logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस: बुद्ध पूर्णिमा पर नगला अलगर्जी में बांटा गया प्रसाद, उमड़ी भीड़ हाथरस। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के नगला अलगर्जी गांव में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिला। युवा समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ग्रामीणों को खीर और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देती है और ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। इस पुनीत कार्य में मुन्नी लाल, भीकम सिंह, रूपचंद, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार उर्फ ईपी, सत्य प्रकाश, संजय खान और रोहित कुमार सहित अनेक ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम को नई मजबूती मिलती है।

16 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

हाथरस: बुद्ध पूर्णिमा पर नगला अलगर्जी में बांटा गया प्रसाद, उमड़ी भीड़ हाथरस। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के नगला अलगर्जी गांव में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिला। युवा समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में आयोजित

इस भव्य कार्यक्रम में ग्रामीणों को खीर और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी गुड्डू उर्फ

रंगीला ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देती है और ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। इस पुनीत कार्य में मुन्नी लाल, भीकम सिंह, रूपचंद, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार

उर्फ ईपी, सत्य प्रकाश, संजय खान और रोहित कुमार सहित अनेक ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम को नई मजबूती मिलती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी-नानऊ मार्ग पर गांव नया नगला के पास सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में रिक्शा में सवार एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक समेत दो अन्य को मामूली चोटें आईं। वृद्ध महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। ग्राम सिकुर निवासी मीरा देवी पत्नी सोबरन सिंह ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव से सासनी आ रही थीं। नया नगला में श्री हनुमान जी मंदिर के पास पहुंचते ही रिक्शा सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में मीरा देवी सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गईं। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत एक निजी वाहन से घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मीरा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और एक अन्य महिला को भी हल्की चोटें आईं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
    3
    सासनी-नानऊ मार्ग पर गांव नया नगला के पास सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में रिक्शा में सवार एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक समेत दो अन्य को मामूली चोटें आईं। वृद्ध महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। ग्राम सिकुर निवासी मीरा देवी पत्नी सोबरन सिंह ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव से सासनी आ रही थीं। नया नगला में श्री हनुमान जी मंदिर के पास पहुंचते ही रिक्शा सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
हादसे में मीरा देवी सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गईं। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत एक निजी वाहन से घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मीरा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और एक अन्य महिला को भी हल्की चोटें आईं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के बिलार गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। एटा डिपो की रोडवेज बस, जो दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी, अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी होने की भी बात सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के बिलार गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। एटा डिपो की रोडवेज बस, जो दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी, अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।
हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी होने की भी बात सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। युवती के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। उसी क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। युवती के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। उसी क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Kamini kapoor
    1
    Post by Kamini kapoor
    user_Kamini kapoor
    Kamini kapoor
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🟢🔵 जनसमर्थन की अपील 🔵🟢 75 कोल विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि People’s Justice Party के प्रत्याशी मोहम्मद अली को 👉 तन, मन और धन से समर्थन करें ताकि ✔️ कोल विधानसभा में एक मज़बूत और ईमानदार नेतृत्व स्थापित हो ✔️ जनता की आवाज़ विधानसभा तक पहुँचे ✔️ क्षेत्र का तेज़ विकास सुनिश्चित हो 💠 आपका छोटा सा सहयोग – बदलाव की बड़ी ताकत 📲 ऊपर दिए गए QR कोड को स्कैन कर सहयोग करें ✊ आइए मिलकर बदलाव लाएं मोहम्मद अली को विजयी बनाएं कोल विधानसभा को मजबूत बनाएं
    1
    🟢🔵 जनसमर्थन की अपील 🔵🟢
75 कोल विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि
People’s Justice Party के प्रत्याशी
मोहम्मद अली को
👉 तन, मन और धन से समर्थन करें
ताकि
✔️ कोल विधानसभा में एक मज़बूत और ईमानदार नेतृत्व स्थापित हो
✔️ जनता की आवाज़ विधानसभा तक पहुँचे
✔️ क्षेत्र का तेज़ विकास सुनिश्चित हो
💠 आपका छोटा सा सहयोग – बदलाव की बड़ी ताकत
📲 ऊपर दिए गए QR कोड को स्कैन कर सहयोग करें
✊ आइए मिलकर बदलाव लाएं
मोहम्मद अली को विजयी बनाएं
कोल विधानसभा को मजबूत बनाएं
    user_Abdul Hadi
    Abdul Hadi
    Teacher Koil, Aligarh•
    4 hrs ago
  • Post by Sher e Hindustan
    1
    Post by Sher e Hindustan
    user_Sher e Hindustan
    Sher e Hindustan
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थिति मंदिर श्री गोविंद भगवान परिसर में वार्ष्णेय समाज की अध्यक्ष चुनाव के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें हेमंत वार्ष्णेय, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय एवं मुकुल आनंद वार्ष्णेय ने अध्यक्ष पद की दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें सभी दावेदारों ने मुकुल आनंद वार्ष्णेय के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए नाम वापस ले लिया। जिससे मुकुल आनंद वार्ष्णेय पुनः 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस दौरान कन्हैया लाल वार्ष्णेय तेल वाले, राजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, लक्ष्मीकांत सर्राफ, ओम प्रकाश सर्राफ, कैलाश चंद वार्ष्णेय अपना वाले, शैलेंद्र सर्राफ, दीपांशु वार्ष्णेय, शुभम गुप्ता पत्रकार एवं वार्ष्णेय समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थिति  मंदिर श्री गोविंद भगवान परिसर में वार्ष्णेय समाज की अध्यक्ष चुनाव के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें हेमंत वार्ष्णेय, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय एवं मुकुल आनंद वार्ष्णेय ने अध्यक्ष पद की दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें सभी दावेदारों ने मुकुल आनंद वार्ष्णेय के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए नाम वापस ले लिया। जिससे मुकुल आनंद वार्ष्णेय पुनः 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस दौरान कन्हैया लाल वार्ष्णेय तेल वाले, राजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, लक्ष्मीकांत सर्राफ, ओम प्रकाश सर्राफ, कैलाश चंद वार्ष्णेय अपना वाले, शैलेंद्र सर्राफ, दीपांशु वार्ष्णेय, शुभम गुप्ता पत्रकार एवं वार्ष्णेय समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Sher e Hindustan
    1
    Post by Sher e Hindustan
    user_Sher e Hindustan
    Sher e Hindustan
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Anil Kumar
    1
    Post by Anil Kumar
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.