*श्रम कानूनों के अनुपालन एवं श्रमिक हितों की सुरक्षा को लेकर झाँसी मंडल में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक* झाँसी, 27 अगस्त 2026। उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल में श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) एवं नोडल अधिकारी, मंडलीय श्रम निगरानी सेल (Divisional Labour Monitoring Cell–DLMC) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल में संचालित विभिन्न रेल कार्यों में श्रम कानूनों का पूर्ण एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा करना तथा ठेकेदारों एवं आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा निर्धारित श्रम मानकों के पालन की नियमित निगरानी को सुदृढ़ करना रहा। बैठक के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा Principal Employer के रूप में निभाई जा रही जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल में कार्यरत विभिन्न ठेकेदारों एवं आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से नियोजित श्रमिकों से संबंधित विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इनमें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी राज्य बीमा (ESI), वैधानिक सुविधाओं तथा अन्य श्रम कल्याणकारी प्रावधानों का अनुपालन प्रमुख रहा। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सहयोग से प्रारंभ किए गए ‘कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC), 2026’ को मंडल में प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अधिकाधिक पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ने स्पष्ट किया कि रेल प्रशासन श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ठेकेदारों एवं आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा श्रम कानूनों एवं EPF/ESI सहित सभी वैधानिक प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा श्रमिक हितों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि श्रमिकों को समय पर निर्धारित मजदूरी एवं वैधानिक लाभ प्राप्त हों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से अनुपालन की स्थिति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्रम संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा ठेकेदारों द्वारा वैधानिक दायित्वों के अनुपालन की प्रभावी मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेल परियोजनाओं एवं अन्य कार्यों की प्रगति के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकार एवं कल्याण भी सर्वोच्च प्राथमिकता में बने रहें। समीक्षा बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में श्री आदेश कुमार मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) ने उपस्थित अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

- झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया 2. झांसी: बामौर में उफनते नाले में बही गाड़ी, गांव वालों ने दिखाई इंसानियत 3. हनुमान मंदिर दर्शन को आई गाड़ी पानी में बही, बामौर के ग्रामीणों ने बचाई कई जिंदगियां4
- झांसी : मऊरानीपुर में उफान पर सुखनई नदी, प्रशासन अलर्ट, बारिश के बीच उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।1

- तेज बारिश के बीच बबीना कबाड़ी मार्केट में गिरा बंद मकान का छज्जा, टली बड़ी घटना बबीना में देर रात हुई तेज बारिश के चलते कबाड़ी मार्केट क्षेत्र में एक बंद मकान का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा गिरने से आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब लोग अपने-अपने घरों में थे और मकान भी बंद था। इसी वजह से घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तेज बारिश के बीच जर्जर मकानों और पुराने निर्माणों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते ऐसे जर्जर भवनों का निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।3
- निर्धन बालिकाओं की शिक्षा का जिम्मा उठाएगा महिला व्यापार मंडल झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर बीकानेरवाला होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं के प्रति समानता एवं सम्मान का भाव होना चाहिए। इस अवसर पर सदस्यों ने एक निर्धन बालिका की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक वर्ष एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा अंत में सहसचिव रजनी सेठ ने आभार व्यक्त किया।1
- शासकीय कॉलेजों में सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उठाई आवाज। दतिया में शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आवाज उठाई है। परिषद की दतिया इकाई ने उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासकीय महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। परिषद का कहना है कि वर्तमान में विद्यार्थियों को कुछ आवश्यक प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था किए जाने की मांग की है। परिषद ने शासन और प्रशासन से महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।1
- झांसी। रक्षाबंधन के पर्व पर झांसी महानगर भाजपा कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और संगठनात्मक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने करीब 200 से 250 भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर राखी बांधी। महिला कार्यकर्ताओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा और हर जरूरत में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। कई महिला कार्यकर्ता अपने हाथों से तैयार की गई राखियां लेकर पहुंचीं, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और बढ़ गई। भारतीय जनता पार्टी सुधीर सिंह जिला अध्यक्ष झांसी4
- बबीना, सुकुवां-ढुकुवां बांध का बढ़ा जल स्तर उमड़े सैलानी,,,, अवर अभियंता अमित सिंह ने जल प्रवाहित क्षेत्र में न जाने की अलाउंस कर की अपील,,,,1
- शहर तो छोड़ो गांवों में भी 'धुआंधार विकास', बंकापहाड़ी में डूबा गरीब का आशियाना झांसी। देखो मेरे जनपद के गांव की तस्वीर, शहर तो छोड़ो ग्रामीण इलाकों में धुआंधार विकास की गंगा बह रही, वादा था हर घर जल पहुंचाने का, देख लो घर के अंदर तक पहुंचा रहे जल, यह वीडियो टहरौली तहसील के गुरसराय ब्लॉक बंका पहाड़ी की है। यहां रहने वाली गरीब महिला जो बोल नहीं पाती उसका नाम संगीता खरे/राजू खरे तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय गांव का नाम बंकापहाड़ी के घर में भी पानी पहुंच चुका है। भारी बरसात में यह हाल है शहर और ग्रामीण इलाकों के।1