logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे। यह उनकी मुख्यमंत्री के तौर पर PM मोदी के साथ पहली बैठक होगी।

1 hr ago
user_गुरु ज्ञान
गुरु ज्ञान
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे। यह उनकी मुख्यमंत्री के तौर पर PM मोदी के साथ पहली बैठक होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज दिनांक 27 मई 2026 को प्रयागराज नगर क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर, पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने कानून व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले प्रमुख क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले मुख्य चौराहों और बाजारों, तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रूप से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान, ड्रोन कैमरों की सहायता से भी इन क्षेत्रों की निगरानी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली/अतरसुइया सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इस पूरी कार्रवाई में उपस्थित रहे।
    1
    आज दिनांक 27 मई 2026 को प्रयागराज नगर क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर, पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने कानून व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले प्रमुख क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले मुख्य चौराहों और बाजारों, तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रूप से फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान, ड्रोन कैमरों की सहायता से भी इन क्षेत्रों की निगरानी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली/अतरसुइया सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इस पूरी कार्रवाई में उपस्थित रहे।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • लखनऊ में स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) जनरल ड्यूटी (GD) परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भारी हंगामा किया।
    1
    लखनऊ में स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) जनरल ड्यूटी (GD) परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भारी हंगामा किया।
    user_Ghatnaein News
    Ghatnaein News
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के जसरा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जिसके चलते बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। 55 वर्षीय राजेंद्र पाल, जो कौंधियारा थाना क्षेत्र के रैपुरा कला मैदा निवासी और स्वर्गीय मूल सजीवन पाल के पुत्र थे, गौहनिया में किराए के मकान में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे। बुधवार सुबह वह अपने गाँव के घर से खाना खाकर गौहनिया लौट रहे थे, तभी दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। किसी तरह वह अपने कमरे तक तो पहुँचे, लेकिन उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर आगे इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र पाल की पत्नी का निधन लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुका था। उनके परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि 18 वर्षीय बेटा राजकुमार पाल मुंबई की एक कंपनी में कार्यरत है। घर पर सबसे बड़ी बेटी सरोज पाल पिता की देखभाल और घर के काम करती थी। पिता की अचानक हुई मौत से बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, और बेटे को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
    1
    प्रयागराज के जसरा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जिसके चलते बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। 55 वर्षीय राजेंद्र पाल, जो कौंधियारा थाना क्षेत्र के रैपुरा कला मैदा निवासी और स्वर्गीय मूल सजीवन पाल के पुत्र थे, गौहनिया में किराए के मकान में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे। बुधवार सुबह वह अपने गाँव के घर से खाना खाकर गौहनिया लौट रहे थे, तभी दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। किसी तरह वह अपने कमरे तक तो पहुँचे, लेकिन उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर आगे इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है।

परिजनों के अनुसार, राजेंद्र पाल की पत्नी का निधन लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुका था। उनके परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि 18 वर्षीय बेटा राजकुमार पाल मुंबई की एक कंपनी में कार्यरत है। घर पर सबसे बड़ी बेटी सरोज पाल पिता की देखभाल और घर के काम करती थी। पिता की अचानक हुई मौत से बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, और बेटे को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई, 2026 से 5 जून, 2026 तक 'क्लाइमेट चेंज' थीम पर "विश्व पर्यावरण दिवस" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण, स्वच्छता सुनिश्चित करना और रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इसी क्रम में, 27 मई, 2026 को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में पौधे लगाए गए और स्टेशन के साथ-साथ आसपास के उद्यानों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित वातावरण बनाना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना था, जिसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। पूरे प्रयागराज मंडल में इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां निरंतर जारी हैं। 'मिशन लाइफ' और 'विश्व पर्यावरण दिवस -2026' थीम के अंतर्गत पोस्टर, बैनर और डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत यात्रियों और कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैगों और कंटेनरों के उपयोग के साथ-साथ डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ-साथ कचरा पृथक्करण और उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। IRCTC और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जैव-अवक्रमणीय एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेलवे परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण और यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने एवं पुनः भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विक्रेताओं एवं सेवा प्रदाताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने हेतु भी संवेदनशील बनाया जा रहा है। "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" योजना के तहत कपड़े एवं जूट के बैग तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा संरक्षण, LED के उपयोग और अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखने के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
    3
    प्रयागराज मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई, 2026 से 5 जून, 2026 तक 'क्लाइमेट चेंज' थीम पर "विश्व पर्यावरण दिवस" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण, स्वच्छता सुनिश्चित करना और रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

