नरेश मीणा ने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ किया आत्मसमर्पण; नगर फोर्ट थाने के लिए रवाना विशेष रिपोर्ट (राजस्थान): नरेश मीणा ने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ किया आत्मसमर्पण; नगर फोर्ट थाने के लिए रवाना विशेष रिपोर्ट (राजस्थान): देवली-उनियारा क्षेत्र के समराता गांव से जुड़े चर्चित मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद आखिरकार नरेश मीणा ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। जवाहर सर्किल पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ जवाहर सर्किल पहुँचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नरेश मीणा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और "नरेश मीणा जिंदाबाद" तथा "नरेश मीणा संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" जैसे नारे लगाए। नगर फोर्ट थाने में सरेंडर जवाहर सर्किल से गाड़ियों के काफिले के साथ नरेश मीणा नगर फोर्ट थाने के लिए रवाना हुए, जहाँ वे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया, जिसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ वाहन में बैठकर रवाना हो गए। मामले से जुड़ी आगे की अपडेट्स पर लगातार नज़र बनी हुई है।

- हिंडौन सिटी में झमाझम बारिश से शहर हुआ तरबतर फसलों को मिला नया जीवन किसानों के खिले चेहरे1
- मौसम की पहली बारिश किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल लोगों में जमी आगामी फसल की उम्मीद सीजन की पहली बारिश बामनवास में सीजन की पहली तेज चालू क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर आई खुशी बारिश होने के बाद किसानों को जागी फसल की उम्मीद अच्छी फसल होने का लगाया गया अनुमान बारिश के दौरान बिलों में पानी भर जाने से सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में वाहनों, घरों, खेतों और झाड़ियों की ओर निकल आते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जनहित में अपील: बारिश के मौसम में वाहन चलाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। खेतों, बगीचों, झाड़ियों और पानी भरे स्थानों पर जाते समय सतर्क रहें। बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी सर्प के पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। आवश्यकता पड़ने पर वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ की सहायता लें। पुराने मकान के आसपास ना जाय सतर्कता से सावधानी से रहे आज सुबह से ही रिमझिम कभी तेज बारिश हो रही है मौसम खुशनुमा है सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।1
- "गंगापुर सिटी में मेघों की मेहरबानी, झमाझम बारिश से जनजीवन हुआ तरोताज़ा" गंगापुर सिटी। शुक्रवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लगातार बरसात के कारण लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया, वहीं बच्चों और युवाओं ने भी वर्षा का भरपूर आनंद लिया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम में आई ठंडक के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।1
- आज हमारे गांव में कितनी सारी बारिश है देखो और देखो कितनी भयंकर फैटरही है आज हमारे गांव में काफी तेज बारिश हो रही है और देखो आज तो सारा तालाब भरने वाला है इतनी भयंकर बारिश हो रही है कुंजेला गांव में1
- सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा में अवैध बजरी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा पांच ट्रैक्टर ट्रालिया जव्त पांच मामले दर्ज1
- **सवाई माधोपुर: बजटीय स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, बारिश के बीच चद्दर तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण** # **सवाई माधोपुर: बजटीय स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, बारिश के बीच चद्दर तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण** **सवाई माधोपुर / (खेड़ा वाढ रामगढ़):** प्रशासनिक उपेक्षा और स्थानीय प्रतिनिधियों की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला सवाई माधोपुर की तहसील पिलौदा क्षेत्र के **गांव जैतपुर ढाणी (तालवृक्ष, प्रजापति मोहल्ला)** में श्मशान घाट की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में गांव में एक बुजुर्ग (बाबा) का निधन हो गया, लेकिन गांव में श्मशान घाट पर कोई टीन शेड या पक्की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश से चिता को बचाने के लिए ग्रामीणों को अस्थायी रूप से सीमेंट/टीन की चद्दरें तानकर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। ### **₹4.60 लाख का बजट स्वीकृत, फिर भी कार्य अधर में** ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के निर्माण के लिए 10 बिघा/अंक भूमि का आवंटन (वर्ष 2022) हो चुका है और इसके निर्माण के लिए **₹4,60,000 की राशि का बजट भी स्वीकृत** हो चुका है। पटवारी द्वारा जमीन की तीन बार नपाई (पैमाइश) भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। ### **कर्मचारियों और प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप** आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच, सचिव और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी बार-बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत बजट का दुरुपयोग किया गया है और संबंधित कर्मचारियों व प्रतिनिधियों की मिलीभगत के कारण निर्माण कार्य को दबा दिया गया है। ### **प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग** ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि: 1. श्मशान घाट के स्वीकृत बजट और अब तक हुए कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 2. श्मशान घाट की **चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) और टीन शेड (Tinshed)** का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से पूरा कराया जाए ताकि बारिश के मौसम में आगे किसी परिवार को इस तरह अपमानजनक और कष्टदायक स्थिति का सामना न करना पड़े।1