logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैट्रिक पास कर इंटर के बच्चों को पढ़ाता हूं

5 hrs ago
user_Khabar Of Point
Khabar Of Point
प्रेस रिर्पोटर पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
5 hrs ago

मैट्रिक पास कर इंटर के बच्चों को पढ़ाता हूं

More news from बिहार and nearby areas
  • मॉडल विद्यालय के कार्य का निरीक्षण। (डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक सिरहा टाईम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार।) जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय, लखौरा का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।पूर्वी चम्पारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एन एम एम एस परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा।ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।
    2
    मॉडल विद्यालय के कार्य का निरीक्षण।
(डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक सिरहा टाईम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार।)
जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय, लखौरा का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।पूर्वी चम्पारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एन एम एम एस परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा।ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by नीतीश उजाला
    1
    Post by नीतीश उजाला
    user_नीतीश उजाला
    नीतीश उजाला
    Graphic designer मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण में पुलिस एक्शन, पॉक्सो आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ढाका थाना कांड संख्या 542/25 में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दिनांक 28 सितंबर 2025 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 96, 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नामजद अभियुक्तों में श्याम जायसवाल (उम्र 22 वर्ष), राम जायसवाल (उम्र 25 वर्ष), सावित्री देवी (उम्र 50 वर्ष), कुंदन कुमार, चंदन कुमार, और विशाल कुमार शामिल हैं। ये सभी पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई कानून के तहत तब की जाती है, जब आरोपी फरार रहते हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं होते। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगर अभियुक्त जल्द सरेंडर नहीं करते हैं, तो आगे कुर्की-जब्ती जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    पूर्वी चंपारण में पुलिस एक्शन, पॉक्सो आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार
बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ढाका थाना कांड संख्या 542/25 में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
दिनांक 28 सितंबर 2025 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 96, 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले में नामजद अभियुक्तों में
श्याम जायसवाल (उम्र 22 वर्ष),
राम जायसवाल (उम्र 25 वर्ष),
सावित्री देवी (उम्र 50 वर्ष),
कुंदन कुमार,
चंदन कुमार,
और विशाल कुमार शामिल हैं।
ये सभी पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई कानून के तहत तब की जाती है, जब आरोपी फरार रहते हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं होते।
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगर अभियुक्त जल्द सरेंडर नहीं करते हैं, तो आगे कुर्की-जब्ती जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_NTV LIVE
    NTV LIVE
    Local News Reporter घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। (वजह है, डिमांड एंड सप्लाई) ताजा मामला कोटवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो रिक्शा (संख्या BR05PB5206) के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ऑटो में सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुलारे नसीर (27 वर्ष), पिता–अनवर अंसारी, निवासी–जलवा टोला, थाना–डुमरियाघाट तथा शकील आलम (22 वर्ष), पिता–अब्दुल मियां, निवासी–चैलनहन, थाना–बंजरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ट्रैवलिंग ट्रॉली बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब में Royal Stag 750 ml की 81 बोतल 100 Pipers 750 ml की 9 बोतल शामिल हैं। कुल मिलाकर 67.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी। बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और परिवारों को सुरक्षित वातावरण देना है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं, लेकिन इसके समानांतर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहा है। और पुलिस को तस्करों का पलटवार भी झेलना पड़ा है। आर्थिक लालच और जल्दी मुनाफा कमाने की मानसिकता कुछ लोगों को इस प्रतिबंधित धंधे की ओर आकर्षित कर रही है। खासकर युवा वर्ग का इसमें शामिल होना चिंता का विषय है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग और जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल बना रहेगा।
    1
    लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा 
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। (वजह है, डिमांड एंड सप्लाई) ताजा मामला कोटवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो रिक्शा (संख्या BR05PB5206) के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ऑटो में सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुलारे नसीर (27 वर्ष), पिता–अनवर अंसारी, निवासी–जलवा टोला, थाना–डुमरियाघाट तथा शकील आलम (22 वर्ष), पिता–अब्दुल मियां, निवासी–चैलनहन, थाना–बंजरिया के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस को एक ट्रैवलिंग ट्रॉली बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब में
Royal Stag 750 ml की 81 बोतल
100 Pipers 750 ml की 9 बोतल
शामिल हैं। कुल मिलाकर 67.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी।
बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और परिवारों को सुरक्षित वातावरण देना है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं, लेकिन इसके समानांतर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहा है। और पुलिस को तस्करों का पलटवार भी झेलना पड़ा है। 
