हंगामेदार होने की संभावना है। इस बैठक में सराय में दुकानों के आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। साथ ही नानवेज होटलों को भी शहर से बाहर करने के मुद्दे पर भी हंगामेदार चर्चा हो सकती है। क्योंकि कांग्रेसी पार्षद इस प्रस्ताव के विरोध में हैं। मेयर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक आज 11 बजे ऋषिकुल आडिटोरियम में बुलायी गयी है। बैठक में सराय में मीट की दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। नानवेज होटलों को शहर क्षेत्र से बाहर करने पर बोर्ड की सहमति अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    हरिद्वार नगरनिगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आज हो रही है। 
पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुयी है। पार्षद बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे थे। इसलिए बैठक के
हंगामेदार होने की संभावना है।
इस बैठक में सराय में दुकानों के आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा 
होनी है। साथ ही नानवेज होटलों को भी शहर से बाहर करने के मुद्दे पर भी हंगामेदार चर्चा हो सकती है। क्योंकि कांग्रेसी पार्षद इस प्रस्ताव के विरोध में हैं। मेयर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक आज 11 बजे ऋषिकुल आडिटोरियम में बुलायी गयी है। बैठक में सराय में मीट की दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। नानवेज होटलों को शहर क्षेत्र से बाहर करने पर बोर्ड की सहमति अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से सनातन संरक्षण के लिए संत समाज एकजुट — ‘अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद’ का गठन, महंत नित्यानंद जी बने अध्यक्ष धर्माचार्यों की ऐतिहासिक बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की पावन भूमि पर सनातन धर्म के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संत समाज, कथावाचकों, पुरोहितों, ज्योतिषाचार्यों, योगाचार्यों और मंदिरों के पुजारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अवभूत मंडल आश्रम स्थित बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें धर्म से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित संतों और विद्वानों ने भाग लिया। बैठक में सनातन धर्म से जुड़े असंगठित धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने, धार्मिक गतिविधियों को संगठित करने तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से एक नए संगठन के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका नाम “अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद” रखा गया। सर्वसम्मति से महंत नित्यानंद जी को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी बैठक में आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला के प्रस्ताव पर सभी उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने एकमत से निराला धाम भूपतवाला के महंत नित्यानंद जी महाराज को नवगठित अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद का अध्यक्ष चुना। संत समाज का मानना है कि महंत नित्यानंद जी लंबे समय से धर्म सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में परिषद देश-विदेश में सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सनातन धर्म के संरक्षण और जागरूकता का लिया गया संकल्प बैठक में उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। धर्म से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं, लेकिन अब उन्हें एक मंच पर लाकर समाज को दिशा देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को संगठित रूप से संचालित करने तथा सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इन संतों और धर्माचार्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में अनेक प्रतिष्ठित संत, विद्वान और धर्माचार्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवम महंत, महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत ओमानंद, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित, ज्योतिषाचार्य आशुतोष अग्रवाल, कथावाचक संदीप आत्रेय शास्त्री, कथावाचक वासुदेवदास जी, कथावाचक केवल कृष्ण शास्त्री, अमन दुबे (मनसादेवी), महेश दुबे, शास्त्री केशुराज गौड़, पंडित मोहित जोशी, पंडित मनोज गौड़ (नजीबाबाद), पंडित हिमांशु शर्मा (नजीबाबाद), संतोष दीक्षित, महंत गोविन्ददास, महंत कामेश्वर पुरी, महंत डॉ. परमानंद, योगाचार्य विपिन जोशी (देहरादून), महंत बलराम मुनि, महंत ज्योतिर्मयानंद, पंडित राजेश तिवारी सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। धर्मनगरी से उठी सनातन एकता की नई पहल धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में सनातन धर्म के संगठित स्वरूप को नई दिशा देने का प्रयास मानी जा रही है। संत समाज का मानना है कि जब धर्माचार्य एक मंच पर संगठित होकर कार्य करेंगे, तो समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती निश्चित रूप से बढ़ेगी। नवगठित अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के माध्यम से देश-विदेश में सनातन धर्म के संरक्षण, धार्मिक शिक्षा, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को गति देने की योजना भी बनाई जा रही है।
