ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भामाशाह मंडी का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर एफसीआई अधिकारियों को लगाई फटकार ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भामाशाह मंडी का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर एफसीआई अधिकारियों को लगाई फटकार कोटा, 25 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौके पर ही तौल, सैंपलिंग और उठाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री नागर ने एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से भी फोन पर बात की। निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने पाया कि मंडी में तौल की गति अत्यंत धीमी है। जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भामाशाह मंडी जैसी बड़ी मंडी में जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख क्विंटल तक की क्षमता है, वहां क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार देखने में आ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी सीजन के दौरान खाली पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में प्रतिदिन न्यूनतम 80 हजार कट्टों की तुलाई होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार कट्टों की ही तुलाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन हो तो यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या वर्तमान में 3 से बढ़ाकर तत्काल 6 की जाए ताकि किसानों का सत्यापन कार्य बिना किसी बाधा के त्वरित गति से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने गौर किया कि तौल केंद्र पर एक ही व्यक्ति को बायोमेट्रिक, सैंपलिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कार्य का बोझ बढ़ रहा है और प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कार्यों के विकेंद्रीकरण और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश दिए। मंडी में गेहूं के उठाव की समस्या को लेकर मंत्री नागर ने एफसीआई के महाप्रबंधक राजेश चौधरी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सैंपल क्वालिटी चेक करने और माल के उठाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का तौल समय पर हो और भुगतान में भी कोई देरी न आए। *कर्मचारियों को दी सौम्य व्यवहार की सीख* ऊर्जा मंत्री ने तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे मंडी में किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।

- Post by VKH NEWS1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का ताजा अपडेट। जैन समाज की तरुणाई ने एक आज अद्वितीय अभूतपूर्व आयोजन किया धंधे की बात। जिसमें समाज के सभी उद्योगपतियों को युवा उद्योगपतियों को व्यापारियों को आमंत्रित किया और अंतिम छोर पर बैठे हुए जैन समाज के छोटे व्यापारी बेरोजगार युवक युक्तियां को कैसे रोजगार दिलाया जाए उसे पर चिंतन मंथन और अध्ययन किया। और युवा उद्योगपतियों ने अपने विचार रखें।1
- श्री मोहन जी यादव, माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के कोटा आगमन पर कोटा एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया ।। इस दौरान माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम जी बिरला व राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल जी नागर भी उपस्थित रहे।।1
- भारतीय चीज़ अब केवल देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। पारंपरिक भारतीय डेयरी उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और विदेशी लोग भी इसके स्वाद के दीवाने हो रहे हैं। पनीर से लेकर छेना, खोया और कलाड़ी जैसे कई प्रकार के भारतीय चीज़ वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में सदियों से दूध से बने उत्पादों का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन अब इन पारंपरिक चीज़ों को आधुनिक तकनीक और पैकेजिंग के साथ दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच भी भारतीय चीज़ अपनी पौष्टिकता और प्राकृतिक स्वाद के कारण खास जगह बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह भारतीय डेयरी उत्पादों को प्रमोट किया गया, तो आने वाले समय में भारतीय चीज़ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। - वीडियो स्त्रोत: प्रधानमंत्री कार्यालय (डिजिटल शाखा)1
- *कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला* === एंकर - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की,,, जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई,,, लोकसभा अध्यक्ष ने भी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए,, लोक सभा अध्यक्ष आज शहर सहित सुदूर अंचल के इलाकों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे , शाम को सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यक्रम करेंगे,, Bite ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष1
- संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे बिरला समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दे रहे दिशा-निर्देश आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला सायं 5 बजे सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया भामाशाह मंडी तोल केंद्र का अचित निरीक्षण1
- 15 लख रुपए खर्च कर अपने यादव समाज के सम्मेलन में शिरकत करने आए मध्य प्रदेश सूवे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। कोटा हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं और मंडल अध्यक्ष विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी 2 घंटे से मुख्यमंत्री महान यादव का थपेड़े खाकर इंतजार कर रहे थे कई कार्यकर्ता बूंदी और अन्य जगह से आए थे भूखे प्यासे थे उनका भी इंतजाम सांसद ओम बिरला के संसदीय कार्यालय से नहीं हो सका मोहन यादव का उड़न खटोला 2:00 बजे के करीब कोटा के अहोभाग्य हवाई अड्डे पर उतरा और वहां पर उनका स्वागत हुआ। कोटा के सांसद भीषण 47 डिग्री टेंपरेचर में 20 मिनट तक डॉक्टर मोहन यादव के उड़न खटोले से उतरने का उनका इंतजार करते रहे फिर उनका स्वागत किया स्पीकर ओम बिरला बहुत कम नेताओं के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं लेकिन मोहन यादव से उनके कई प्रकार के संबंध है इसलिए उनकी अगवानी और उनकी आव भगत करने पर पहुंचे। मोहन यादव ने भी अखबार एनआईएसओ से लुका चुप्पी की कोटा के दवग निडर टाइगर रमेश गांधी ने जब मोहन यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण बिल पर घेरा तो वह उसका जवाब नहीं दे पाए और मुंह छुपा कर निकल गए। सुकेत के पास एक गांव में यादव समाज की पंचायत में सामूहिक विवाह सम्मेलन रखा है जहां भीषण गर्मी में कई यादव समाज के प्रोफेसर महिलाएं अप चपेट में आ गए हैं और बीमार पड़ गए हैं 46 डिग्री टेंपरेचर में भीषण अंधड लूं के छपरा की चपेट भी मोहन यादव ओम बिड़ला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर पड़ी है लेकिन वह तो गाड़ी में ऐसी और मंच पर हाई पावर के कलर लगे होने के कारण गर्मी सहन कर गए जनता को ना तो पंख हैं और ना पानी है परेशान हाल सम्मेलन में बच्चे तड़प रहे हैं कोई सुचारु व्यवस्था नहीं है इस कार्यक्रम में 15 लाख खर्च रुपए मध्य प्रदेश सूवे की जनता की गाड़ी कमाई के खर्च करने के बादभी। मुख्यमंत्री भजनलाल की ओर से प्रोटोकॉल का रोल अदा कर रहे थे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर उन्होंने मुख्यमंत्री और अपनी ओर से भी सबसे पहला गुलदस्ता मोहन यादव को भेंट किया। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर पूयूस समरिया कोटा शहर पुलिस कप्तान ने मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव का स्वागत किया।1