Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना बस एवं ट्रक की टक्कर में तीन की मृत्यु 31 घायल।
Rajkumar mehra press reporter
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना बस एवं ट्रक की टक्कर में तीन की मृत्यु 31 घायल।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- नैनीताल के बिड़ला विद्या मंदिर का बोर्ड परीक्षाफल पिछले करीब एक दशक में ऊंचाइयों को स्पर्श करता चला गया है। बिड़ला बोर्ड रिजल्ट में ही नहीं बल्कि तमाम राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी आगे ही रहा है। यही वजह है कि बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, छात्र आवासीय विद्यालयों में राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरा स्थान रखता है। विद्यालय को गौरमय मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानाचार्य अनिल शर्मा को जाता है। इस वर्ष 10वीं के बोर्ड परीक्षा में बिड़ला विद्या मंदिर ने टॉप का रिजल्ट दिया है। इस उपलब्धि को प्रिंसिपल अनिल शर्मा क्या कहते हैं , सुनिए1
- *युवाओं में नशे का जहर घोलने वालों पर कप्तान मंजुनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ा वार, स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार* *SOG व हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता, 66 लाख 30 हज़ार की 221 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार* *इसके अतिरिक्त हल्द्वानी व वनभूलपुरा में भी 02 स्मैक तस्करों की हुई गिरफ्तारी* मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे *'ऑपरेशन प्रहार'* के तहत नैनीताल पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जनपद में *कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश* लगाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों* पर संपूर्ण जिले में *“ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।* इसी क्रम में *एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चन्द्रा व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण* में दिनांक 14-04-2026 को *प्रभारी निरीक्षक श्री विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी प्रभारी श्री राजेश जोशी की संयुक्त टीम* ने चैकिंग के दौरान चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत *एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी* ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के *कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक व अन्य सामग्री बरामद* कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विजय सिंह नेगी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 125/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तारी-* विजय सिंह नेगी (उम्र 35 वर्ष) पुत्र- स्वर्गीय राम सिंह निवासी- ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा हाल- गंगा कॉलोनी, गुलाटी चिकन वाली गली, थाना हल्द्वानी, नैनीताल *आपराधिक इतिहास-* उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व निम्न अभियोग पंजीकृत हैं। कोतवाली मुखानी- FIR NO 110/2023 8/21 कोतवाली हल्द्वानी- FIR NO 498/2023 8/21 *बरामदगी का विवरण-* 1. स्मैक- 221 ग्राम कीमत लगभग 66,30,0000 रुपये 2. नगदी- ₹14,520/- (मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त) 3. उपकरण- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 01 मोबाइल फोन। *एसएसपी नैनीताल में पुलिस टीम के होता है उत्साहवर्धन हेतु 1500/- रुपये के पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।* *पुलिस टीम-* * उ0नि0 कृपाल सिंह * हे0कानि0 त्रिलोक सिंह रौतेला एसओजी * हे0कानि0 कुन्दन सिंह कठायत एसओजी * कानि0 भानु प्रताप औली एसओजी * कानि0 अशोक सिंह रावत एसओजी * कानि0 भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा एसओजी * म0कानि0 भावना जोशी कोतवाली हल्द्वानी *एसएसपी नैनीताल का संदेश-* नैनीताल पुलिस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा। 💥 *मामला- 02 कोतवाली हल्द्वानी में 4.18 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार* दिनांक 14/04/2026 को चौकी राजपुरा क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल गोला गेट राजपुरा के अन्दर चैकिंग के दौरान उ0नि0 कृष्ण गिरी मय पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त गुलशन पुत्र स्व0 छुट्टन निवासी राजपुरा ,वार्ड नं0 13, कोतवाली हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष के कब्जे से अवैध स्मैक जिसका वजन 4.18 ग्राम, बरामद* हुयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त मामले में कोतवाली हल्द्वानी में FIR न0 126/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम गुलशन उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। 💥 *मामला- 03 कोतवाली वनभूलपुरा में 11.72 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार* दिनांक-14.04.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अभियुक्त मेराज अली पुत्र मौ० हनीफ* निवासी चोरगलिया रोड ला0न0 18 वार्ड न0 24 कोतवाली बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष को *11.72 ग्राम स्मैक के साथ चोरगलिया रोड से गिरफ्तार* किया गया जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO 64/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है।- 1. मु0अ0सं0 278/19 धारा 8/21 NDPS ACT 2. मु0अ0सं0 346/20 धारा 8/21 NDPS ACT 3. मु0अ0सं0 62/23 धारा 380/41। भादवि 4. मु0अ0सं0 200/24 धारा 8/21 NDPS ACT 5. मु0अ0सं017/25 धारा 8/21 NDPS ACT पुलिस टीम- उ0 नि० मनोज यादव का0 इन्दर सिंह का0 सुनील कुमार का0 सुच्चा सिंह1
- विडियो देखें- हिमाचंल प्रदेश बस स्टैंड बना अखाड़ा… या फिर पूरा सीन था सेट? 🤔 दो महिलाओं ने एक प्राइवेट बस कंडक्टर को सरेआम चप्पलों से पीटा… वीडियो वायरल… भीड़ खड़ी देखती रही… और कंडक्टर? वो खड़ा रहा, एक के बाद एक चप्पल खाता रहा, बार-बार कसम खाता रहा—“मैंने कुछ नहीं किया…” अब सवाल यहीं से शुरू होते हैं। अगर वो दोषी था तो इतना शांत क्यों रहा—न भागने की कोशिश, न बचने की, न ही कोई पलटकर जवाब। और अगर वो बेगुनाह था, तो कोई उसे बचाने क्यों नहीं आया? आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशबीन क्यों बने रहे? महिलाएं, जो देखने में इतनी ताकतवर नहीं लग रहीं, वो लगातार गले से पकड़कर चप्पल पर चप्पल मारती रहीं और आदमी बिल्कुल रिएक्ट नहीं कर रहा—ये बात भी हजम नहीं होती। ऊपर से जो आरोप लगाए जा रहे हैं—अगर मामला इतना गंभीर था कि “होटल रूम” जैसी बात कही गई, तो पति खुद सामने क्यों नहीं आया? ये ननद-भाभी एक्शन क्यों? पूरा मामला जितना दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा उलझा हुआ लग रहा है। क्या ये सच में छेड़छाड़ का मामला है? या कोई पुरानी रंजिश? या फिर कैमरे के सामने खेला गया कोई ड्रामा? क्योंकि एक बात साफ है—या तो सच बहुत खौफनाक है, या फिर कहानी कुछ और ही है जो अभी सामने नहीं आई। और सबसे दुखद बात—भीड़ खड़ी रही, वीडियो बनाती रही… इंसानियत कहीं पीछे छूट गई। आप क्या सोचते हैं—ये न्याय था, गुस्सा था या पूरा प्लान किया गया सीन?1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।1
- 15 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के कुशल निर्देशन में अग्निशमन टीम द्वारा ओरियन मेंटल फैक्ट्री, ताड़ीखेत में जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन टीम द्वारा संस्थान में उपलब्ध आपातकालीन निकास मार्गों को सदैव अवरोध मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित निकासी सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के टॉपर छात्र श्रीश सचान ने विद्यालय टॉप किया, जबकि नैनीताल नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।2