अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम आबकारी व पुलिस टीम में संयुक्त रूप से मारा छापा 5000 लीटर लहन नष्ट अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर औरैया ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापामारी की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कई घरों में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर औरैया पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने की भट्टियां संचालित मिलाईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्टियों को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया और बड़ी मात्रा में तैयार व अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। अधिकारियों के अनुसार करीब 5000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी जब्त किया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम आबकारी व पुलिस टीम में संयुक्त रूप से मारा छापा 5000 लीटर लहन नष्ट अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर औरैया ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापामारी की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कई घरों में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर औरैया पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने की भट्टियां संचालित मिलाईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्टियों को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया और बड़ी मात्रा में तैयार व अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। अधिकारियों के अनुसार करीब 5000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी जब्त किया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
- *ये सच्ची दोस्ती वाला बॉन्ड है...* भारत हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त... मोदी हमारे सबसे भरोसेमंद मित्र... *बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल*1
- औरैया। अजीतमल में आयोजित एक विवाह समारोह उस समय खास बन गया, जब दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। अनोखी विदाई की खबर फैलते ही हेलीपेड स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे नजारे को देखने पहुंचे। जैसे ही हेलीकॉप्टर मैदान में उतरा, मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। पूरा माहौल उत्साह, उल्लास और रोमांच से भर उठा। जानकारी के अनुसार कस्बा के आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय के प्रबंधक सतेंद्र राजपूत के पुत्र निर्वेश राजपूत की बारात मंगलवार को जनपद महोबा के चरखारी क्षेत्र के भटेवरा कला गांव पहुंची थी। यहां देशपत राजपूत की पुत्री आकांक्षा राजपूत (स्वाति) के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह संपन्न हुआ। बुधवार दोपहर दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय के मैदान में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पहले से विशेष तैयारियां की गई थीं। धूल न उड़े इसके लिए मैदान में पानी का छिड़काव कराया गया तथा सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया कि उनके पिता सतेंद्र राजपूत और बाबा स्वर्गीय दया किशन राजपूत की लंबे समय से इच्छा थी कि परिवार की बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल आए। परिवार की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और रोमांचक पल बताया। दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने कहा कि हेलीकॉप्टर से विदाई उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा परिवार मिला जिसने उनकी विदाई को यादगार बना दिया। विदाई के दौरान परिजनों की आंखें नम दिखीं, वहीं खुशी और उत्साह का माहौल भी बना रहा। हेलीकॉप्टर से हुई यह विदाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। लोग इसे बदलते दौर में शादी समारोहों में बढ़ती नई परंपराओं और आधुनिक अंदाज का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं।4
- अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग। महोबा जनपद के चरखारी में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह।3
- अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर औरैया ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापामारी की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कई घरों में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर औरैया पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने की भट्टियां संचालित मिलाईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्टियों को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया और बड़ी मात्रा में तैयार व अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। अधिकारियों के अनुसार करीब 5000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी जब्त किया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।1
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तालाब को अबैध अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने की अधिकारियों से मांग की है। तालाब को कब्जे मुक्त कराये जाने को लेकर मौजूद ग्रामीणों में महेशचंद्र, रामू, पातीराम, रामाधार, बदन सिंह, लाखन सिंह, नीलेश पाल, चंद्रशेखर, सुनील कुमार, राजवीर, धनपाल, महेंद्र, संतराम, हुकुम सिंह, नारायण सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, अमर सिंह, राजाराम, अनंतराम, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।1
- औरैया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 5000 लीटर शराब नष्ट औरैया जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी सदर (SDM) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में औरैया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापेमारी की। सूचना मिलने पर टीम ने कई घरों पर एक साथ दबिश दी और अवैध शराब बनाने वाली कई भट्टियों को चिह्नित किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब निर्माण की कई भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। मौके से बरामद अवैध शराब की अनुमानित मात्रा लगभग 5000 लीटर बताई जा रही है, जिसे नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब माफिया पर प्रशासन के सतत अभियान का हिस्सा है, जिससे इलाके में शराब तस्करों में खलबली मच गई है। SDM अजय आनंद वर्मा ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लहन, भट्टियां और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया, ताकि आगे ऐसी गतिविधियां दोबारा न हो सकें। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे समाज में नशे की समस्या पर लगाम लगेगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।2
- औरैया में हुई हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई। दूल्हे ने बताया दादा का था सपना। अजीतमल स्थित सिंह वाहिनी महाविद्यालय में उत्तरा हेलीकॉप्टर1
- बुधवार सुबह अजीतमल क्षेत्र के मुरादगंज के पास नेशनल हाईवे पर एक चलती डीसीएम में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वाहन के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। हाथरस जनपद के सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला शतक निवासी चालक भरत पुत्र बच्चू अपने हेल्पर गुलशन के साथ सादाबाद से खाली डीसीएम लेकर कानपुर भाड़ा लेने जा रहे थे।1