    2
    ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
सनातन संरक्षण के लिए संत समाज एकजुट — ‘अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद’ का गठन, महंत नित्यानंद जी बने अध्यक्ष
धर्माचार्यों की ऐतिहासिक बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की पावन भूमि पर सनातन धर्म के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संत समाज, कथावाचकों, पुरोहितों, ज्योतिषाचार्यों, योगाचार्यों और मंदिरों के पुजारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अवभूत मंडल आश्रम स्थित बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें धर्म से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित संतों और विद्वानों ने भाग लिया।
बैठक में सनातन धर्म से जुड़े असंगठित धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने, धार्मिक गतिविधियों को संगठित करने तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से एक नए संगठन के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका नाम “अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद” रखा गया।
सर्वसम्मति से महंत नित्यानंद जी को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बैठक में आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला के प्रस्ताव पर सभी उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने एकमत से निराला धाम भूपतवाला के महंत नित्यानंद जी महाराज को नवगठित अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद का अध्यक्ष चुना।
संत समाज का मानना है कि महंत नित्यानंद जी लंबे समय से धर्म सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में परिषद देश-विदेश में सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सनातन धर्म के संरक्षण और जागरूकता का लिया गया संकल्प
बैठक में उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। धर्म से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं, लेकिन अब उन्हें एक मंच पर लाकर समाज को दिशा देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को संगठित रूप से संचालित करने तथा सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इन संतों और धर्माचार्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में अनेक प्रतिष्ठित संत, विद्वान और धर्माचार्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से
युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवम महंत, महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत ओमानंद, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित, ज्योतिषाचार्य आशुतोष अग्रवाल, कथावाचक संदीप आत्रेय शास्त्री, कथावाचक वासुदेवदास जी, कथावाचक केवल कृष्ण शास्त्री, अमन दुबे (मनसादेवी), महेश दुबे, शास्त्री केशुराज गौड़, पंडित मोहित जोशी, पंडित मनोज गौड़ (नजीबाबाद), पंडित हिमांशु शर्मा (नजीबाबाद), संतोष दीक्षित, महंत गोविन्ददास, महंत कामेश्वर पुरी, महंत डॉ. परमानंद, योगाचार्य विपिन जोशी (देहरादून), महंत बलराम मुनि, महंत ज्योतिर्मयानंद, पंडित राजेश तिवारी सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
धर्मनगरी से उठी सनातन एकता की नई पहल
धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में सनातन धर्म के संगठित स्वरूप को नई दिशा देने का प्रयास मानी जा रही है। संत समाज का मानना है कि जब धर्माचार्य एक मंच पर संगठित होकर कार्य करेंगे, तो समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती निश्चित रूप से बढ़ेगी।
नवगठित अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के माध्यम से देश-विदेश में सनातन धर्म के संरक्षण, धार्मिक शिक्षा, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को गति देने की योजना भी बनाई जा रही है।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • बिजनौर तालिब-खालिद प्रकरण का मामला अब पूरी तरह सियासी मामला हो गया। सपा, असपा के बाद अब कांग्रेस भी मैदान मे आ गयी। आज कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के नेताओं ने बयान दिया है।उधर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरो पर हाउस अरेस्ट किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर कांग्रेस का एक कई सदस्य दल जिला जेल मे खालिद बन्धुओ से मुलाक़ात करने के लिए जा रहा था।
    1
    बिजनौर तालिब-खालिद प्रकरण का मामला अब पूरी तरह सियासी मामला हो गया। सपा, असपा के बाद अब कांग्रेस भी मैदान मे आ गयी। आज कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के नेताओं ने बयान दिया है।उधर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरो पर हाउस अरेस्ट किया है।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर कांग्रेस का एक कई सदस्य दल जिला जेल मे खालिद बन्धुओ से मुलाक़ात करने के लिए जा रहा था।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by रवि कुमार आजाद
    1
    Post by रवि कुमार आजाद
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.