Shuru
Apke Nagar Ki App…
खटीमा में कुमाऊं स्काउट्स का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, वीरांगनाओं और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
Mr Salim
खटीमा में कुमाऊं स्काउट्स का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, वीरांगनाओं और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- खटीमा में कुमाऊं स्काउट्स का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, वीरांगनाओं और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान खटीमा (ऊधम सिंह नगर)1
- स्लग राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चटिया फॉर्म खटीमा में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रिपोर्ट अजय गुप्ता भारत 10 न्यूज़ खटीमा मोबाइल नंबर 8979601627 एंकर/वीओ उत्तराखंड राज्य के जिला ऊधमसिंहनगर के खटीमा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले चटिया फॉर्म खटीमा में सचिव महोदया के आदेशानुसार आदेश संख्या 70 बटा 2026 व 27 के अनुपालन में 31 अक्टूबर सन 2026 को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चटिया फॉर्म खटीमा में राष्ट्रीय एकता दिवस को मनाया गया यह राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस में न्याय के लिए दौड़, संवैधानिक एकता और कानूनी समानता एवं नालसा, एसिड अटैक पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2016 के संबंध में गरीबी उन्मूलन एवं साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर कैंप का आयोजन किया गया। ओके कैंप आयोजन में मंत्र का संचालन गीता शर्मा द्वारा किया गया जिसमें टीम नंबर 36 से पीएलवी गीता शर्मा एवं प्रीती राना, टीम नंबर 38 से पीएलवी विपिन चंद्र उप्रेती एवं मानववती राणा, टीम नंबर 40 से पीएलवी रामनिवास सिंह राणा उपस्थित रहे।1
- स्लग-वार्ता विफल त्योहारी सीजन में अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए रोडवेज संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी। स्थान-जिला चंपावत रिपोर्ट- अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विज्वल- जनपद चंपावत रोडवेज के संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं पर अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। कल निगम अधिकारियों से हुई वार्ता विफल होने के बाद आक्रोशित लोहाघाट डिपो के उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ कर्मचारी आज 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में आज रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन निगम कार्यालय लोहाघाट मे सरकार और निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। दीपावली से ठीक पहले परिवहन निगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से बसों के संचालन में बड़ा फर्क पढ़ने जा रहा है यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा उनकी प्रमुख मांगे हैं नियमित होने तक उपनल के समान विशेष श्रेणी संविदा एजेंसी चालक, परिचालकों तथा विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिमाह 30447 का भुगतान किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, प्रत्येक माह की सात तारीख से पूर्व वेतन व लंबित देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए, हिमाचल रोडवेज की भांति राजकीय कोष से वेतन का भुगतान हो, आगामी कुंभ मेला हरिद्वार के आयोजन से पूर्व परिवहन निगम के बेड़े में काम से कम 500 बसे निगम के बेड़े में शामिल की जाए, बदहाल लोहाघाट डिपो को तत्काल नई बसें उपलब्ध की जाए तथा शीघ्र से शीघ्र परिवहन निगम कार्यालय भवन का निर्माण किया जाए। अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा लंबे समय से रोडवेज कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं पर उनकी सुनवाई ना तो सरकार कर रही है और ना ही निगम। जिस कारण आज 30 अक्टूबर से डिपो के समस्त ढाई सौ से अधिक संविदा व विशेष श्रेणी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं उन्होंने कहा हड़ताल को सभी यूनियनो का समर्थन प्राप्त है। लोहाघाट डिपो के स्टेशन प्रभारी जगदीश नारायण ने बताया मांगों को लेकर आज से डिपो के अधिकतर संविदा व विशेष श्रेणी चालक व परिचालक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने बताया आज तो किसी तरह से व्यवस्था संभाल ली गई है पर कल से बसो के संचालन में काफी दिक्कते सामने आएंगी।उन्होंने बताया दीपावली पर्व के चलते इस समय यात्रियों की काफी भीड़ रहती है अगर चालक परिचालकों की हड़ताल नहीं खुलती है तो हड़ताल का असर रोडवेज की आय में पड़ेगा तथा यात्रियों को काफी दिक्कते उठानी पड़ सकती है। बाइट-1-महिपाल सिंह यूनियन अध्यक्ष बाइट-2- जगदीश नारायण स्टेशन प्रभारी1
