Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोविंद लाइन होटल पिपरा बाजार सुपौल त्रिवेणीगंज road NH 327
राम अवतार साह
गोविंद लाइन होटल पिपरा बाजार सुपौल त्रिवेणीगंज road NH 327
More news from बिहार and nearby areas
- सुपौल. स्लग - नशीले पदार्थों और हथियार का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कारोबार में संलिप्त आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार, हथियार और गांजा भी बरामद. एंकर - सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने छापेमारी कर नशीले पदार्थ और हथियार के अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबार का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले सामान बरामद करते हुए मौके से इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष आरोपी शामिल है. यह मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी वार्ड 12 की है. वीरपुर SDPO सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी गांव वार्ड 12 में श्रवण साह द्वारा नशीले पदार्थों और हथियारों का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम गठित कर स्थल पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही घर में मौजूद दो युवक और एक महिला भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल और महिला सिपाही की तत्परता से एक युवक और एक महिला को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि एक अन्य युवक फरार होने में सफल रहा।बताया गया की छापेमारी के दौरान श्रवण शाह भागने में सफल रहे, हालांकि मौके पर मौजूद उनके भाई सौरभ कुमार और पत्नी प्रियंका कुमारी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घर की गहन तलाशी ली तो घर के एक कमरे में रखे ट्रंक के नीचे छिपाकर रखा गया काले रंग का पॉलिथिन बरामद हुआ। जब उसे खोला गया तो उसमें दो पैकेट में कुल 1480 ग्राम गांजा पाया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस, 8 पुरानी घड़ियां, एक डिजिटल तराजू और 46,525 रुपये नकद भी बरामद किए। छापेमारी के दौरान 39 मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर बाईक भी जब्त की गई है. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में जो भी संलित है उसकी जांच की जा रही है, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. बाइट - सुरेन्द्र कुमार, SDPO, वीरपुर.4
- apna apna mobile charge kar le aur mujhe bhi follow kar le doston1
- मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर स्थान मेला ग्राउंड में आयोजित भव्य महापुराण यज्ञ का अद्भुत दृश्य। 🙏 हजारों श्रद्धालु पहुंचे भगवान का आशीर्वाद लेने। भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति से जुड़ा यह वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा। वीडियो अच्छा लगे तो Like 👍 Comment 💬 Share 📲 और Channel Subscribe जरूर करें। #Hashtag: #सिंहेश्वर_स्थान #महापुराण_यज्ञ #मधेपुरा #MelaGround #Bhakti #SanatanDharm #Bihar #ViralVideo #Trending #Mahayagya #Singheshwar #Shorts #YouTubeShorts टैग: सिंहेश्वर स्थान, मधेपुरा महापुराण यज्ञ, सिंहेश्वर मेला ग्राउंड, बिहार यज्ञ वीडियो, भक्ति वीडियो, सनातन धर्म, सिंहेश्वर धाम, वायरल भक्ति वीडियो, Mahapuran Yagya, Singheshwar Sthan, Madhepura News, Bihar Viral Video, Hindu Festival, Yagya Video, Trending Shorts1
- छातापुर:निर्मली में आग का कहर! चंद मिनटों में घर राख, परिवार बेघर,नगर क्षेत्र के वार्ड 12 में अचानक लगी भीषण आग ने गणेश राउत के परिवार को सड़क पर ला दिया,घर में रखा अनाज, कपड़े और नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार का सबकुछ उजड़ गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है, आखिर कब तक ऐसी घटनाएं लोगों का आशियाना उजाड़ती रहेंगी?1
- सहरसा। ग्रामीण इलाकों में बढ़ते शोर प्रदूषण और शादियों में होने वाले विवादों को रोकने के लिए सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत ने एक मिसाल पेश की है। पंचायत में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अब पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी शादी-विवाह या मांगलिक उत्सव में DJ (डीजे) बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंचायत के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई: शादी समारोह में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि डीजे के कारण न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलता है, बल्कि देर रात तक शोर से बुजुर्गों और बीमारों को काफी परेशानी होती है। अक्सर देखा गया है कि डीजे पर मनपसंद गानों को लेकर युवाओं के बीच मारपीट और विवाद की स्थिति बन जाती है। इस फैसले से सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।शादियों में डीजे और तामझाम पर होने वाले मोटे खर्च को रोककर उस पैसे का उपयोग शिक्षा या अन्य नेक कार्यों में करने की सलाह दी गई है। पंचायत के इस कड़े लेकिन सकारात्मक फैसले का स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह फैसला आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा संदेश है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जो भी इस नियम का उल्लंघन करेगा, उस पर पंचायत द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार कार्रवाई या आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है। शादी-विवाह एक पवित्र संस्कार है, इसे सादगी और शांति से संपन्न करना चाहिए। डीजे के कारण होने वाले हुड़दंग और तनाव को रोकने के लिए यह फैसला पंचायत के हित में है। मोहनपुर पंचायत का यह कदम अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। आधुनिकता के नाम पर बढ़ती कुरीतियों और शोर-शराबे के खिलाफ एकजुट होकर लिया गया यह फैसला समाज को नई दिशा देने वाला है।1
- Post by Ramsingh82355298901
- छातापुर:निर्मली में भक्ति का सैलाब! राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा , निर्मली नगर के वार्ड 06 में शुक्रवार को राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई,मंदिर परिसर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए तिलयुग नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर नगर भ्रमण किया।, महंत सोनेलाल दास के नेतृत्व में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, पूरे नगर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया1
- हाइवे का ये हाल है तो ग्रामीण इलाका में क्या होगा2
- Post by मिथिलेश कुमार1