नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4% कमीशन मांगने का आरोप! जनसुनवाई में शिकायत, डीएसपी ने जांच का दिया भरोसा 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //8103728933// कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से नगर निगम और पीएचई विभाग में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। आरोप है कि उसके द्वारा कराए गए सरकारी कार्यों के भुगतान के एवज में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई और रकम नहीं देने पर भुगतान रोकने का दबाव बनाया गया। शिकायत में करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की रकम से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद डीएसपी शिवा पाठक ने मामले की जांच कर विधि संगत कार्यवाही करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4% कमीशन मांगने का आरोप! जनसुनवाई में शिकायत, डीएसपी ने जांच का दिया भरोसा 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //8103728933// कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर कथित रूप से 4 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार को
पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से नगर निगम और पीएचई विभाग में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। आरोप है कि उसके द्वारा कराए गए सरकारी कार्यों के भुगतान के एवज में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई और रकम नहीं देने पर भुगतान रोकने का दबाव बनाया गया। शिकायत में करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की
रकम से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद डीएसपी शिवा पाठक ने मामले की जांच कर विधि संगत कार्यवाही करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
- कल्दा पठार के नया गांव में मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे आदिवासी नेता एडवोकेट कमल सिंह मरकाम, ₹20,000 की तत्काल नगद सहायता की। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाली पवई विधानसभा के ग्राम कल्दा पठार (नया गांव) से इंसानियत को संबल देने वाली एक भावुक तस्वीर सामने आई है। बीते 1 सितंबर 2026 को क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने एक अत्यंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनका दर्द साझा किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नया गांव के एक आदिवासी परिवार के मुखिया की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। मृतक अपने पीछे बिलखता हुआ परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी, गोद में एक महज 3 महीने की मासूम बेटी और एक बुजुर्ग दृष्टिहीन (ब्लाइंड) मां शामिल हैं। परिवार में अब कोई भी ऐसा सक्षम सदस्य नहीं बचा है जो कमाने बाहर जा सके या इस बेसहारा परिवार का भरण-पोषण कर सके। खबर मिलते ही पहुंचे एडवोकेट कमल सिंह मरकाम जैसे ही इस हृदयविदारक घटना और परिवार की दयनीय स्थिति की सूचना आदिवासी नेता एडवोकेट कमल सिंह मरकाम को मिली, वे तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल दिया।₹20,000 की नगद सहायता और भविष्य का आश्वासन परिवार के सामने उत्पन्न हुए आजीविका के संकट को देखते हुए एडवोकेट मरकाम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ₹20,000 बीस हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता राशि मृतक की पत्नी को सौंपी, ताकि वे अपनी नवजात बच्ची और बुजुर्ग मां की प्राथमिक जरूरतें पूरी कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहेंगे और शासन-प्रशासन के स्तर पर जो भी हरसंभव मदद या सरकारी योजना का लाभ होगा, उसे दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।कमल सिंह मरकाम के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की पूरे कल्दा पठार क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संकट के समय में एक जनप्रतिनिधि और नेता का ऐसा रूप ही समाज में उम्मीद की किरण जगाता है।4
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का शुभारंभ किया एवं ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता जिला उमरिया की खास रिपोर्ट l2
- Post by खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़1
