प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं 5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27
परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं
5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते
हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
- ग्राम पंचायत ख़ीजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में,, बहुत ही शानदार प्रस्तुति जत्था लॉक कलाकारो द्वारा,,, ग्राम पंचायत ख़ीजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में,, बहुत ही शानदार प्रस्तुति जत्था लॉक कलाकारो द्वारा,,,1
- सवाई माधोपुर में 11 में को करियर काउंसलिंग सेमिनार मेधा विद्यार्थियों को जल भविष्य को मिलेगी नई दिशा1
- गंगापुर सिटी की शिवपुरी कॉलोनी में पाँच दिनों से एक सीवेज लाइन का गड्ढा खुला पड़ा है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसमें अब तक दो गोवंश गिर चुके हैं, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। सीवरेज के नाम पर नई सड़कें भी उखाड़ी जा रही हैं, जिससे करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहे हैं।1
- भारत स्काउट गाइड के स्काउट जनगणना के लिए कर रहे ग्रामीणों को प्रेरित डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर व्याख्याता डोब महेन्द्र कुमार साहू स्काउट के साथ कर रहे है स्व गणना के सघन प्रयास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोब के स्काउट विद्यार्थियों द्वारा जनगणना 2027 के लिए एक रैली का आयोजन किया गया रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से होकर मुख्य आबादी डोब परिक्षेत्र में रहा डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर क्लाइमेट कोऑर्डिनेटर व्याख्याता महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह जनगणना 16 वीं जनगणना है इसका प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक आयोजित होगा इसके अंतर्गत मकानों का चिन्हीकरण एवं मकान की गणना होगी स्वगणना 1 मई से 15 मई 2026 तक हो रही है सभी ग्रामीणों से अपील की की स्व गणना आप स्वयं अपने मोबाइल से कर सकते है उन्हें मोबाइल से स्व गणना करना सिखाया आप स्व गणना करके देश के विकास में भागीदार बने इस दौरान ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीण रघुवीर सिंह और ग्रामीण गीता ने विश्वास दिलाया कि उनका परिवार स्व गणना करके देश के विकास में शामिल होगा स्काउट अनिल सिंह तेजभान सिंह दिग्विजय सिंह अभिषेक सैनी अजय सैनी संस्कार जायसवाल गणेश सैनी दिलराज सैनी मेघराज सिंह पिंटू मिरोठा शिवप्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने स्वगणना के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया4
- राजस्थान के लालसोट में हुए दिनदहाड़े गोलीकांड के तीन आरोपियों चेतराम, देशराज और धर्मेंद्र ने पुलिस के सामने घटना का पुनर्निर्माण किया। उन्हें 8 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जहाँ हथियारों की बरामदगी और गहन जांच जारी है।4
- लालसोट में चर्चित धर्मेंद्र मीणा गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आज उनका जुलूस निकाला। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश और राहत दोनों दिखे। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने व जनता में विश्वास बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया।1
- कटकड में पौधे वाली शादी बनी चर्चा का बिषय, धराड़ी प्रथा बनी साक्षी अग्निकुंड नहीं, नीम-बरगद पीपल सहित कई पौधों को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बंधे दूल्हा दुल्हन हिंडौन के गाव कटकड में पौधे वाली अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी है।जोहार जागृति मंच आदिवासी मिशन के तहत कटकड गांव भागचंद का पुरा में दुल्हन सोनिया मीना पुत्री सुरेश मीणा व दूल्हे रजनीश मीना पुत्र पूर्व डीईओ हुकम चंद मीणा की शादी धराडी प्रथा से फेरे कराए गए। यह विवाह मीना महापंचायत द्वारा तय किए गए 14 नियमों के अनुसार की गई है।शादी में पाखंड, अंधविश्वास और काल्पनिक मान्यताओं से दूरी रखी गई। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आधुनिक दिखावे से अलग यह विवाह वैज्ञानिक सोच और प्रकृति संरक्षण के सिद्धांतों पर आधारित रहा। शादी में फेरो के दौरान दोनों पक्षों के समक्ष मंडप में धराडी पौधे नीम व बरगद के रखे गए उन्हीं के चारों ओर फेरे लिए। इन्हें साक्षी मानकर विवाह की रस्में पूरी की गई। दूसरे दिन दुल्हन की विदाई के समय फेरो में रखे गए दोनो धराडी पौधे दूल्हा दुल्हन से घर के आंगन में लगवाए गए। बारातियों को वृक्ष विदाई में दिए। विवाह में पौधे बाली शादी लोगों की चर्चा बनी रही। करौली जिले की धराडी प्रथा से शादी थी दुल्हन सोनिया मीना ने अपने विवाह में धराडी प्रथा की भाषा में शादी का कार्ड भी छपवाया गया । कटकड गांव में सपोटरा उपखंड के गांव कुडावदा से बारात आई थी इस प्रथा में तोरण कुल वृक्ष के पेड़ की छड़ी से ही तोरणद्वार पर दूल्हे द्वारा तोरण मारा गया। आदिवासी प्रथा में जलजंगल और जमीन को विशेष महत्व दिया जाता है।यह शादी धराड़ी परण फेरा से करवाई गई। यह विवाह मीणा महापंचायत द्वारा तय किए गए 14 नियमों के अनुसार शादी की। शादी में पाखंड, अंधविश्वास और काल्पनिक मान्यताओं से दूरी रखी गई।इस मौके पर जोहर जागृति मंच के आदि आचार्य- गिर्राज केमोखरी,आर.डी.मीणा सीटीआई रूंधकापुरा,रमसीलाल मीणा भांडारेज,प्रहलाद मीणा मीनापाडा,नवल मीणा खांडेपुरा,रामनारायण मीणा बस्सी,अन्य घराती, बाराती एवं समस्त गांव के पंच पटेल मौजूद रहे। क्या है धराडी प्रथा। आदिवासी समुदाय या गोत्र की अपनी धराड़ी होती है, जो एक विशेष पेड़ या स्थान होता है। यह पेड़ या स्थान उनकी मातृ देवी या प्रकृति की पूजा का प्रतीक होता है. धराडी (पेड़) के सामने शादी से पहले, दूल्हा और दुल्हन फेरे का सगुन होगा। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वन पर्यावरण पेड़ो को बचाने का निभाते हैं और उसी से फेरे लेते हैं1
- प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं 5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।4