logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Remen wakillah
Remen wakillah
भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
a0087dca-8c5f-44d9-a82f-22ce060811f3
30914042-2a2b-4bf5-8962-f2d121dcc1b6

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Remen wakillah
    4
    Post by Remen wakillah
    user_Remen wakillah
    Remen wakillah
    भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चालक–परिचालक कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन* *महेंद्र सिंह डावर बने जिला अध्यक्ष, संदीप राठौड़ को मिली सचिव की जिम्मेदारी* अलीराजपुर। जिले में चालक–परिचालकों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चालक–परिचालक कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक अलीराजपुर बस स्टैंड परिसर में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में चालक, परिचालक एवं बस मालिक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बस मालिक राजेश राठौड़, रितेश डाबर एवं कृष्णकांत राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। *सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन* बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से महेंद्र सिंह डावर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अशरफ मुल्तानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मार्गदर्शन हेतु पीयूष तंवर को संरक्षक मनोनीत किया गया। संगठन के संचालन के लिए संदीप राठौड़ को जिला सचिव बनाया गया। इसके अलावा किशोर शर्मा एवं इरशाद मकरानी (नानपुर) को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्ति संघ की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए इस्लामुद्दीन पठान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं भारत मोदी एवं राजू सेमलिया को सह-सचिव बनाया गया। इसके साथ ही इरफान मकरानी को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया तथा सरफराज खान (सरू) को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह डावर ने अपने संबोधन में कहा कि चालक–परिचालक कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य चालकों व परिचालकों की समस्याओं का समाधान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना रहेगा। वहीं सचिव संदीप राठौड़ ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा और सभी सदस्यों को साथ लेकर संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं बस मालिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं चालक–परिचालकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। महेन्द्र सिंह डावर, (गोलू पटेल) अध्यक्ष. असरफ भाई मुल्तानी ( उपाध्यक्ष) पिशुष भाई तवंर (संरक्षक) किशोर भाई शर्मा (संगठन मंत्री) संदीप भाई राठौड़( सचिव) भरत भाई मोदी (सह सचिव) इस्लामुद्दीन भाई पठान (कोषाध्यक्ष) ईरशाद भाई मकरानी (नानपुर)(संगठन मंत्री) राजु भाई सेमलिया (सह सचिव इरफान भार मकरानी (अण्डा)(सलाहकार) सरफराज खान (सरू ) सलाहकार *उक्त जानकारीचालक–परिचालक कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी मुस्तकीम मुगल इरशाद मंसुरी द्वारा दी गई*
    4
    चालक–परिचालक कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन*
*महेंद्र सिंह डावर बने जिला अध्यक्ष, संदीप राठौड़ को मिली सचिव की जिम्मेदारी*
अलीराजपुर। जिले में चालक–परिचालकों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चालक–परिचालक कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक अलीराजपुर बस स्टैंड परिसर में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में चालक, परिचालक एवं बस मालिक उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बस मालिक राजेश राठौड़, रितेश डाबर एवं कृष्णकांत राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
*सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन*
बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से महेंद्र सिंह डावर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अशरफ मुल्तानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मार्गदर्शन हेतु पीयूष तंवर को संरक्षक मनोनीत किया गया।
संगठन के संचालन के लिए संदीप राठौड़ को जिला सचिव बनाया गया। इसके अलावा किशोर शर्मा एवं इरशाद मकरानी (नानपुर) को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई।
कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्ति
संघ की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए इस्लामुद्दीन पठान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं भारत मोदी एवं राजू सेमलिया को सह-सचिव बनाया गया।
इसके साथ ही इरफान मकरानी को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया तथा सरफराज खान (सरू) को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह डावर ने अपने संबोधन में कहा कि चालक–परिचालक कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य चालकों व परिचालकों की समस्याओं का समाधान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना रहेगा।
वहीं सचिव संदीप राठौड़ ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा और सभी सदस्यों को साथ लेकर संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं बस मालिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं चालक–परिचालकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
महेन्द्र सिंह डावर, (गोलू पटेल) अध्यक्ष.
असरफ भाई मुल्तानी ( उपाध्यक्ष)
पिशुष भाई तवंर (संरक्षक)
किशोर भाई शर्मा (संगठन मंत्री)
संदीप भाई राठौड़( सचिव)
भरत भाई मोदी (सह सचिव)
इस्लामुद्दीन भाई पठान (कोषाध्यक्ष)
ईरशाद भाई मकरानी (नानपुर)(संगठन मंत्री)
राजु भाई सेमलिया (सह सचिव
इरफान भार मकरानी (अण्डा)(सलाहकार)
सरफराज खान (सरू ) सलाहकार
*उक्त जानकारीचालक–परिचालक कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी मुस्तकीम मुगल इरशाद मंसुरी द्वारा दी गई*
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Mata ji mobile ranapur bus stop mein
    1
    Mata ji mobile ranapur bus stop mein
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
    Farmer Ranapur, Jhabua•
    15 hrs ago
  • Post by Prakash Gamad
    1
    Post by Prakash Gamad
    user_Prakash Gamad
    Prakash Gamad
    झाबुआ, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Timli R Meda MedaOfficial
    1
    Post by Timli R Meda MedaOfficial
    user_Timli R Meda MedaOfficial
    Timli R Meda MedaOfficial
    Sardarpur, Dhar•
    12 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बिजोरी छोटी में हुआ हिन्दू सम्मेलन : सनातनी परम्परा, माँ शबरी, रत्नाकर और एकलव्य का प्रेरक उदाहरण बताया राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के गांव बिजोरी छोटी में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति की महान परम्पराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समरसता और गुरु-भक्ति का जीवन दर्शन है। सम्मेलन में माँ शबरी का उदाहरण देते हुए बताया गया कि सच्ची भक्ति में जाति-पाति का कोई भेद नहीं होता। शबरी माता ने प्रेम और श्रद्धा से भगवान श्रीराम को बेर अर्पित किए, और भगवान ने उनकी भावना को स्वीकार किया। यह प्रसंग समरसता और समानता का संदेश देता है। इसी प्रकार रत्नाकर का उल्लेख किया गया, जो बाद में महर्षि वाल्मीकि बने और उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की। यह उदाहरण दर्शाता है कि सनातन धर्म में आत्मपरिवर्तन और साधना के द्वारा महानता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही एकलव्य का प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया। एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य को मन ही मन गुरु मानकर कठिन साधना की और अद्वितीय धनुर्धर बने। जब गुरु दक्षिणा के रूप में अंगूठा मांगा गया, तो उन्होंने बिना संकोच उसे अर्पित कर दिया। यह प्रसंग गुरु-भक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। सम्मेलन में यह संदेश दिया गया कि सनातन परम्परा हमें भक्ति (शबरी), आत्मपरिवर्तन (रत्नाकर) और गुरु-निष्ठा (एकलव्य) का मार्ग दिखाती है। समाज को इन आदर्शों को अपनाकर समरस, संस्कारित और संगठित बनाना चाहिए। इस अवसर पर वक्ता मधुसूदन व्यास नरसिंह गिरी महाराज लालचन्द भाभोर मानसीह डाबी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे उक्त जानकारी भरत जी कुमावत ने दी
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
बिजोरी छोटी में हुआ हिन्दू सम्मेलन : सनातनी परम्परा, माँ शबरी, रत्नाकर और एकलव्य का प्रेरक उदाहरण बताया 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के गांव 
बिजोरी छोटी में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति की महान परम्पराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समरसता और गुरु-भक्ति का जीवन दर्शन है।
सम्मेलन में माँ शबरी का उदाहरण देते हुए बताया गया कि सच्ची भक्ति में जाति-पाति का कोई भेद नहीं होता। शबरी माता ने प्रेम और श्रद्धा से भगवान श्रीराम को बेर अर्पित किए, और भगवान ने उनकी भावना को स्वीकार किया। यह प्रसंग समरसता और समानता का संदेश देता है।
इसी प्रकार रत्नाकर का उल्लेख किया गया, जो बाद में महर्षि वाल्मीकि बने और उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की। यह उदाहरण दर्शाता है कि सनातन धर्म में आत्मपरिवर्तन और साधना के द्वारा महानता प्राप्त की जा सकती है।
