Shuru
Apke Nagar Ki App…
भदोही के ऐतिहासिक चकवा महावीर मंदिर में सावन मास के अंतिम मंगलवार को बुढ़वा मंगल मेले का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखिए चकवा महावीर मंदिर के बुढ़वा मंगल मेले की पूरी तस्वीरें और ग्राउंड रिपोर्ट।
NEWS TIME UP
भदोही के ऐतिहासिक चकवा महावीर मंदिर में सावन मास के अंतिम मंगलवार को बुढ़वा मंगल मेले का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखिए चकवा महावीर मंदिर के बुढ़वा मंगल मेले की पूरी तस्वीरें और ग्राउंड रिपोर्ट।
More news from Bhadohi and nearby areas
- ज्ञानपुर भदोही चकवा महावीर का यह प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेला, जिसे बुढ़वा मंगल मेले के नाम से भी जाना जाता है, जनपद भदोही की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। मान्यता है कि यह मंदिर पांडवकालीन है और प्रत्येक आयोजन होता है। आरसी इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु भगवान महावीर के दर्शन और मेले की परंपरा का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। इस वर्ष मंदिर ट्रस्ट और मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की गई हैं। साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और अन्य सभी सुविधाएँ बहुत ही सराहनीय हैं। मैं विशेष रूप से जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी जी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देना चाहूँगा। उनके कुशल निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था इतनी बेहतर है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले रहे हैं। साथ ही मेला समिति के अध्यक्ष श्री नागेंद्र सिंह जी, सहयोगी श्री संदीप सिंह जी, श्री नागेंद्र नाथ मिश्रा जी, श्री कृपासंकर सिंह जी, अनुज हरेंद्र प्रताप सिंह जी तथा व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारियों, मंदिर के पुजारियों, स्वयंसेवकों और आसपास के सभी ग्रामवासियों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ। आप सभी के सामूहिक प्रयासों से यह मेला अनुशासन, सेवा और आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूँ कि मेले की गरिमा बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और भगवान महावीर का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। सभी को बुढ़वा मंगल मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ। संवादाता रामेश्वर तिवारी उजाला स्पीड न्यूज ज्ञानपुर भदोही4
- भदोही के ऐतिहासिक चकवा महावीर मंदिर में सावन मास के अंतिम मंगलवार को बुढ़वा मंगल मेले का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखिए चकवा महावीर मंदिर के बुढ़वा मंगल मेले की पूरी तस्वीरें और ग्राउंड रिपोर्ट।1
- भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर ओम पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेटी की विदाई कराकर चुनार लौट रही कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के चुनार लाल दरवाजा वार्ड नम्बर एक निवासी बिहारी सोनकर 50 पुत्र हनुमान सोनकर अपने बेटी मोनिका 20 वर्ष की विदाई करवाने किराए के कार से प्रयागराज गए थे साथ मे भतीजा सागर 25 पुत्र विनोद सोनकर भी था। विदाई कराकर कार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार ओम पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रही ट्रक कार में जोरादार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बिहारी सोनकर को चिकित्सक मृत घोषित किए। वहीं पुत्री मोनिका भतीजा सागर की हालत गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल कार चालक नसीम अहमद 32 का उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वही हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर आवागमन बाधित रहा।1
- भक्तिभाव#भक्तिस्टेटस#सावन पर्व#भोलेनाथकीजय #महादेव#पार्वती #स्टेटस #jbj#muick#up# महाकाल कादिवाना #vairalvideo #trendingshorts #goodcunten#westcvaliti#topcriyetar#topnews #breakingnews #savan ka pavan mhina। mhakal#song. भक्तिभाव#भक्तिस्टेटस#सावन पर्व#भो1
- भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर1
- आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।2
- भक्तिभाव#भक्तिस्टेटस#सावन पर्व#भोलेनाथकीजय #महादेव#पार्वती #स्टेटस #jbj#muick#up# महाकाल कादिवाना #vairalvideo #trendingshorts #goodcunten#westcvaliti#topcriyetar#topnews #breakingnews #savan ka pavan mhina। mhakal#song. भक्तिभाव#भक्तिस्टेटस#सावन पर्व#भो1