*सीएम राइज स्कूल मानपुर निर्माण में सवालों के घेरे में ठेकेदार – करोड़ों की परियोजना, समय सीमा पार फिर भी अधूरा काम* *(रवि सेन मानपुर उमरिया)* उमरिया जिले के मानपुर में लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा बनाए जा रहे सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। करोड़ों रुपये की इस परियोजना में न केवल काम तय समय सीमा में पूरा नहीं हुआ, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ रही है।निर्माण स्थल पर लगे बोर्ड के अनुसार इस परियोजना को 4187 लाख रुपये (करीब 41 करोड़) की प्रशासनिक स्वीकृति और 2686.62 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति दी गई है। कार्य का कार्यादेश 3 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ था और अनुबंध के अनुसार 18 माह के भीतर काम पूरा होना था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। इस निर्माण कार्य का ठेका श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा काम धीमी गति और संदिग्ध गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कई जगहों पर निर्माण की स्थिति देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह भवन छात्रों के लिए जोखिम बन सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कार्य समय सीमा में पूरा नहीं हुआ तो क्या लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार कंपनी पर कोई जुर्माना लगाया? क्या गुणवत्ता परीक्षण कराया गया? यदि ऐसा नहीं हुआ तो इससे विभाग और ठेकेदार के बीच लापरवाही या मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीएम राइज स्कूल मानपुर के निर्माण कार्य, गुणवत्ता और भुगतान की पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
*सीएम राइज स्कूल मानपुर निर्माण में सवालों के घेरे में ठेकेदार – करोड़ों की परियोजना, समय सीमा पार फिर भी अधूरा काम* *(रवि सेन मानपुर उमरिया)* उमरिया जिले के मानपुर में लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा बनाए जा रहे सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। करोड़ों रुपये की इस परियोजना में न केवल काम तय समय सीमा में पूरा नहीं हुआ, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ रही है।निर्माण स्थल पर लगे बोर्ड के अनुसार इस परियोजना को 4187 लाख रुपये (करीब 41 करोड़) की प्रशासनिक स्वीकृति और 2686.62 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति दी गई है। कार्य का कार्यादेश 3 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ था और अनुबंध के अनुसार 18 माह के भीतर काम पूरा होना था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। इस निर्माण कार्य का ठेका श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी को
दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा काम धीमी गति और संदिग्ध गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कई जगहों पर निर्माण की स्थिति देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह भवन छात्रों के लिए जोखिम बन सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कार्य समय सीमा में पूरा नहीं हुआ तो क्या लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार कंपनी पर कोई जुर्माना लगाया? क्या गुणवत्ता परीक्षण कराया गया? यदि ऐसा नहीं हुआ तो इससे विभाग और ठेकेदार के बीच लापरवाही या मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीएम राइज स्कूल मानपुर के निर्माण कार्य, गुणवत्ता और भुगतान की पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
- ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR3
- Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश1
- "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम1
- कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं1
- शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास तीसरे दिन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण मार्ग वन वे किया गया मार्ग वन वे होने की वजह से लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- शहडोल। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सादगी, संस्कार और सेवा भाव उन्हें विशेष बना देते हैं। स्वर्गीय कुंवरानी श्रीमती ज्योति प्रभा सिंह जी भी ऐसी ही एक गरिमामयी, स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में आदर्शों की मिसाल कायम की। 14 मई 1940 को जन्मी कुंवरानी ज्योति प्रभा सिंह जी ने अपने जीवन को सदैव परिवार, समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रखा। वे स्वर्गीय कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी (पूर्व विधायक, इलाकेदार – सोहागपुर) की धर्मपत्नी थीं और अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी के दिल में विशेष स्थान बनाया। 21 मार्च 2026 को उनके स्वर्गवास के साथ समाज ने एक सशक्त, स्नेहिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जाना केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करना और उन्हें नमन करना है। यह अवसर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे, अशोका पैलेस, राजेन्द्र टंकीज, शहडोल में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।1
- Post by Sumit Singh Chandel1