logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का ताजा अपडेट। जैन समाज की तरुणाई ने एक आज अद्वितीय अभूतपूर्व आयोजन किया धंधे की बात। जिसमें समाज के सभी उद्योगपतियों को युवा उद्योगपतियों को व्यापारियों को आमंत्रित किया और अंतिम छोर पर बैठे हुए जैन समाज के छोटे व्यापारी बेरोजगार युवक युक्तियां को कैसे रोजगार दिलाया जाए उसे पर चिंतन मंथन और अध्ययन किया। और युवा उद्योगपतियों ने अपने विचार रखें।

2 hrs ago
user_Ramesh Gandhi
Ramesh Gandhi
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का ताजा अपडेट। जैन समाज की तरुणाई ने एक आज अद्वितीय अभूतपूर्व आयोजन किया धंधे की बात। जिसमें समाज के सभी उद्योगपतियों को युवा उद्योगपतियों को व्यापारियों को आमंत्रित किया और अंतिम छोर पर बैठे हुए जैन समाज के छोटे व्यापारी बेरोजगार युवक युक्तियां को कैसे रोजगार दिलाया जाए उसे पर चिंतन मंथन और अध्ययन किया। और युवा उद्योगपतियों ने अपने विचार रखें।

More news from Kota and nearby areas
  • BREAKING NEWS: शादी से 8 दिन पहले मंगेतर ने ही करवाई हत्या!कोटा (इटावा): ₹10,000 की सुपारी देकर मंगेतर और ससुर ने रचा मौत का जाल कोटा ग्रामीण पुलिस ने 22 अप्रैल को हुए धर्मेंद्र सैन हत्याकांड का खुलासा किया। मंगेतर दीक्षा सैन और उसके पिता ही निकले हत्या के मास्टरमाइंड।वजह: मंगेतर इस शादी से खुश नहीं थी। धर्मेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए रची गई 8 दिन लंबी साजिश। साजिश का तरीका: अंगूठी का नाप देने के बहाने धर्मेंद्र को बुलाया और रास्ते में पाइप-लाठियों से करवाया हमला।पुलिस एक्शन: पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मंगेतर, ससुर और 2 सुपारी किलर समेत 4 को किया गिरफ्तार। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    1
    BREAKING NEWS: शादी से 8 दिन पहले मंगेतर ने ही करवाई हत्या!कोटा (इटावा): ₹10,000 की सुपारी देकर मंगेतर और ससुर ने रचा मौत का जाल कोटा ग्रामीण पुलिस ने 22 अप्रैल को हुए धर्मेंद्र सैन हत्याकांड का खुलासा किया। मंगेतर दीक्षा सैन और उसके पिता ही निकले हत्या के मास्टरमाइंड।वजह: मंगेतर इस शादी से खुश नहीं थी। धर्मेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए रची गई 8 दिन लंबी साजिश।
साजिश का तरीका: अंगूठी का नाप देने के बहाने धर्मेंद्र को बुलाया और रास्ते में पाइप-लाठियों से करवाया हमला।पुलिस एक्शन: पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मंगेतर, ससुर और 2 सुपारी किलर समेत 4 को किया गिरफ्तार। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • *कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला* एंकर - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की,,, जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई,,, लोकसभा अध्यक्ष ने भी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए,, लोक सभा अध्यक्ष आज शहर सहित सुदूर अंचल के इलाकों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे , शाम को सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यक्रम करेंगे,, Bite ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष
    1
    *कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला*
एंकर - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की,,, जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई,,, लोकसभा अध्यक्ष ने भी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए,,
लोक सभा अध्यक्ष आज शहर सहित सुदूर अंचल के इलाकों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे ,
शाम को सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यक्रम करेंगे,,
Bite ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया भामाशाह मंडी तोल केंद्र का अचित निरीक्षण
    1
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया भामाशाह मंडी तोल केंद्र का अचित निरीक्षण
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया भामाशाह मंडी तोल केंद्र का अचित निरीक्षण
    1
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया भामाशाह मंडी तोल केंद्र का अचित निरीक्षण
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • वाशिंगटन हिल्टन होटल की लॉबी में गोलीबारी की सूचना: भारी हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट तेजी से अंदर घुसते देखे गए: सीक्रेट सर्विस अब इमारत के हर कमरे की तलाशी ले रही है: वाइस प्रेसिडेंट JD Vance को गोली चलने के बाद WHCA डिनर से सुरक्षित बाहर निकाला: वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेज के नीचे छुप कर बचाई जान: उन्हें सुरक्षित व्हाइट हाउस पहुंचाया गया है... शुक्र है कि इन लोगों ने तुरंत एक्शन लिया।
    1
    वाशिंगटन हिल्टन होटल की लॉबी में गोलीबारी की सूचना: भारी हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट तेजी से अंदर घुसते देखे गए: सीक्रेट सर्विस अब इमारत के हर कमरे की तलाशी ले रही है: वाइस प्रेसिडेंट JD Vance को गोली चलने के बाद WHCA डिनर से सुरक्षित बाहर निकाला: वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेज के नीचे छुप कर बचाई जान: उन्हें सुरक्षित व्हाइट हाउस पहुंचाया गया है...