इसी क्रम में, 27 मई, 2026 को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में पौधे लगाए गए और स्टेशन के साथ-साथ आसपास के उद्यानों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित वातावरण बनाना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना था, जिसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। पूरे प्रयागराज मंडल में इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां निरंतर जारी हैं। 'मिशन लाइफ' और 'विश्व पर्यावरण दिवस -2026' थीम के अंतर्गत पोस्टर, बैनर और डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत यात्रियों और कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैगों और कंटेनरों के उपयोग के साथ-साथ डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ-साथ कचरा पृथक्करण और उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। IRCTC और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जैव-अवक्रमणीय एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेलवे परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण और यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने एवं पुनः भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विक्रेताओं एवं सेवा प्रदाताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने हेतु भी संवेदनशील बनाया जा रहा है। "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" योजना के तहत कपड़े एवं जूट के बैग तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा संरक्षण, LED के उपयोग और अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखने के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुधवार को प्रयागराज के नए यमुना पुल पर एक युवक और एक महिला ने अलग-अलग समय पर छलांग लगा दी। कूदने वाले युवक की पहचान बलुआघाट निवासी विष्णु निषाद के रूप में हुई है, जबकि महिला का नाम करेला बाग निवासी सोना सिंह (काल्पनिक नाम) बताया गया है। दोनों ने आत्महत्या करने की कोशिश में पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया था। पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात पीएसी और गोताखोरों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। आवश्यक उपचार के बाद, पुलिस ने दोनों को उनके परिवारीजनों को सकुशल सौंप दिया, और अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
    1
    बुधवार को प्रयागराज के नए यमुना पुल पर एक युवक और एक महिला ने अलग-अलग समय पर छलांग लगा दी। कूदने वाले युवक की पहचान बलुआघाट निवासी विष्णु निषाद के रूप में हुई है, जबकि महिला का नाम करेला बाग निवासी सोना सिंह (काल्पनिक नाम) बताया गया है। दोनों ने आत्महत्या करने की कोशिश में पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया था।

पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात पीएसी और गोताखोरों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। आवश्यक उपचार के बाद, पुलिस ने दोनों को उनके परिवारीजनों को सकुशल सौंप दिया, और अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के दारागंज थाना क्षेत्र के बक्सी खुर्द इलाके में शनिवार रात कहासुनी के बाद बदमाशों ने गोरे निषाद पर फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक के बाएं पैर में गोली लगी और हमलावरों ने साथ में आनंद निषाद को भी गाली-गलौज दी। दारागंज पुलिस ने इस मामले में अतुल निषाद, हर्ष मिश्रा, सनी मिश्रा उर्फ कार्तिक मिश्रा और सुख लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बक्सी खुर्द निवासी दिनेश कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके भाई गोरे निषाद शनिवार रात अपने दो दोस्त आजाद और हर्ष पांडेय के साथ एक पान की दुकान पर बैठे बात कर रहे थे। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे अतुल निषाद अपने दोस्त हर्ष मिश्रा, सनी मिश्रा उर्फ कार्तिक मिश्रा और सुख लाल के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब गोरे निषाद ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह उनके साथ काम क्यों नहीं करते। मना करने पर अतुल और सनी ने गोरे निषाद पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके बाएं पैर में लगी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गोरे निषाद को तुरंत बेली अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
    2
    प्रयागराज के दारागंज थाना क्षेत्र के बक्सी खुर्द इलाके में शनिवार रात कहासुनी के बाद बदमाशों ने गोरे निषाद पर फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक के बाएं पैर में गोली लगी और हमलावरों ने साथ में आनंद निषाद को भी गाली-गलौज दी।

दारागंज पुलिस ने इस मामले में अतुल निषाद, हर्ष मिश्रा, सनी मिश्रा उर्फ कार्तिक मिश्रा और सुख लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बक्सी खुर्द निवासी दिनेश कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके भाई गोरे निषाद शनिवार रात अपने दो दोस्त आजाद और हर्ष पांडेय के साथ एक पान की दुकान पर बैठे बात कर रहे थे। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे अतुल निषाद अपने दोस्त हर्ष मिश्रा, सनी मिश्रा उर्फ कार्तिक मिश्रा और सुख लाल के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब गोरे निषाद ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह उनके साथ काम क्यों नहीं करते। मना करने पर अतुल और सनी ने गोरे निषाद पर फायरिंग कर दी।

गोली सीधे उनके बाएं पैर में लगी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गोरे निषाद को तुरंत बेली अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सात माह की गर्भवती महिला पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान दबंगों ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और दबंगई की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सात माह की गर्भवती महिला पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान दबंगों ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और दबंगई की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.