- भाजपा द्वारा सवर्णों की अनदेखी पर अमृतलाल की बेबाक टिप्पणी, उठाए संगठन और सम्मान से जुड़े सवाल भाजपा द्वारा सवर्णों की अनदेखी पर अमृतलाल की बेबाक टिप्पणी, उठाए संगठन और सम्मान से जुड़े सवाल भाजपा की राजनीति में सवर्ण समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है, लेकिन समय-समय पर समाज के भीतर यह सवाल उठता रहा है कि क्या पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक फैसलों में सवर्णों को अपेक्षित प्रतिनिधित्व और सम्मान मिल रहा है? अमृतलाल ने इसी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते हुए भाजपा के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके सभी वर्गों के सम्मान, सहभागिता और विश्वास पर निर्भर करती है। यदि किसी वर्ग को लगातार उपेक्षा का एहसास होता है, तो उसकी नाराजगी को नजरअंदाज करना राजनीतिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है। अमृतलाल की यह बेबाक टिप्पणी भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय है। आखिर सवाल किसी एक जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सम्मान और समान भागीदारी का है।1
- पूरनपुर मंडी में जिलाधिकारी ने धान खरीद का निरीक्षण किया। पीलीभीत। पूरनपुर मंडी में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- ग्राफिक एरा हल्द्वानी में 'इनोविस्टा 2026' का भव्य समापन: 36 घंटे के हैकाथॉन में चमके छात्र, लकी ड्रा में बंटे 2 लाख के उपहार। ग्राफिक एरा हल्द्वानी में 'इनोविस्टा 2026' का भव्य समापन: 36 घंटे के हैकाथॉन में चमके छात्र, लकी ड्रा में बंटे 2 लाख के उपहार। लालकुआं के बेरीपढ़ाव स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को अपार उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस तथा 'टेक गीक्स' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेस्ट के अंतिम दिन रोबोटिक्स, ई-स्पोर्ट्स, विशेषज्ञ सत्र और लकी ड्रा का शानदार संगम देखने को मिला। 36 घंटे के हैकाथॉन में 'टीम ग्रेडिएंट' रही प्रथम फेस्ट का मुख्य आकर्षण 36 घंटे तक चला continuous हैकाथॉन रहा, जिसके फाइनल इवैल्यूएशन के लिए गूगल से उज्ज्वल त्यागी और ग्लोबल लॉजिक से तुषार गोयल जैसे उद्योग विशेषज्ञ पहुंचे। 50,000 रुपये के पुरस्कार पूल वाले इस मुकाबले में 'टीम ग्रेडिएंट' ने पहला स्थान हासिल कर 25,000 रुपये का मुख्य पुरस्कार जीता। 'कोड इन इट' ने दूसरा (15,000 रुपये) और 'ब्लैंकस्पेस' ने तीसरा (5,000 रुपये) स्थान प्राप्त किया, जबकि 'टीम यूबीक्विटस' व 'हैकबडीज' को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। *जेपी मॉर्गन के विशेषज्ञ ने दी न्यूरल नेटवर्क की जानकारी* शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सामंजस्य बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक्सपर्ट सेशन में जेपी मॉर्गन चेस से आए पंकज खुल्बे ने छात्रों को 'न्यूरल नेटवर्क' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप लर्निंग और स्मार्ट कंप्यूटिंग में इसके बढ़ते उपयोग व भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। *ई-स्पोर्ट्स और टेक प्रतियोगिताओं में दिखा युवाओं का दम* फेस्ट के अंतिम दिन ई-स्पोर्ट्स और अन्य प्रतियोगिताओं का भी बोलबाला रहा BGMI: 19 टीमों की भिड़ंत में 'मॉग' प्रथम (3,000 रु.), 'कैंपस किंग्स' द्वितीय और 'ओजीस' तृतीय रही। फ्री फायर: 36 टीमों के 144 खिलाड़ियों के बीच हुई जंग में 'टॉक्सिक फोर्स' ने 6,000 रुपये का पहला पुरस्कार जीता। 'ओजीस' दूसरे व 'एचएलडी वोर्टेक्स' तीसरे स्थान पर रहे। क्लैश रॉयल: 29 प्रतिभागियों के बीच नीरज चंद्रा विजेता बने। अन्य स्पर्धाएं: रील शूटिंग में 'टीम डब्लू एरा' तथा टेक ट्रेजर हंट में 'द एक्सिओम' विजयी रही। टाइपिंग टेस्ट में प्रियंशु बिष्ट ने पहला, मानक सिंह ने दूसरा और शुभम भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। **2 लाख के लकी ड्रा में निकला लैपटॉप और PS5 समापन समारोह का मुख्य आकर्षण* * 2 लाख रुपये का बंपर लकी ड्रा रहा। इसमें असूस वीवोबुक लैपटॉप का पहला पुरस्कार हरकीरत संधू, प्लेस्टेशन 5 (PS5) का दूसरा पुरस्कार दीपक सिंह और एलईडी टीवी का तीसरा पुरस्कार बच्चे सिंह के नाम रहा। इसके अतिरिक्त सैमसंग स्मार्टफोन सहित कई गैजेट्स भी बांटे गए। कैंपस में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए 30 फूड, क्राफ्ट व गेमिंग स्टॉल्स ने छात्रों में मैनेजमेंट कौशल को बढ़ावा दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक जैसी दिग्गज कंपनियों के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और नया आत्मविश्वास मिला है।2
- जिला चिकित्सालय में कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर- मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आठ विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ------------------- चम्पावत। जिला चिकित्सालय में दो नवंबर को मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें साई सुखदा हॉस्पिटल, बरेली के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी, फीटल मेडिसिन एवं आईवीएफ (स्त्री रोग), एंडोक्रिनोलॉजी (शुगर रोग), गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। मरीजों को परामर्श, बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी और बोन मिनरल डेंसिटी की जांच निःशुल्क मिलेगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर के आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान का सहयोग रहेगा। मरीजों से कहा गया है कि वे अपने पुराने पर्चे और जांच रिपोर्ट साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6399001234 पर संपर्क किया जा सकता है। साई सुखदा हॉस्पिटल का संपर्क नंबर 7060774191 है।2
- Post by Mr Salim1