logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई, 2026 से 5 जून, 2026 तक 'क्लाइमेट चेंज' थीम पर "विश्व पर्यावरण दिवस" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण, स्वच्छता सुनिश्चित करना और रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इसी क्रम में, 27 मई, 2026 को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में पौधे लगाए गए और स्टेशन के साथ-साथ आसपास के उद्यानों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित वातावरण बनाना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना था, जिसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। पूरे प्रयागराज मंडल में इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां निरंतर जारी हैं। 'मिशन लाइफ' और 'विश्व पर्यावरण दिवस -2026' थीम के अंतर्गत पोस्टर, बैनर और डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत यात्रियों और कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैगों और कंटेनरों के उपयोग के साथ-साथ डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ-साथ कचरा पृथक्करण और उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। IRCTC और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जैव-अवक्रमणीय एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेलवे परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण और यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने एवं पुनः भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विक्रेताओं एवं सेवा प्रदाताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने हेतु भी संवेदनशील बनाया जा रहा है। "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" योजना के तहत कपड़े एवं जूट के बैग तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा संरक्षण, LED के उपयोग और अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखने के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

2 hrs ago
user_SHISHIR GUPTA
SHISHIR GUPTA
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
1c6af47e-ac2c-4216-acf2-9d7d0015ccc0

प्रयागराज मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई, 2026 से 5 जून, 2026 तक 'क्लाइमेट चेंज' थीम पर "विश्व पर्यावरण दिवस" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण, स्वच्छता सुनिश्चित करना और रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इसी क्रम में, 27 मई, 2026 को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में पौधे लगाए गए और स्टेशन के साथ-साथ आसपास के उद्यानों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित वातावरण बनाना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना था, जिसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने

2469842a-653b-435f-952f-556340a3b03c

उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। पूरे प्रयागराज मंडल में इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां निरंतर जारी हैं। 'मिशन लाइफ' और 'विश्व पर्यावरण दिवस -2026' थीम के अंतर्गत पोस्टर, बैनर और डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत यात्रियों और कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैगों और कंटेनरों के उपयोग के साथ-साथ डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ-साथ कचरा पृथक्करण और उचित निस्तारण

के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। IRCTC और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जैव-अवक्रमणीय एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेलवे परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण और यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने एवं पुनः भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विक्रेताओं एवं सेवा प्रदाताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने हेतु भी संवेदनशील बनाया जा रहा है। "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" योजना के तहत कपड़े एवं जूट के बैग तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा संरक्षण, LED के उपयोग और अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखने के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी जिले में जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय के बाहर पहुंचकर सीधे जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि यदि किसी भी मामले में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की इस गंभीरता के कारण, मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
    1
    कौशाम्बी जिले में जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय के बाहर पहुंचकर सीधे जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि यदि किसी भी मामले में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की इस गंभीरता के कारण, मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद कौशांबी की पुलिस लाइन में वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती शोभा वर्मा और पुलिस अधीक्षक कौशांबी श्री सत्यनारायण की उपस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बुक फेयर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में ही आयोजित समर कैंप के अंतर्गत भी बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं, जिसमें एक कला और शिल्प प्रतियोगिता भी शामिल थी। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में लगाए गए बुक फेयर में बच्चों को रियायती दरों पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें, कहानी, उपन्यास और अन्य शिक्षाप्रद पुस्तकें शामिल थीं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करना और उनके ज्ञान में वृद्धि को प्रोत्साहित करना था। समर कैंप का आयोजन बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। कैंप में बच्चों और बालिकाओं को आत्मरक्षा और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कलश पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण के बाद एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अध्यक्षा वामा सारथी ने बच्चों को पुस्तकें भी वितरित कीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री देव पाल, प्रभारी वेलफेयर शाखा श्री रतन सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।
    2
    जनपद कौशांबी की पुलिस लाइन में वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती शोभा वर्मा और पुलिस अधीक्षक कौशांबी श्री सत्यनारायण की उपस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बुक फेयर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में ही आयोजित समर कैंप के अंतर्गत भी बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं, जिसमें एक कला और शिल्प प्रतियोगिता भी शामिल थी।

पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में लगाए गए बुक फेयर में बच्चों को रियायती दरों पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें, कहानी, उपन्यास और अन्य शिक्षाप्रद पुस्तकें शामिल थीं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करना और उनके ज्ञान में वृद्धि को प्रोत्साहित करना था।

समर कैंप का आयोजन बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। कैंप में बच्चों और बालिकाओं को आत्मरक्षा और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कलश पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण के बाद एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अध्यक्षा वामा सारथी ने बच्चों को पुस्तकें भी वितरित कीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री देव पाल, प्रभारी वेलफेयर शाखा श्री रतन सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त नगर ने पुलिस कार्यालय में एक जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
    1
    प्रयागराज कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त नगर ने पुलिस कार्यालय में एक जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत प्रयागराज के नगर जोन कमिश्नरेट में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इन सुरक्षा तैयारियों के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा एक बाईट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है।
    1
    आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत प्रयागराज के नगर जोन कमिश्नरेट में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इन सुरक्षा तैयारियों के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा एक बाईट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पावन अवसर पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। इन व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी डीसीपी नगर द्वारा साझा की गई है।
    1
    ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पावन अवसर पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। इन व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी डीसीपी नगर द्वारा साझा की गई है।
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे। यह उनकी मुख्यमंत्री के तौर पर PM मोदी के साथ पहली बैठक होगी।
    1
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे। यह उनकी मुख्यमंत्री के तौर पर PM मोदी के साथ पहली बैठक होगी।
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मद्देनजर प्रयागराज के नगर ज़ोन कमिश्नरेट में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने एक बाइट जारी कर जानकारी दी है।
    1
    आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मद्देनजर प्रयागराज के नगर ज़ोन कमिश्नरेट में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने एक बाइट जारी कर जानकारी दी है।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मैहर जिले के जरियारी गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला को छत से धक्का दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो आज मंगलवार सुबह सामने आया है। पीड़ित महिला के मुताबिक, यह वारदात बीते 23 मई को हुई थी, जब एक पड़ोसी ने उसे छत से नीचे धकेल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के मैहर जिले के जरियारी गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला को छत से धक्का दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो आज मंगलवार सुबह सामने आया है। पीड़ित महिला के मुताबिक, यह वारदात बीते 23 मई को हुई थी, जब एक पड़ोसी ने उसे छत से नीचे धकेल दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.