Shuru
Apke Nagar Ki App…
आलीराजपुर में रात एक बजेअचानक मौसम बदला एवं लगभग एक घंटा झमाझम बारिश हुई
आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर में रात एक बजेअचानक मौसम बदला एवं लगभग एक घंटा झमाझम बारिश हुई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आलीराजपुर में रात एक बजेअचानक मौसम बदला एवं लगभग एक घंटा झमाझम बारिश हुई1
- Post by Bhiku Vasuniya2
- बड़वानी, 17 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र अंतर्गत कुण्डिया से मेंदल्यापानी के बीच शेष 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। "कुण्डिया–मेंदल्यापानी–वरला रोड निर्माण संघर्ष समिति" के बैनर तले निकाली गई दो दिवसीय पदयात्रा का समापन मंगलवार को सेंधवा विकासखण्ड कार्यालय पर हुआ। यहाँ ग्रामीणों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम सेंधवा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। दो दिनों में दर्जनों गांवों से गुजरी पदयात्रा यह पदयात्रा 16 फरवरी को तहसील कार्यालय वरला से शुरू हुई थी, जो खारिया, बाखरली, मेंदल्यापानी, कुण्डिया, मालवन, सोलवन सहित कई गांवों से होते हुए सेंधवा पहुँची। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दोनों ओर की सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन बीच का केवल 4 किमी हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। इस अधूरे मार्ग के कारण करीब 12 आदिवासी गांवों के हजारों लोग परेशान हैं और उन्हें मुख्यालय पहुँचने के लिए 25 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। प्रशासन को 30 दिन का अल्टीमेटम ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में कई बार आवेदन और सांकेतिक धरना देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संघर्ष समिति ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि अगले 30 दिनों के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सेंधवा का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पदयात्रा में शामिल रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि इस आंदोलन में मुख्य रूप से पोरलाल खर्ते, गुच्छा जमरा, सीताराम बर्डे, अनिल रावत, दुरसिंग पटेल, भुवान सिंह जाधव, शांताराम खर्ते, अजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सरपंच, जनपद सदस्य और ग्रामीणजन शामिल हुए। समिति ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि इस मार्ग को प्राथमिकता पर रखकर तुरंत निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।4
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का हैवानियत से कत्ल करने वाला दरिंदा आरोपी पियूष धनोतिया क्या बोला? सुनिए1
- 🚜🌾 धामनोद केआस पास गेहूं कटाई का काम चालू हो गया है! तेज़, साफ और समय पर कटाई के लिए अभी संपर्क करें। 95751194201
- MP के इस अस्पताल में हर 2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई 180 महिलाएं। मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर द्वारा हर 2 मिनट में एक महिला की नसबंदी कर दी गई। लापरवाही सामने आने के बाद 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। ऑपरेशन के बाद कैंप में जमीन पर लेटी महिलाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।1
- कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग शिक्षिका लक्ष्मी कन्नौज को दी इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल आलीराजपुर, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने एक दिव्यांग शिक्षिका के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की। नानपुर के समीप ग्राम फाटा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज को जनसुनवाई के दौरान यह सहायता दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज प्रतिदिन लगभग 18 किलोमीटर का सफर बस से तय कर विद्यालय पहुंचती हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें करीब 150 मीटर तक घुटनों के बल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बच्चों को पढ़ाने का जज्बा अनुकरणीय है। वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज के इस जज्बे को सम्मान देते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उन्हें ट्राई साइकिल भेंट की,ताकि उनका दैनिक सफर सुगम हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें ट्राई साइकिल चलाने का अभ्यास भी कराया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया। रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल1