logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदसौर -: जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की आमजन से करी अपील !!!!!! मंदसौर -: जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की आमजन से करी अपील !!!!!!

1 hr ago
user_भवानीमंडी न्यूज🎤
भवानीमंडी न्यूज🎤
पचपहाड़, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago

मंदसौर -: जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की आमजन से करी अपील !!!!!! मंदसौर -: जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की आमजन से करी अपील !!!!!!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *गरोठ एसडीएम राहुल चौहान नें आज सिविल अस्पताल गरोठ के NRC कक्ष का औचिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान NRC में भर्ती 10 में से 04 बच्चे भर्ती मिले है..* *एसडीएम नें नाराजगी जाहिर की गई,एसडीएम नें बड़ा एक्शन,महिला बाल विकास CDPO रीना झिजोरिया और स्वास्थ्य विभाग BMO को नोटिस जारी किया...*
    1
    *गरोठ एसडीएम राहुल चौहान नें आज सिविल अस्पताल गरोठ के NRC कक्ष का औचिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान NRC में भर्ती 10 में से 04 बच्चे भर्ती मिले है..*
*एसडीएम नें नाराजगी जाहिर की गई,एसडीएम नें बड़ा एक्शन,महिला बाल विकास CDPO रीना झिजोरिया और स्वास्थ्य विभाग BMO को नोटिस जारी किया...*
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की आमजन से अपील जिले में बारिश का दौर झालावाड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने और नदी-नालों, रपटों एवं पुलियाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कलक्टर ने बताया कि रविवार शाम से जिले के मनोहरथाना, अकलेरा, खानपुर, पीड़ावा और सुनेल तहसीलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी तेज बारिश होने के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति के बाद अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए अभी भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोले गए हैं, जबकि छापी बांध के भी सभी गेट खुले हुए हैं। ऐसे में नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा रपटों एवं पुलियाओं पर पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। रपट और पुलिया पार करने का प्रयास नहीं करें कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर रपटों, पुलियाओं या रास्तों पर पानी बह रहा है, वहां किसी भी स्थिति में जाने या उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं। बच्चों को भी नदी, नालों, तालाबों और रपटों के आसपास जाने से रोकें। अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वे यथासंभव अपने घरों में रहें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दें। कलक्टर ने कहा कि लोगों का जीवन अमूल्य है और स्वयं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी, तालाब, नालों, रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी जलभराव एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।
    1
    जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की आमजन से अपील जिले में बारिश का दौर
झालावाड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने और नदी-नालों, रपटों एवं पुलियाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कलक्टर ने बताया कि रविवार शाम से जिले के मनोहरथाना, अकलेरा, खानपुर, पीड़ावा और सुनेल तहसीलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी तेज बारिश होने के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति के बाद अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए अभी भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोले गए हैं, जबकि छापी बांध के भी सभी गेट खुले हुए हैं। ऐसे में नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा रपटों एवं पुलियाओं पर पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है।
रपट और पुलिया पार करने का प्रयास नहीं करें
कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर रपटों, पुलियाओं या रास्तों पर पानी बह रहा है, वहां किसी भी स्थिति में जाने या उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है।
उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं। बच्चों को भी नदी, नालों, तालाबों और रपटों के आसपास जाने से रोकें।
अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण
जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वे यथासंभव अपने घरों में रहें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दें।
कलक्टर ने कहा कि लोगों का जीवन अमूल्य है और स्वयं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी, तालाब, नालों, रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
प्रशासन की ओर से भी जलभराव एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आगर मालवा: अशासकीय स्कूल संचालकों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, RTE शुल्क प्रतिपूर्ति और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग मंगलवार को आगर मालवा में मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाठक के नेतृत्व में स्कूल संचालकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी रविन्द्र बोयट के माध्यम से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित किया। संचालकों की प्रमुख मांग है कि सत्र 2024-25 और 2025-26 की लंबित आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान जल्द किया जाए, कक्षा 1 से 12वीं तक स्थायी मान्यता मिले और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट' लागू हो। संचालकों का कहना है कि लंबित भुगतान न मिलने से स्कूलों के संचालन में काफी आर्थिक कठिनाई आ रही है।
    1
    आगर मालवा: अशासकीय स्कूल संचालकों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, RTE शुल्क प्रतिपूर्ति और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
मंगलवार को आगर मालवा में मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाठक के नेतृत्व में स्कूल संचालकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी रविन्द्र बोयट के माध्यम से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित किया।
संचालकों की प्रमुख मांग है कि सत्र 2024-25 और 2025-26 की लंबित आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान जल्द किया जाए, कक्षा 1 से 12वीं तक स्थायी मान्यता मिले और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट' लागू हो। संचालकों का कहना है कि लंबित भुगतान न मिलने से स्कूलों के संचालन में काफी आर्थिक कठिनाई आ रही है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • दुधाखेड़ी_माताजी मंदिर परिसर में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोज्या निवासी विशाल सिंह अपनी पत्नी एवं डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ माताजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में माता जी के सामने ही अज्ञात चोरों ने बच्ची के पैर से करीब 50 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा निकाल लिया। परिजनों को घटना का पता लगने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कथित रूप से तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं। फुटेज में 3 संदिग्ध पल्सर बाइक से जाते हुए भी दिखाई दे रहा है। इसी मंदिर परिसर में चोरी की एक अन्य घटना सामने आने की भी जानकारी है, जिससे श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना को लेकर फरियादी द्वारा भानपुरा थाने में आवेदन दिया गया है। श्रद्धालुओं ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए। दुधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है
    1
    दुधाखेड़ी_माताजी मंदिर परिसर में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोज्या निवासी विशाल सिंह अपनी पत्नी एवं डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ माताजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में माता जी के सामने ही अज्ञात चोरों ने बच्ची के पैर से करीब 50 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा निकाल लिया।

