घंटाघर स्थिति मंदिर श्री गोविंद भगवान परिसर में वार्ष्णेय समाज की आम बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मुकुल आनंद वार्ष्णेय जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थिति मंदिर श्री गोविंद भगवान परिसर में वार्ष्णेय समाज की अध्यक्ष चुनाव के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें हेमंत वार्ष्णेय, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय एवं मुकुल आनंद वार्ष्णेय ने अध्यक्ष पद की दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें सभी दावेदारों ने मुकुल आनंद वार्ष्णेय के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए नाम वापस ले लिया। जिससे मुकुल आनंद वार्ष्णेय पुनः 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस दौरान कन्हैया लाल वार्ष्णेय तेल वाले, राजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, लक्ष्मीकांत सर्राफ, ओम प्रकाश सर्राफ, कैलाश चंद वार्ष्णेय अपना वाले, शैलेंद्र सर्राफ, दीपांशु वार्ष्णेय, शुभम गुप्ता पत्रकार एवं वार्ष्णेय समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
घंटाघर स्थिति मंदिर श्री गोविंद भगवान परिसर में वार्ष्णेय समाज की आम बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मुकुल आनंद वार्ष्णेय जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थिति मंदिर श्री गोविंद भगवान परिसर में वार्ष्णेय समाज की अध्यक्ष चुनाव के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें हेमंत वार्ष्णेय, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय एवं मुकुल आनंद वार्ष्णेय ने अध्यक्ष पद की दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें सभी दावेदारों ने मुकुल आनंद वार्ष्णेय के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए नाम वापस ले लिया। जिससे मुकुल आनंद वार्ष्णेय पुनः 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस दौरान कन्हैया लाल वार्ष्णेय तेल वाले, राजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, लक्ष्मीकांत सर्राफ, ओम प्रकाश सर्राफ, कैलाश चंद वार्ष्णेय अपना वाले, शैलेंद्र सर्राफ, दीपांशु वार्ष्णेय, शुभम गुप्ता पत्रकार एवं वार्ष्णेय समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
- हाथरस। जिले के नगला भूरा गांव में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने हाथरस-लहरा रोड स्थित लहरा बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से गांव के अधिकांश नलकूप और मोटर बंद पड़े हैं, जिससे पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है और लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि खराब लाइन को जल्द ठीक कर एक घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और शीघ्र समाधान की मांग पर जोर दिया।1
- Astro Vastu remedies1
- हाथरस में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने श्रमदान कर अभियान का शुभारंभ किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालयों, गलियारों और पूरे परिसर में साफ-सफाई की। अभियान के दौरान झाड़ू और फावड़ा चलाकर DM ने स्वच्छता का संदेश दिया। अनावश्यक कचरे का निस्तारण किया गया और अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। श्रम दिवस पर प्रशासन ने श्रम की गरिमा और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।2
- Gram Panchayat Ratangarh jila Hathras jila hai iska Safai karya nahin hua Hai1
- जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड विजयलक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान साइकिल सवार व बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। गांव नगला नंदू निवासी एक युवक फरदीन ने बताया कि बाइक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।1
- #सासनी जनपद हाथरस की तहसील सासनी में बसपा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह उर्फ़ संजू भईया ग्राम पंचायत शिकोहाबाद बाँधनु सासनी मै बूथ मजबूत करते जन सम्पर्क करते हुए नारा दिया मेरा बूथ सबसे मजबूत जनपद हाथरस सुरक्षित सीट से विधानसभा प्रत्यासी संजय सिंह उर्फ़ संजू भैया के साथ मौजूद रहे विनोद कुमार जिला पंचायत वार्ड नंबर 8 प्रत्याशी देवेंद्र सिंह प्रधान और अन्य साथी साथ ही मौजूद रहे ग्रामीणवासी1
- हाथरस। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के नगला अलगर्जी गांव में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिला। युवा समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ग्रामीणों को खीर और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देती है और ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। इस पुनीत कार्य में मुन्नी लाल, भीकम सिंह, रूपचंद, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार उर्फ ईपी, सत्य प्रकाश, संजय खान और रोहित कुमार सहित अनेक ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम को नई मजबूती मिलती है।4
- हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के बिलार गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। एटा डिपो की रोडवेज बस, जो दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी, अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी होने की भी बात सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1