- जिले में अगर 24 घंटे में 24.5 में भी वर्षा दर्ज, अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया की गत 24 घंटे में 24.5 में भी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत 24 घंटे में 24.5 मिमी वर्षा दर्ज अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि गत 24 घंटे में 24.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बांधवगढ़ तहसील में 18.2 मिमी, मानपुर तहसील में 36.8 मिमी, पाली में 22.4 मिमी, नौरोजाबाद में 24.6, चंदिया में 22.3 मिमी, करकेली तहसील में 17.9 मिमी तथा बिलासपुर में 29.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश उमरिया जिले में एक जून से लेकर 2 सितंबर अगस्त तक 997.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ़ तहसील में 1168.8 मिमी, मानपुर तहसील में 1000.4 मिमी, पाली तहसील में 984.6 मिमी, नौरोजाबाद तहसील 931.8 मिमी, चंदिया तहसील में 1005.1 मिमी, करकेली तहसील में 1071.6 मिमी, बिलासपुर तहसील में 818.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 1081.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी जिसमें बांधवगढ़ तहसील में 1159.7 मिमी, मानपुर तहसील में 1238.6 मिमी, पाली तहसील में 887.3 मिमी, नौरोजाबाद तहसील 885.7 मिमी, चंदिया तहसील में 1114.8 मिमी, करकेली तहसील में 1092.6 मिमी, बिलासपुर तहसील में 1165.1 मिमी वर्षा शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा 1215.7 मिमी है।1
- सतना में बारिश ने बढ़ाई टेंशन: बिरसिंहपुर में 5.3 इंच बारिश, मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा गहराया; प्रशासन का अलर्ट सतना (मध्य भारत न्यूज़) सतना जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मझगवां, बरौंधा और बिरसिंहपुर के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। बिरसिंहपुर में दर्ज हुई 5.3 इंच बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। आंकड़े: बिरसिंहपुर: 5.3 इंच रामपुर बघेलान: 5.0 इंच मझगवां: 3.1 इंच रघुराजनगर: 2.3 इंच सोहावल: 1.3 इंच नागौद एवं जसो: 1.2 इंच उचेहरा: 1.2 इंच सामान्य से 24% अधिक वर्षा 1 जून से 1 सितंबर तक सतना जिले में औसतन 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। इस सत्र में अब तक सर्वाधिक बारिश बरौंधा-मझगवां (52.5 इंच) और बिरसिंहपुर (51.2 इंच) में दर्ज की गई है। वहीं रघुराजनगर में 48.4 इंच, रामपुर बघेलान में 47.1 इंच, नागौद में 47 इंच, सोहावल में 46.8 इंच, उचेहरा में 32.3 इंच और जसो में 28.1 इंच बारिश हुई है। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी उफान पर, अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा का सीधा असर चित्रकूट की मंदाकिनी नदी के जलस्तर पर पड़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासनिक टीम और स्थानीय अमला तटीय क्षेत्रों तथा निचली बस्तियों पर सतत निगरानी बनाए हुए है।1
- सतना में भरहुत नगर के हालात एरियल व्यू से देखिए। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी।1
- सी एस पी सतना द्वारा मानसून को देखते हुए सतना नगर वासियों से अपील अपने अपने घर पर रहे सुरक्षित रहे। सतना अगले 24 घंटों में बालाघाट, छतरपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीधी में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा आंधी और बिजली, तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।सी एस पी सतना द्वारा मानसून को देखते हुए सतना नगर वासियों से अपील अपने अपने घर पर रहे सुरक्षित रहे।1
- उपवास के लिए दूध लेकर लौट रहे 12 वर्षीय मासूम को रेत से भरे हाईवा ने रौंदा, दर्दनाक मौत जिला उमरिया:-उपवास के लिए दूध-दही लेकर घर लौट रहे 12 वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना चिल्हारी बस स्टैंड की है, जहां बुधवार सुबह करीब 7 बजे मनजीत पिता लालमन कोल रेत से भरे हाईवा की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मनजीत साइकिल से दूध लेने आया था और हरछठ के उपवास के लिए दूध-दही लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवा क्रमांक एमपी 19 एचए 7552 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- उपवास के लिए दूध लेकर घर जा रहे मासूम को रेत से भरे हाईवा ने रौंदा,दर्दनाक मौत _हरछठ के उपवास के लिए दही-दूध लेकर घर लौट रहे 12 उपवास के लिए दूध लेकर घर जा रहे मासूम को रेत से भरे हाईवा ने रौंदा,दर्दनाक मौत _हरछठ के उपवास के लिए दही-दूध लेकर घर लौट रहे 12 वर्षीय मासूम मनजीत को क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा।बुधवार सुबह करीब 7 बजे चिल्हारी बस स्टैंड पर रेत से भरे हाईवा की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद सड़क खून से लथपथ हो गई और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि मनजीत पिता लालमन कोल,निवासी चिल्हारी,साइकिल से दूध लेने बस स्टैंड आया था।दूध लेकर वह वापस अपने घर और वहां से अमलियाई हार स्थित अपने खेत की ओर जा रहा था।इसी दौरान रेत से भरे हाईवा क्रमांक एमपी19 एचए 7552 की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मनजीत के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।कुछ देर पहले तक जिस मासूम के हाथ में उपवास के लिए दूध था और जो अपनी साइकिल पर घर लौट रहा था,हादसे के बाद उसकी जिंदगी सड़क पर ही थम गई।घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत का दृश्य देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मासूम को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1