परिजनों को घटना का पता लगने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कथित रूप से तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं। फुटेज में 3 संदिग्ध पल्सर बाइक से जाते हुए भी दिखाई दे रहा है।

इसी मंदिर परिसर में चोरी की एक अन्य घटना सामने आने की भी जानकारी है, जिससे श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

घटना को लेकर फरियादी द्वारा भानपुरा थाने में आवेदन दिया गया है। श्रद्धालुओं ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए।

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है
    user_News A2Z
    News A2Z
    पत्रकार डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलरों का मोर्चा, 30 हजार मानदेय समेत कई मांगें; समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी झालावाड़ में चौमहला के राशन डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीलरों ने बताया कि सरकार की खाद्य वितरण योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के बावजूद उन्हें समय पर कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने छह माह सहित समस्त बकाया कमीशन का एकमुश्त भुगतान, वह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, राशन दुकान का किराया सरकार द्वारा वहन करने और सहायक कर्मचारी का खर्च उठाने की मांग की। साथी राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फॉलोअप शिविरों का बहिष्कार करने के साथ धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
    1
    बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलरों का मोर्चा, 30 हजार मानदेय समेत कई मांगें; समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
झालावाड़ में चौमहला के राशन डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में डीलरों ने बताया कि सरकार की खाद्य वितरण योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के बावजूद उन्हें समय पर कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने छह माह सहित समस्त बकाया कमीशन का एकमुश्त भुगतान, वह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, राशन दुकान का किराया सरकार द्वारा वहन करने और सहायक कर्मचारी का खर्च उठाने की मांग की। साथी राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फॉलोअप शिविरों का बहिष्कार करने के साथ धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सोयतकला में बाढ़ प्रभावितों से मिले कलेक्टर-SP, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा, NHAI को नई पुलिया निर्माण के निर्देश ल सोयतकला में भारी बारिश के बाद उपजे हालातो का जायजा लेने आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वार्ड नंबर 4 की निचली बस्तियों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को तुरंत मदद का भरोसा दिलाया। पिड़ावा चौराहे पर नाले का पानी रोकने के लिए NHAI को नई पुलिया बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम राइज स्कूल में अस्थाई राहत शिविर शुरू किया गया है, जहाँ रहने, खाने और साफ पीने के पानी के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
    1
    सोयतकला में बाढ़ प्रभावितों से मिले कलेक्टर-SP, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा, NHAI को नई पुलिया निर्माण के निर्देश
ल
सोयतकला में भारी बारिश के बाद उपजे हालातो का जायजा लेने आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वार्ड नंबर 4 की निचली बस्तियों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को तुरंत मदद का भरोसा दिलाया। पिड़ावा चौराहे पर नाले का पानी रोकने के लिए NHAI को नई पुलिया बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम राइज स्कूल में अस्थाई राहत शिविर शुरू किया गया है, जहाँ रहने, खाने और साफ पीने के पानी के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिया की मांग पर प्रदर्शन! पुलिस पर अभद्रता का आरोप देखिए VIDEO… क्या है पूरा मामला? सोयतकलां में पुलिया की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस पर अभद्रता के आरोप सोयतकलां। जलभराव की समस्या और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर पिड़ावा रोड चौराहे पर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समझाइश के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिलाओं से अभद्रता की और बाइक चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे एक महिला को चोट आई। घटना के बाद आक्रोशित रहवासी तहसील कार्यालय पहुंच गए। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, मोहन सिंह गुंदलावदा और तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। रहवासी सोयतकलां में जलभराव की समस्या के समाधान और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे।
    1
    पुलिया की मांग पर प्रदर्शन!
पुलिस पर अभद्रता का आरोप
देखिए VIDEO… क्या है पूरा मामला?
सोयतकलां में पुलिया की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस पर अभद्रता के आरोप
सोयतकलां। जलभराव की समस्या और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर पिड़ावा रोड चौराहे पर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समझाइश के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिलाओं से अभद्रता की और बाइक चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे एक महिला को चोट आई।
घटना के बाद आक्रोशित रहवासी तहसील कार्यालय पहुंच गए। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, मोहन सिंह गुंदलावदा और तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
रहवासी सोयतकलां में जलभराव की समस्या के समाधान और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.