साथ ही एकलव्य का प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया। एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य को मन ही मन गुरु मानकर कठिन साधना की और अद्वितीय धनुर्धर बने। जब गुरु दक्षिणा के रूप में अंगूठा मांगा गया, तो उन्होंने बिना संकोच उसे अर्पित कर दिया। यह प्रसंग गुरु-भक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
सम्मेलन में यह संदेश दिया गया कि सनातन परम्परा हमें भक्ति (शबरी),   आत्मपरिवर्तन (रत्नाकर) और गुरु-निष्ठा (एकलव्य) का मार्ग दिखाती है। समाज को इन आदर्शों को अपनाकर समरस, संस्कारित और संगठित बनाना चाहिए। 
इस अवसर पर वक्ता मधुसूदन व्यास
नरसिंह गिरी महाराज
लालचन्द भाभोर
मानसीह डाबी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे उक्त जानकारी भरत जी कुमावत ने दी
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    8 hrs ago
  • पाटी नगर में अचानक एक कुत्ता पागल हो गया। जिसने एक बच्चें सहित चार को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के पागल होने की पता चलने पर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। पंचायतकर्मी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रही लेकिन कुत्ता झाड़ियां मे जाकर छुप रहा है। कुत्ते को पकड़ने का प्रयास जारी हैं ताकि अन्य लोगों को नही काटे। नगर के गंधावल रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में ही रहने वाले भय्यू जमरे की लड़की गुंजन को पागल कुत्ते ने काट दिया। गुंजन घर के आंगन में खेल रही थी तभी अचानक पागल कुत्ता दौड़कर आया और बच्ची को काट दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके से कुत्ते को भगाया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज कराया। वही दूसरी ओर झिदोडी पति थेबड़ा को भी यही पागल कुत्ता ने काट लिया। जिससे वह भी जख्मी हो गई और अन्य लोगों को भी जख्मी किया। जिनका भी अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। उधर पंचायत कर्मी गली मोहल्ले घूमकर पागल कुत्ते को ढूंढ रहे हैं। लेकिन वो मिल नही रहा है। पंचायत कर्मी नगरवासियों को सर्तक रहने और पागल कुत्ता दिखने पर तत्काल पंचायत में सूचना देने के लिए कह रहे हैं। पंचायत कर्मचारियों को कहना है कि पागल कुत्ता भूरे कलर का है। जो अचानक हमला कर रहा है। नगरवासी रात को घर से बाहर न निकले। खासकर बच्चों का ध्यान रखें। वह कही भी कभी भी आ सकता है। अगर ऐसा कही कुत्ता दिखे तो तत्काल सूचना देवे।
    1
    पाटी नगर में अचानक एक कुत्ता पागल हो गया। जिसने एक बच्चें सहित चार को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के पागल होने की पता चलने पर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। पंचायतकर्मी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रही लेकिन कुत्ता झाड़ियां मे जाकर छुप रहा है। कुत्ते को पकड़ने का प्रयास जारी हैं ताकि अन्य लोगों को नही काटे।
नगर के गंधावल रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में ही रहने वाले भय्यू जमरे की लड़की गुंजन को पागल कुत्ते ने काट दिया। गुंजन घर के आंगन में खेल रही थी तभी अचानक पागल कुत्ता दौड़कर आया और बच्ची को काट दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके से कुत्ते को भगाया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज कराया। वही दूसरी ओर झिदोडी पति थेबड़ा को भी यही पागल कुत्ता ने काट लिया। जिससे वह भी जख्मी हो गई और अन्य लोगों को भी जख्मी किया। जिनका भी अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। उधर पंचायत कर्मी गली मोहल्ले घूमकर पागल कुत्ते को ढूंढ रहे हैं। लेकिन वो मिल नही रहा है। पंचायत कर्मी नगरवासियों को सर्तक रहने और पागल कुत्ता दिखने पर तत्काल पंचायत में सूचना देने के लिए कह रहे हैं। पंचायत कर्मचारियों को कहना है कि पागल कुत्ता भूरे कलर का है। जो अचानक हमला कर रहा है। नगरवासी रात को घर से बाहर न निकले। खासकर बच्चों का ध्यान रखें। वह कही भी कभी भी आ सकता है। अगर ऐसा कही कुत्ता दिखे तो तत्काल सूचना देवे।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आलीराजपुर में रात एक बजेअचानक मौसम बदला एवं लगभग एक घंटा झमाझम बारिश हुई
    1
    आलीराजपुर में रात एक बजेअचानक मौसम बदला एवं लगभग  एक घंटा झमाझम बारिश हुई
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.