असुरक्षित पाया गया टाटा संपन्न फाइन बेसन का एक बैच, प्रशासन ने जारी की चेतावनी कोरिया 09 मार्च, 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम जनता और खाद्य विक्रेताओं को सावधान करते हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड द्वारा निर्मित टाटा संपन्न फाइन बेसन 500 ग्राम के एक विशेष बैच को असुरक्षित घोषित किया है। विभाग ने उक्त बैच के बेसन को न खरीदने और न ही उपभोग करने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैक्ड टाटा संपन्न फाइन बेसन 500 ग्राम (कोड-013, सरल क्रमांक 86/2025, बैच नंबर GV5H844DI, पैकिंग दिनांक 08 अगस्त 2025) के नमूने की जांच Calli Lab Pvt. Ltd., भोपाल में कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन क्रमांक R-0024/2026 दिनांक 27 जनवरी 2026 में इस बैच को असुरक्षित (Unsafe) घोषित किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरिया के अभिहीत अधिकारी ने जानकारी दी है कि आम जनता उक्त बैच नंबर के बेसन को न खरीदें और न ही इसका उपयोग करें। साथ ही सभी थोक एवं फुटकर खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे उक्त बैच नंबर के उत्पाद का क्रय-विक्रय और भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी विक्रेता के पास इस बैच का उत्पाद शेष है तो उसे अलग से सुरक्षित रखकर कंपनी को वापस करने की प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि गलती से भी यह उत्पाद बाजार में न बिक सके। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जनजागरूकता के लिए इस सूचना के माध्यम से अपील भी की है कि आम जनता असुरक्षित खाद्य पदार्थ क्रय व उपयोग से बच सके।

- कोयला तस्करी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- इस दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह अपने दल-बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर निकलीं और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी या नियमों का उल्लंघन पाया गया, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। साथ ही दुकानदारों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी तथा झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक समस्या काफी पुरानी है और कई लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस टीम शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी। जहां-जहां से सूचना मिल रही है, वहां पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।4
- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना फरसाबहार विकासखंड टिकली पारा से फोकटपारा तक लगभग 1 किमी लगभग 52 लाख रूपये लागत से बनी सड़क....... फरसाबहार विकासखंड के टिकलीपरा से फोकटपारा तक लगभग 1 किमी लंबी पक्की सड़क का निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिली है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क से अब आवागमन सुगम हुआ है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- बेटियों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव1
- जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।2
- Post by Md Sarfaraj1
- कृषि उपज मण्डी समिति रामानुजगंज की शासकीय भूमि खसरा नम्बर 521 पर अवैध तरीके गोदाम निर्माण करते हुए, भारी मात्र में अवैध छड़ सीमेंट का भण्डारण किया गया है। तथा उक्त अनावेदक द्वारा लगातार निर्माण कार्य जारी रखते हुए, शासकीय छुटटी के दिन रात के समय कार्य कराया जाता है। और बहु मुल्य शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। जिससे मण्डी समिति एवं छतीसगढ़ शासन को अब तक राजस्व एवं भूमि की क्षति पहुँच चुकी है। अनावेदक द्वारा उसी भूमि पर स्थित आम जनता के प्रयोजन हेतु उपलब्ध भूमि जिसमे विवाह कार्यक्रम हेतु मटकोड़वा में आने वाले आम जनता से रोक-टोक करते हुए, गाली गलौज, शांति भंग किया जाता है। अनावेदक शातिर व्यक्ति है। जब कभी भी उक्त गोदाम के बाहर में जी.एस.टी एवं अन्य राजकीय कराधान विभागों को शासकीस गोदाम बताकर भ्रमित करते हुए, राजस्व चोरी शासकीय भूमि में नियमित गोदाम द्वारा किया जाता है। अधिकारियों कें पहुचने पर ताला बंदकर दिया जाता है। और लावारिश गोदाम बताकर कार्यवाही से बचता है। चूकि यह भूमि नगर रामानुजगंज के सबसे पुराने एवं घने बाजार में स्थित है। जिसका उपयोग आम जन हितार्थ किये जाने के उद्देश्य से खुली भूमि विगत कई वर्षा से रहा है। परन्त अनावेदक द्वारा करोड़ो की शासकीस भमि पर व्यवसायिक का किया है।3
- सरगुजा मैनपाट में हाथियों का आतंक मचाया उत्पात1