शुक्र है कि इन लोगों ने तुरंत एक्शन लिया।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कापरेन में कोटा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 13 जने हुए घायल, आधा दर्जन गंभीर घायलो को किया कोटा रैफर।2
    1
    कापरेन में कोटा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 13 जने हुए घायल, आधा दर्जन गंभीर घायलो को किया कोटा रैफर।2
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भामाशाह मंडी का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर एफसीआई अधिकारियों को लगाई फटकार कोटा, 25 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौके पर ही तौल, सैंपलिंग और उठाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री नागर ने एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से भी फोन पर बात की। निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने पाया कि मंडी में तौल की गति अत्यंत धीमी है। जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भामाशाह मंडी जैसी बड़ी मंडी में जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख क्विंटल तक की क्षमता है, वहां क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार देखने में आ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी सीजन के दौरान खाली पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में प्रतिदिन न्यूनतम 80 हजार कट्टों की तुलाई होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार कट्टों की ही तुलाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन हो तो यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या वर्तमान में 3 से बढ़ाकर तत्काल 6 की जाए ताकि किसानों का सत्यापन कार्य बिना किसी बाधा के त्वरित गति से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने गौर किया कि तौल केंद्र पर एक ही व्यक्ति को बायोमेट्रिक, सैंपलिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कार्य का बोझ बढ़ रहा है और प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कार्यों के विकेंद्रीकरण और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश दिए। मंडी में गेहूं के उठाव की समस्या को लेकर मंत्री नागर ने एफसीआई के महाप्रबंधक राजेश चौधरी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सैंपल क्वालिटी चेक करने और माल के उठाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का तौल समय पर हो और भुगतान में भी कोई देरी न आए। *कर्मचारियों को दी सौम्य व्यवहार की सीख* ऊर्जा मंत्री ने तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे मंडी में किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।
    1
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भामाशाह मंडी का किया औचक निरीक्षण,  अव्यवस्थाओं पर एफसीआई अधिकारियों को लगाई फटकार
कोटा, 25 अप्रैल। 
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौके पर ही तौल, सैंपलिंग और उठाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री नागर ने एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से भी फोन पर बात की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने पाया कि मंडी में तौल की गति अत्यंत धीमी है। जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भामाशाह मंडी जैसी बड़ी मंडी में जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख क्विंटल तक की क्षमता है, वहां क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार देखने में आ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी सीजन के दौरान खाली पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में प्रतिदिन न्यूनतम 80 हजार कट्टों की तुलाई होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार कट्टों की ही तुलाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन हो तो यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है।
व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या वर्तमान में 3 से बढ़ाकर तत्काल 6 की जाए ताकि किसानों का सत्यापन कार्य बिना किसी बाधा के त्वरित गति से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने गौर किया कि तौल केंद्र पर एक ही व्यक्ति को बायोमेट्रिक, सैंपलिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कार्य का बोझ बढ़ रहा है और प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कार्यों के विकेंद्रीकरण और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश दिए।
मंडी में गेहूं के उठाव की समस्या को लेकर मंत्री नागर ने एफसीआई के महाप्रबंधक राजेश चौधरी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सैंपल क्वालिटी चेक करने और माल के उठाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का तौल समय पर हो और भुगतान में भी कोई देरी न आए।
*कर्मचारियों को दी सौम्य व्यवहार की सीख*
ऊर्जा मंत्री ने तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे मंडी में किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा-झालावाड़ रोड़ पर मंडाना टोल प्लाजा के पास सीबीएन टीम की कार्रवाई -लहसुन के 104 कट्टों में छुपा कर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों से लहसुन के बैगों में छिपाकर ले जा रहे डोडा चूरा को पकड़ा। कोटा।मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा (पोस्त की भूसी) बरामद किया गया। विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम को अलर्ट किया गया था कि राजस्थान नंबर वाली दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां मंदसौर क्षेत्र से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जा रही हैं। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को सवारियों समेत सफलता पूर्वक रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सवार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि लहसुन के बैगों के अंदर डोडा चूरा छिपाया गया है। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर पूरी तलाशी संभव न होने के चलते दोनों गाड़ियों को CBN कार्यालय ले जाया गया। वहां विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें प्रत्येक गाड़ी से 52-52 बैग निकले। कुल 104 बैगों में 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडा चूरा दोनों महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    कोटा-झालावाड़ रोड़ पर मंडाना टोल प्लाजा के पास सीबीएन टीम की कार्रवाई 
-लहसुन के 104 कट्टों में छुपा कर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ 
कोटा।
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों से लहसुन के बैगों में छिपाकर ले जा रहे डोडा चूरा को पकड़ा।
कोटा।मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा (पोस्त की भूसी) बरामद किया गया। विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम को अलर्ट किया गया था कि राजस्थान नंबर वाली दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां मंदसौर क्षेत्र से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जा रही हैं। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को सवारियों समेत सफलता पूर्वक रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सवार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि लहसुन के बैगों के अंदर डोडा चूरा छिपाया गया है। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर पूरी तलाशी संभव न होने के चलते दोनों गाड़ियों को CBN कार्यालय ले जाया गया। वहां विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें प्रत्येक गाड़ी से 52-52 बैग निकले। कुल 104  बैगों में 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडा चूरा
दोनों महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अब मैदान में उतर चुका है ins विक्रांत
    1
    अब मैदान में उतर चुका है ins विक्रांत
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.