अवैध असलहों के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद संतकबीरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दुधारा और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना पर टीम ने दबिश दी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 9 एमएम, दो देसी तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था और इन्हें नेपाल बॉर्डर से लाया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना दुधारा पुलिस और एसओजी टीम के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
अवैध असलहों के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद संतकबीरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दुधारा और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना पर टीम ने दबिश दी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 9 एमएम, दो देसी तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था और इन्हें नेपाल बॉर्डर से लाया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना दुधारा पुलिस और एसओजी टीम के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
- Post by विपिन राय1
- संतकबीरनगर। आगामी अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत गुरुवार को थाना महुली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि कार्यक्रमों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी जुलूस एवं कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप किया जाए। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि अम्बेडकर जयंती का आयोजन क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।2
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा तथा जनपदीय एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 01. कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को पिपरा बोरिंग के पास से 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 अदद पिस्टल 9 MM, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिंदा कारतूस (02 अदद 315 बोर, 01 अदद 32 बोर, 01 अदद 9 MM) के साथ आज दिनाँक 09.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता 01. कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ । पूछताछ विवरण गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि बरामद पिस्टल, तमंचे व कारतूस को नेपाल बार्डर से एक व्यक्ति से खरीद का ला रहा हूं । नाम पता पूछने पर बता रहा है उसका नाम नही जानता हूं । देखने पर पहचान सकता हूँ । मेरे घर पर दुश्मनी है इसलिए यह लेकर इसी छुपते छुपाते रास्ते से घर जा रहा था। तब तक आप लोगो ने पकड़ लिया । बरामदगी का विवरण • 01 अदद पिस्टल (32 बोर) । • 01 अदद पिस्टल (9 MM) । • 02 अदद देशी तमंचा (315 बोर) । • 04 अदद जिंदा कारतूस (02 अदद 315 बोर, 01 अदद 32 बोर एवं 01 अदद 9 MM) । • 01 अदद स्प्लेण्डर मोटर साईकिल (सीज) *आपराधिक इतिहास *अभियुक्त कमलेश यादव का आपराधिक इतिहास 01. मु0अ0स0 229/2019 धारा 341,506 भादवि0 थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ । 02. मु0अ0स0 015/2021 धारा 25/27/3 आयुध अधिनियम 1959 थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर । 03. मु0अ0स0 014/2021 धारा 307 भादवि0 थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर । 04. मु0अ0स0 140/2023 धारा 35,467,468,471 भादवि0 व 25/3/5 आयुध अधिनियम 1959 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ । 05. मु0अ0स0 404/2023 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ । गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण 1. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा थाना दुधारा, व0उनि0 उदय शंकर द्विवेदी, उ0नि0 रामसूरत प्रसाद, हे0का0 जयचन्द्र कनौजिया, का0 रंजन राजभर, का0 भीम कुमार । 2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह, हे0का0 विवेक राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरूण कुमार, का0 विवेक मिश्रा, का0 शिवम कुमार ।2
- 🎓 Bindu Devi Memorial Academy 📢 Admissions Open for Session 2026–27 ✨ Quality Education | Smart Learning Environment 👩🏫 Experienced & Caring Teachers 🏫 Well-Equipped Classrooms & Facilities 📚 Give your child the best start for a bright future!1
- अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत थाना महुली पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील* आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आगामी अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी धनघटा *डॉ० सुनील कुमार,* क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभय नाथ मिश्रा,* द्वारा संयुक्त रुप से थाना महुली परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया । इस अवसर पर आगामी अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि कार्यक्रमों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं । बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस/कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए । उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि अम्बेडकर जयंती का कार्यक्रम क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा । इस दौरान थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पांडेय* व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।1
- मुकुल चौधरी के 'हेलिकॉप्टर' से KKR ढेर! 7 पॉइंट में छिपी है LSG की महाजीत की कहानी लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराया. 182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए LSG 128/7 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन मुकुल चौधरी (54 नाबाद) और आयुष बदोनी (54) ने मैच पलट दिया. KKR के गेंदबाज डेथ ओवर में दबाव नहीं झेल सके और टीम को लगातार तीसरी हार मिली. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की. 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए LSG एक समय 128/7 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोककर मैच को पूरी तरह पलट दिया. मुकुल ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि दबाव के बीच बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए KKR के हाथ से जीत छीन ली. उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर मुकाबला खत्म किया. आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई. उनकी यह पारी इस सीजन की सबसे बेहतरीन कैमियो में गिनी जाएगी.1
- गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर: स्मार्ट सिटी विजन पर आगे बढ़ता शहर गोरखपुर अब स्मार्ट सिटी विजन के साथ तेजी से बदल रहा है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स और घंटाघर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विरासत गलियारा बनने से यह सड़क प्रदेश की सबसे खूबसूरत सड़कों में शामिल होगी और यहां फिल्मों की शूटिंग व भव्य रोड शो भी संभव होंगे। सीएम ने बताया कि नई पार्किंग से जाम की समस्या कम हुई है और व्यापारियों को भी फायदा होगा। विरासत गलियारा से प्रभावित दुकानदारों को पार्किंग कॉम्प्लेक्स और पांडेयहाता के नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में व्यवस्थित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले नौ वर्षों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, फिर भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है। नगर निगम को निर्देश दिए गए कि व्यापारियों से किराया उचित और सहज रखा जाए, साथ ही जीआईएस सर्वे में अधिक टैक्स न लिया जाए। गोरखपुर की नई चमक—बेहतर यातायात, सुंदर सड़कें और आधुनिक सुविधाएं—शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक बड़ा कदम देती दिख रही हैं।1
- Post by विपिन राय1