मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले मैनपुरी: कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने दिया 18 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी। कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ, मैनपुरी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है और उन्हें पर्याप्त मानदेय भी नहीं मिल रहा है। वहीं संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन, बीमा और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि एनएचएम, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के संविदा कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के बाद अब तक बहाल नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा है, जो उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, पटरी दुकानदारों और दिहाड़ी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और स्थायी व्यवस्था की मांग भी की गई। संघ ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाइट,, डॉ अरूण चौहान, मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले मैनपुरी: कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने दिया 18 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी। कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ, मैनपुरी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित असंगठित क्षेत्र
के मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है और उन्हें पर्याप्त मानदेय भी नहीं मिल रहा है। वहीं संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन, बीमा और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया
कि एनएचएम, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के संविदा कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के बाद अब तक बहाल नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा है, जो उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, पटरी दुकानदारों और दिहाड़ी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और स्थायी व्यवस्था
की मांग भी की गई। संघ ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाइट,, डॉ अरूण चौहान, मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी: महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड, स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है। बताया गया है कि महिला को प्रसव के लिए जीवन धारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया और अपने परिचित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला की मृत्यु 3 फरवरी 2026 को ही हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टरों ने जानबूझकर उसे आईसीयू में भर्ती रखकर इलाज जारी होने की बात कही। परिजनों का कहना है कि अस्पताल द्वारा लगातार इलाज के नाम पर पैसे लिए गए और उन्होंने अपने गहने व अन्य सामान बेचकर इलाज का खर्च दिया, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने अचानक महिला की मौत की जानकारी दी। इससे आक्रोशित परिजन बुधवार सुबह महिला का शव लेकर जीवन धारा हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के मुख्य गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मैनपुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वाइट,, मृतका के परिजन की वाइट,,co सिटी सन्तोष कुमार सिंह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,,मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल में प्रसव (डिलीवरी) के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और स्टाफ की कमी का गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है। लापरवाही का आरोप और भारी हंगामा मृतका के परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि अस्पताल में योग्य डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी है, जिसके कारण महिला की जान गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी की और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई है और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है। विवादों का पुराना नाता गौरतलब है कि जीवन धारा हॉस्पिटल पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। इस अस्पताल में पूर्व में भी कई संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं। बिना पर्याप्त सर्जन और प्रशिक्षित स्टाफ के अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। + NEWS1
- Post by Devendra Kumar4
- मैनपुरी भारतीय मजदूर संघ के लोगों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रीय संगठन है परंपरागत सहयोग के आधार पर कार्य कर रहा है मजदूर और कर्मचारी महंगाई बेरोजगारी सरकारी अपेक्षाओं आंगनबाड़ी बहनों आशा बहनों और जितने भी सफाई कर्मचारी योजना में भी मजदूर वर्ग में आते हैं उन सभी के हित को ध्यान रखते हुए 18 सूत्रीय मांगे रखी गई हैं इसमें उनका महंगाई भत्ता और उनको एक कार्य के समान ही वेतन मिलना चाहिए इसमें 108 102 एंबुलेंस चालक भी सरकार इन्हें परमानेंट कर दे अनम और एचएम सभी कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए सरकार को समय पर उनकी वेतन देने की नीति लागू करें1
- मैनपुरी: भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर हुंकार भर दी है! बुधवार को जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में जुटे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस वीडियो में देखें डॉ. अरुण चौहान और संघ के अन्य नेताओं ने आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हक में क्या बड़ी चेतावनी दी है। 📌प्रमुख मांगें: आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा। संविदा कर्मियों की सेवा सुरक्षा और समय पर वेतन। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली। NHM और 102/108 एंबुलेंस कर्मियों की बहाली। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा। अगर सरकार ने इन मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो संगठन ने एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें! 📌Keywords: भारतीय मजदूर संघ मैनपुरी, 18 सूत्रीय ज्ञापन, आशा आंगनबाड़ी ताजा खबर, संविदा कर्मचारी आंदोलन, पुरानी पेंशन योजना लेटेस्ट न्यूज़, डॉ अरुण चौहान मैनपुरी, मैनपुरी कलेक्ट्रेट प्रदर्शन, UP Labour Union News, Outsourcing Employees Salary issue, NHM Contract Workers News 📌Hashtags: #BhartiyaMazdoorSangh #MainpuriNews #LabourRights #ContractEmployees #AshaWorkers #AnganwadiNews #OldPensionScheme #OPS #UPNews #MazdoorAandolan 📌Tags: Bhartiya Mazdoor Sangha, BMS Mainpuri, 18 Point Demand Letter, Asha Bahu News, Anganwadi Karyakarti, Contractual Workers Protest, 108 Ambulance Workers, NHM Employee News, Dr. Arun Chauhan, Mainpuri Collectorate, Labor Union India, Government Employee Status1
- “ऑफिस में लेट पहुँचना पड़ा भारी! दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा का ‘नायक’ अंदाज़, मौके पर ही सस्पेंड!”#Delhi #DelhiGovernment #UpmukhyaMantri #PraveshVerma #ActionMode #SarkariDaftar #LateComers #OnTheSpotAction #ZeroTolerance #SystemSudhaar #PublicService #BreakingNews1
- मैनपुरी। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और 18 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी (DM) को सौंपा। प्रमुख बिंदु: प्रदर्शन का उद्देश्य: श्रमिकों के हितों की रक्षा और 18 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई सुनिश्चित करना। ज्ञापन: प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपकर जल्द समाधान की अपील की गई। नेतृत्व: प्रदर्शन में जिले के भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में 4 दिन लापता युवक शव मिलने से मचा हड़काम पर जिन्होंने हत्या की आशंका जताई युवक सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी करता था कासगंज जनपद में और ड्यूटी खत्म करने के बाद ही अपने गांव आने की बात फोन पर बताई थी जिसके बाद गुमशुदा हो गया था परिवार के लोगों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराएगी और उसके बाद आज बुधवार को पॉलिटेक्निक विद्यालय के सभी उसका सब बरामद किया गया और इसके बाद पर जिन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा शुरू किया इस गंगा में की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा और क्षेत्रीय किस ने विधायक बृजेश कठेरिया भी मौके पर पहुंच गए1