आर्थिक लालच और जल्दी मुनाफा कमाने की मानसिकता कुछ लोगों को इस प्रतिबंधित धंधे की ओर आकर्षित कर रही है। खासकर युवा वर्ग का इसमें शामिल होना चिंता का विषय है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग और जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल बना रहेगा।
    user_LOCAL PUBLIC NEWS
    LOCAL PUBLIC NEWS
    Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • #BREAKING NEWS- शिवहर #कानून की जीत या #बेबसी की हार #मलबे के ढेर पर #बैठकर अपनी #किस्मत को कोस रहे #पीड़ित बोले संभलने का #मौका तक नहीं दिया #मिट्टी में मिला #आशियाना, आँखों में उतरा #दरिया ************************* शिवहर/जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ गरजा है। जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत कुशहर गांव के वार्ड नंबर 1 में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत गांव के निवासी लखन धनुकार, गंगा धनुकार और संजय धनुकार के घरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध बताए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित जमीन सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज थी। अधिकारियों का दावा है कि इस जमीन को खाली कराने के लिए पूर्व में ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन निर्माण नहीं हटाए जाने के कारण अंततः बल प्रयोग करना पड़ा। कार्रवाई के समय मौके पर अंचल अधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही ताकि किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाला जा सके। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवारों के बीच काफी आक्रोश और गम का माहौल है। पीड़ित लखन धनुकार, गंगा धनुकार और संजय धनुकार का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें घर खाली करने या अपना सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। उनके अनुसार, महज दो दिन पहले ही उन्हें इस कार्रवाई की चेतावनी मिली थी, जो इतने बड़े निर्माण को सुरक्षित हटाने के लिए नाकाफी थी। पीड़ितों का आरोप है कि इतने कम समय में वे अपने घर का कीमती सामान और मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थान का इंतजाम नहीं कर सके। नमस्ते शिवहर डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoshivharBelsandvidhansabha
    1
    #BREAKING NEWS- शिवहर #कानून की जीत या #बेबसी की हार #मलबे के ढेर पर #बैठकर अपनी #किस्मत को कोस रहे #पीड़ित बोले संभलने का #मौका तक नहीं दिया
#मिट्टी में मिला #आशियाना, आँखों में उतरा #दरिया
*************************
शिवहर/जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ गरजा है। जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत कुशहर गांव के वार्ड नंबर 1 में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत गांव के निवासी लखन धनुकार, गंगा धनुकार और संजय धनुकार के घरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध बताए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित जमीन सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज थी। अधिकारियों का दावा है कि इस जमीन को खाली कराने के लिए पूर्व में ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन निर्माण नहीं हटाए जाने के कारण अंततः बल प्रयोग करना पड़ा। कार्रवाई के समय मौके पर अंचल अधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही ताकि किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाला जा सके।
हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवारों के बीच काफी आक्रोश और गम का माहौल है। पीड़ित लखन धनुकार, गंगा धनुकार और संजय धनुकार का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें घर खाली करने या अपना सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। उनके अनुसार, महज दो दिन पहले ही उन्हें इस कार्रवाई की चेतावनी मिली थी, जो इतने बड़े निर्माण को सुरक्षित हटाने के लिए नाकाफी थी। पीड़ितों का आरोप है कि इतने कम समय में वे अपने घर का कीमती सामान और मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थान का इंतजाम नहीं कर सके।
नमस्ते शिवहर डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट 
#ViralvideoshivharBelsandvidhansabha
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    1 hr ago
  • राज्य में चल रही सीओ और राजस्वकर्मियों की हड़ताल हुई खत्म। सुगौली सीओ ने बताया सोमवार से लौटेंगे काम पर।
    1
    राज्य में चल रही सीओ और राजस्वकर्मियों की हड़ताल हुई खत्म। सुगौली सीओ ने बताया सोमवार से लौटेंगे काम पर।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by नीतीश उजाला
    1
    Post by नीतीश उजाला
    user_नीतीश उजाला
    नीतीश उजाला
    Graphic designer मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • इस वक्त की एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव नदी किनारे बरामद किया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, और जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।
    1
    इस वक्त की एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव नदी किनारे बरामद किया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है, और जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोतिहारी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आगामी 9 मई 2026 को मोतिहारी, अरेराज और सिकरहना (ढाका) के व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद और छोटे आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, लोक अदालत में मामलों के निस्तारण पर कोई कोर्ट फीस नहीं लगती और फैसला अंतिम होता है। लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह एक प्रभावी मंच है। इच्छुक पक्षकार समाधान के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं।
    1
    मोतिहारी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आगामी 9 मई 2026 को मोतिहारी, अरेराज और सिकरहना (ढाका) के व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद और छोटे आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, लोक अदालत में मामलों के निस्तारण पर कोई कोर्ट फीस नहीं लगती और फैसला अंतिम होता है। लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह एक प्रभावी मंच है। इच्छुक पक्षकार समाधान के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.