Shuru
Apke Nagar Ki App…
BegumganjNews जेल से छूटते ही जुलूस की तैयारी, पिस्टल-चाकू के साथ साजिद, इब्राहिम और आरिफ गिरफ्तार बेगमगंज जेल के बाहर मंगलवार को फिल्मी अंदाज़ में शक्ति प्रदर्शन की साजिश नाकाम हो गई। फरियादी को धमकाने के केस में जमानत पर रिहा हो रहे जुना उर्फ जुनेद, इमरान और अयान को लेने पहुंचे समर्थक शहर में जुलूस निकालने की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कारों की तलाशी ली, जहां से पिस्टल और चाकू बरामद हुए। हथियार रखने के आरोप में साजिद, इब्राहिम और आरिफ को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी लगातार फरियादी और उसके परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। पुलिस अब सभी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और साफ कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।
रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
BegumganjNews जेल से छूटते ही जुलूस की तैयारी, पिस्टल-चाकू के साथ साजिद, इब्राहिम और आरिफ गिरफ्तार बेगमगंज जेल के बाहर मंगलवार को फिल्मी अंदाज़ में शक्ति प्रदर्शन की साजिश नाकाम हो गई। फरियादी को धमकाने के केस में जमानत पर रिहा हो रहे जुना उर्फ जुनेद, इमरान और अयान को लेने पहुंचे समर्थक शहर में जुलूस निकालने की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कारों की तलाशी ली, जहां से पिस्टल और चाकू बरामद हुए। हथियार रखने के आरोप में साजिद, इब्राहिम और आरिफ को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी लगातार फरियादी और उसके परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। पुलिस अब सभी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और साफ कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित नर्मदा राइस मिल पर लगाए गए आरोप अब गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिल से निकलने वाला गंदा और काला पानी खुलेआम किसानों के खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। बॉयलर की राख और भूसी खेतों और सड़क पर फेंकी जा रही है, जो न सिर्फ खेती बल्कि आम जनता की सुरक्षा के साथ भी खुला खिलवाड़ है। क्या नियम सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं? क्या किसानों की जमीन और ग्रामीणों की सेहत की कोई कीमत नहीं? अब जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। अगर आरोप सही हैं, तो कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम गुर्जर खैरी निवासी श्री लालसाहब पटेल एवं समस्त कर्रक पटेल परिवार द्वारा छह दिवसीय संगीतमय मां नर्मदा महापुराण कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ दिनांक 10 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए भी भोजन प्रसादी भिजवाई गई। पंडित श्री कांत जी शर्मा पामली वालों के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया।1
- सेमरीहरचंद में दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज सेमरीहरचंद। रामलीला चौक मेन रोड स्थित एक खाद-बीज एवं कृषि दवाई की दुकान के सामने कार खड़ी करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी नारायण दास पिता स्व. नंदकिशोर अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी रामलीला चौक मेन रोड सेमरीहरचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे। सुबह लगभग 11 बजे एक कार चालक ने दुकान के सामने वाहन खड़ा कर दिया। उन्होंने कार चालक से वाहन थोड़ा आगे लगाने को कहा। इसी बात पर दुकान के बाजू में रहने वाले मनमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताई और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में मनमोहन का पुत्र हिमांशु अग्रवाल भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर लोहे के फावड़े के वेसा एवं लोहे के पाइप से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए प्रथम अग्रवाल और यश अग्रवाल के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में नारायण दास, प्रथम एवं यश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 333, 3(5) BNS के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं, काउंटर प्रकरण में मनमोहन पिता नंदकिशोर अग्रवाल ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार घर के सामने एक कार आकर रुकी थी, जिस पर नारायण अग्रवाल ने कार चालक से कहा कि यहां वाहन खड़ा करने से नाली की फरसी टूट जाएगी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। उनके कथनानुसार यश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल एवं प्रथम अग्रवाल द्वारा मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।1
- ग्राम कामती के प्रगतिशील किसान आयुष्मान चौकसे द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए अंतरवर्ती फसल प्रणाली के अंतर्गत गन्ने के साथ चना एवं धनिया की सफल खेती की जा रही है। यह कार्य कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के पादप प्रजनक विशेषज्ञ डॉ. देवीदास पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस नवाचार पूर्ण खेती पद्धति से न केवल भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है। अंतरवर्ती फसल के रूप में बोए गए चने के लिए बीज कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त किए गए, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार की संभावना बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने के साथ चना एवं धनिया जैसी फसलों की खेती करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और कीट एवं रोगों का प्रभाव भी कम होता है। आयुष्मान चौकसे का यह प्रयास क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है, जो उन्नत तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।1
- Post by Rahul Kevat1
- रायसेन जिला अस्पताल की असली तस्वीर सामने आई मरीजों का कहना है कि यहाँ इलाज कराने आए लोग ठीक होने के बजाय और बीमार हो रहे हैं। अस्पताल के बाथरूम बेहद गंदे हैं, जगह-जगह पान की पीक पड़ी है और सीढ़ियों पर केले के छिलके तक बिखरे हुए हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। 👉 मरीजों और परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलती ये तस्वीरें प्रशासन की लापरवाही दिखा रही हैं। 📌 इस वीडियो में देखें – रायसेन जिला अस्पताल की गंदगी की हालत मरीजों की समस्याएँ और शिकायतें प्रशासन की चुप्पी और लोगों का गुस्सा ❗ सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक मरीज इस गंदगी और लापरवाही के बीच इलाज के नाम पर परेशान होते रहेंगे? ---1
- Post by Vineet maheshwari1
- पैसों के लेनदेन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, मारपीट का मामला दर्ज सोहागपुर // थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनिंया में पैसों के लेनदेन को लेकर पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी माधव सिंह पटेल (38 वर्ष) पिता मेहरबान सिंह पटेल, निवासी ग्राम बैगनिंया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चाचा रामस्वरूप पटेल से पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि घटना से एक दिन पूर्व माधव सिंह अपनी मां बचन बाई से चाचा रामस्वरूप से बकाया राशि मांगने की बात कह रहे थे। इसके बाद उनकी मां पैसे मांगने गईं, लेकिन चाचा द्वारा रकम देने से इंकार कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार रात्रि लगभग 11:30 बजे चाचा रामस्वरूप पटेल एवं बड़े भाई नगेंद्र पटेल घर के सामने आए और पैसों की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लकड़ी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में माधव सिंह पटेल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।1