पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कलेक्टर को सोपा ज्ञापन झालावाड़। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर को पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने पानी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर नल व पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, जो कि धरातल पर नहीं है। समाचार के माध्यम से कोटड़ा गाँव के वासियों की समस्या काफी गम्भीर है। एक ओर जहाँ पानी की टंकी बने हुए 2 साल से ऊपर हो गए है जो शोपीस की तरह है इससे आमजन की समस्या दूर नहीं हुई है, आमजन पानी की समस्या से जूझ रहा है। भीषण गर्मी में 2-3 किमी दूर कुएँ से पानी लाने को मजबूर है लेकिन कुए का पानी भी साफ नहीं है फिर भी मजबूरन आमजन को प्यास बुझाने के लिए गन्दा पानी पीना पड़ रहा है। यह आने वाली बीमारियों को दस्तक दे रहा है। प्रशासन की लापरवाही के चलते झालावाड़ शहर में हाउसिंग बोर्ड, कालीदास कॉलोनी, आई.डी.एस.एम.टी. कॉलोनी, गायत्री मन्दिर के पीछे शांति कुंज सहित अनेकों जगह पर पानी की भारी समस्या हो रही है। अभी तो अप्रेल माह चल रहा है तब यह स्थिति है। प्रशासन की लापरवाही की वजह से तथा समयबद्ध व योजनाबद्ध तरीके से मेन्टीनेन्स नहीं होने करने के कारण कई जगह पानी लीकेज हो रहा है जिसका उदाहरण तबेला रोड़ है जहाँ पानी फालतू बह रहा है। पानी भी गन्दा आ रहा है, आदमी काफी त्रस्त है। प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य नहीं करने पर आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई भी काफी कम समय के लिए हो रही है। लोगों का पानी की वजह से जीवन यापन प्रभावित हो रहा है। इस पर जिला कलेक्टर महोदय अजयसिंह जी राठौड़ साहब ने आश्वासन देते हुए कहा कि कोटड़ा में पानी के टेंकर की व्यवस्था कर दी जायेगी तथा जो टंकी है उसको जल्द ही चालू करवाया जायेगा तथा अन्य समस्याओं को भी शीघ्रता शीघ्र पूरा किया जायेगा। ज्ञापन देने वालो में शुक्ला के साथ कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव पवन जैन, नगर अध्यक्ष कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ मुकेश कश्यप, एडवोकेट तोकिर आलम, जावेद चौधरी, दुलीचन्द बंजारा, मनोज बंजारा, विजय सिंह बंजारा कोटड़ा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, भंवरलाल रेंगर, पीयुष कश्यप, आकाश भील, दीपक गुर्जर, पवन मीणा, रवि मीणा, पदम शर्मा, शुभम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1
- रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।1
- Post by Shyam pokra1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- Post by Manoj Kumar1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- आज का मनुष्य कितना स्वार्थी हो चुका है।1
- दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।1