Shuru
Apke Nagar Ki App…
V N R सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। V N R सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में रविवार को V N R सीड्स कंपनी के द्वारा फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान सुनील उरांव ने 2253 बीज का चयन कर अन्य कंपनी के तुलना में अच्छा उत्पादन किया है। उन्हें कंपनी के द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कृष्णा कुमार साहु
V N R सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। V N R सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में रविवार को V N R सीड्स कंपनी के द्वारा फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान सुनील उरांव ने 2253 बीज का चयन कर अन्य कंपनी के तुलना में अच्छा उत्पादन किया है। उन्हें कंपनी के द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रमंडल स्तर पर होगा आंदोलन: उदासन नाग गुमला जिला मुख्यालय स्थित रौनियार भवन में रविवार को केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदासन नाग की अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चा की महा-समीक्षा बैठक हुई। इसमें 5 से 7 अक्टूबर तक ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर हुए आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक में आंदोलन की सफलता पर संतोष जताते हुए कार्यकर्ताओं पर धारा 126 के तहत की गई कार्रवाई की निंदा की गई। वक्ताओं ने प्रशासन से मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने और गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने कहा कि ओबीसी समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट है और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष बुधराम गोप ने चेतावनी दी कि सरकार ने मांगों की अनदेखी की तो पूरे जिले और प्रमंडल स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में दिलीपनाथ साहू, अजन्ता साहु, जगदीश साहू, नीलाम्बर साहू सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।1
- जन वितरण प्रणाली के माध्यम से जो नमक मिला है उसमें महीन बालू का अंश पाया गया, आप खुद देखिए मुख्य मंत्री नमक वितरण योजना के तहत जो नमक राशन कार्ड धारियों को मिलता है 1/2 रुपए में उसमें बालू का अंश पाया गया, इसको हम क्या कहें, सरकार की लापरवाही या, पब्लिक की बेवकूफी जो सस्ते खाद्य पदार्थ को बगैर सोचे समझे खाए जा रहे हैं, और जान लेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं, या हो सकते हैं, जिस कंपनी से सरकार नमक बनवाती है, उस कंपनी के ऊपर करवाई करे, इस तरह का घटिया सामान गरीब लोगों को na दिया जाय। झारखंड सरकार से नम्रता पूर्वक कहना चाहूंगा कि, देना है तो अच्छा चीज दे, अन्यथा na दे। गरीबी एक भयंकर बीमारी है जो पहले से है,। उस पर इस तरह का घटिया चीज खा कर खतरनाक बीमारी के शिकार हो सकते हैं।1
- लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य और ऊर्जावान शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य और ऊर्जावान शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।1
- कम उम्र में लेखन की बड़ी उड़ान: आरोही खण्डेलवाल को ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवार्ड 2026’ कम उम्र में लेखन की बड़ी उड़ान: आरोही खण्डेलवाल को ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवार्ड 2026’ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने किया सम्मानित, रांची में 50 प्रतिभाओं को मिला पुरस्कार रांची। कम उम्र में साहित्य जगत में अपनी सशक्त पहचान बना रहीं युवा लेखिका आरोही खण्डेलवाल ने अपनी उपलब्धियों से एक बार फिर गौरव का अध्याय जोड़ा है। रांची के आमंत्रण बैंक्वेट हॉल में आज आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने आरोही को ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया। समारोह में कुल 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आरोही को Art, Culture & Young Author श्रेणी में उनके रचनात्मक योगदान और साहित्यिक उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। उनकी यह उपलब्धि विशेष इसलिए है कि उन्होंने कम उम्र में ही लेखन को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाकर अलग पहचान बनाई है। ‘दशावतार’, ‘गोकुल लीला’ और ‘हर कहानी एक शिक्षा’ जैसी पुस्तकों की लेखिका आरोही धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक विषयों को अपनी लेखनी में स्थान देती हैं। उनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों, ज्ञान और संस्कारों से जुड़े संदेश प्रमुखता से सामने आते हैं। पुस्तक लेखन के जरिए पाठकों तक सकारात्मक विचार पहुंचाने का उनका प्रयास उनकी साहित्यिक यात्रा को विशिष्ट बनाता है। आरोही को मिला यह सम्मान उनकी सृजनशीलता और साहित्य के प्रति समर्पण की पहचान है। उनकी उपलब्धि बाल एवं युवा लेखन की संभावनाओं को रेखांकित करती है और यह संदेश देती है कि प्रतिभा, लगन और निरंतर प्रयास से कम उम्र में भी उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया जा सकता है।4
- पशु क्रूरता अधिनियम को ताख पर रख पशु तस्करी के विरुद्ध कारवाई 11 पशु जब्त सेन्हा-लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रात्रि में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 11 पशुओं को जब्त किया है। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकागुड़ी सीमावर्ती इलाके का बादुर डांड़ के रास्ते पशु क्रूरता अधिनियम को ताख पर रख पशु तस्कर के द्वारा गोरख धंधा चल रहा था। जिसकी गुप्त सूचना सेन्हा थाना प्रभारी को मिलते ही उसके पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित एक छापेमारी दल का गठन किया गया और यह कारवाई की गई। मौके से अवैध तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 पशुओं को बरामद कर सेन्हा थाना लाया गया। जबकि पशु तस्कर मौके से पुलिस को देख फरार हो गया। जब्त किए गए पशुओं की चिकित्सीय (मेडिकल) जांच डॉक्टर अमर दीपक तिग्गा द्वारा कराई गई। तथा पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट 2005 के आलोक में कांड संख्या 114/26 दर्ज कर नामजद आरोपी उगरा निवासी सामूल अंसारी के विरुद्ध धारा 12 (1) (2) के तहत पुलिस प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई। वहीं पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए जब्त पशुओं के लिए चारे और पानी की उचित व्यवस्था की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध कारोबारी पर वरीय पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा के निर्देशानुसार छापेमारी जारी रहेगा। छापेमारी दल ए एस आई श्रीकांत दास एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।4
- पंचायत भवन की रिपेयरिंग पर लाखों खर्च! video ko jyada Se jyada share kijiye1
- खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने सरना समिति के लिए शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने रविवार को मुरहू प्रखंड के हेठगोवा पंचायत अंतर्गत डौगड़ा गांव में सरना धर्म सोतो समिति, डौगड़ा के लिए शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण सांसद मद से कराया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद ने सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। भवन के निर्माण से स्थानीय आदिवासी समाज को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। यह पहल सरना समाज और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिलान्यास कार्यक्रम में धर्मगुरु बगराय मुंडा, सोमा कांडीर, भैया राम ओड़िआ, मथुरा कंडीर, सुगना पहान, मंगरा पहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, विल्सन तोपनो, सुनीता गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी नईमुद्दीन खान, सुरजू हस्सा, अनुप टुटी सहित स्थानीय ग्रामीण एवं सरना समिति के सदस्य उपस्थित रहे। भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास से ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- V N R सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। V N R सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में रविवार को V N R सीड्स कंपनी के द्वारा फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान सुनील उरांव ने 2253 बीज का चयन कर अन्य कंपनी के तुलना में अच्छा उत्पादन किया है। उन्हें कंपनी के द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।1