logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराट करम महोत्सव में दिखी झारखंड की लोक कला-संस्कृति की झलक बगोदर के औंरा में सजा अखड़ा, ढोल-मांदर की थाप पर घंटों थिरके लोग बगोदर: झारखंड की लोक कला और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शुक्रवार को औंरा स्थित विनोद उच्च विद्यालय के मैदान में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया। अखड़ा जगाकर शुरू हुए महोत्सव में ढोल-मांदर की थाप और खोरठा करम गीतों पर महिलाओं, युवतियों, युवकों व स्कूली छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव में विधायक नागेंद्र महतो, प्रमुख आशा राज और मुखिया सरिता साव समेत कई जनप्रतिनिधि भी करम गीतों पर झूमते नजर आए। विधायक ने कहा कि करम पर्व झारखंड की पहचान और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया गया। मंच से दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया गया और दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने की अपील की गई। महोत्सव में खोरठा के कई चर्चित गायक-कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता, संरक्षक दिनेश साहु, सचिव जितेंद्र महतो समेत आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, जेएलकेएम नेता डॉ. सलीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • सवाल सीधा है—इस तबाही का जिम्मेदार कौन? और इन बेघर परिवारों को आखिर कब मिलेगा उनका हक और सुरक्षित आशियाना? सवाल सीधा है—इस तबाही का जिम्मेदार कौन? और इन बेघर परिवारों को आखिर कब मिलेगा उनका हक और सुरक्षित आशियाना?
    1
    सवाल सीधा है—इस तबाही का जिम्मेदार कौन?
और इन बेघर परिवारों को आखिर कब मिलेगा उनका हक और सुरक्षित आशियाना?
सवाल सीधा है—इस तबाही का जिम्मेदार कौन?
और इन बेघर परिवारों को आखिर कब मिलेगा उनका हक और सुरक्षित आशियाना?
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • #अवैध स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सदर एवं पदमा प्रखंड में 09 अवैध स्टोन क्रशर सील, प्राथमिकी की कार्रवाई; गिट्टी लदा ट्रक जब्त #उपायुक्त श्री #हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता श्रीमती पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सदर एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू में संचालित छह अवैध स्टोन क्रशरों तथा सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में संचालित दो अवैध स्टोन क्रशरों को भी सील किया गया। इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 09 अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों से संबंधित #CTO (Consent to Operate) की वैधता समाप्त/एक्सपायर पाई गई। इस संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त पदमा क्षेत्र से गिट्टी लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध स्टोन क्रशर एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों, अवैध खनन एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    1
    #अवैध स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सदर एवं पदमा प्रखंड में 09 अवैध स्टोन क्रशर सील, प्राथमिकी की कार्रवाई; गिट्टी लदा ट्रक जब्त

#उपायुक्त श्री #हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता श्रीमती पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सदर एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू में संचालित छह अवैध स्टोन क्रशरों तथा सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में संचालित दो अवैध स्टोन क्रशरों को भी सील किया गया।
इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 09 अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों से संबंधित #CTO (Consent to Operate) की वैधता समाप्त/एक्सपायर पाई गई। इस संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त पदमा क्षेत्र से गिट्टी लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध स्टोन क्रशर एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों, अवैध खनन एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    user_Roushan sinha
    Roushan sinha
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, घंटो रहा जाम रांची पटना मुख्य मार्ग बौंगाबार में राजवीर होटल के समीप हुई घटना, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
    1
    हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, घंटो रहा जाम रांची पटना मुख्य मार्ग 

बौंगाबार में राजवीर होटल के समीप हुई घटना, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    5 hrs ago
  • असहायों के बीच तिसरी गणेश पूजा कमिटी ने बांटा राशन और कॉपी, दर्जनों महिलाओं व बच्चों को मिला सहयोग असहायों के बीच तिसरी गणेश पूजा कमिटी ने बांटा राशन और कॉपी, दर्जनों महिलाओं व बच्चों को मिला सहयोग तिसरी में गणेश पूजा कमिटी की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं और बच्चों को राशन के साथ-साथ पढ़ाई के लिए कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। कमिटी के सदस्यों ने कहा कि पूजा-पाठ के साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस पहल से महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
    4
    असहायों के बीच तिसरी गणेश पूजा कमिटी ने बांटा राशन और कॉपी, दर्जनों महिलाओं व बच्चों को मिला सहयोग

असहायों के बीच तिसरी गणेश पूजा कमिटी ने बांटा राशन और कॉपी, दर्जनों महिलाओं व बच्चों को मिला सहयोग
तिसरी में गणेश पूजा कमिटी की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं और बच्चों को राशन के साथ-साथ पढ़ाई के लिए कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।
कमिटी के सदस्यों ने कहा कि पूजा-पाठ के साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस पहल से महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
    user_ROHIT BHARTI
    ROHIT BHARTI
    पत्रकार तिसरी, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गणेश पूजा समिति तिसरी ने तिसरी प्रखण्ड के असहाय लोगो के बीच राशन और छात्रों के बीच पेन ,कलाम का वितरण किया गया
    4
    गणेश पूजा समिति तिसरी ने तिसरी प्रखण्ड के असहाय लोगो के बीच राशन और छात्रों के बीच पेन ,कलाम का वितरण किया गया
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    6 hrs ago
  • #अवैध स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सदर एवं पदमा प्रखंड में 09 अवैध स्टोन क्रशर सील, प्राथमिकी की कार्रवाई; गिट्टी लदा ट्रक जब्त #उपायुक्त श्री #हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता श्रीमती पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सदर एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू में संचालित छह अवैध स्टोन क्रशरों तथा सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में संचालित दो अवैध स्टोन क्रशरों को भी सील किया गया। इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 09 अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों से संबंधित #CTO (Consent to Operate) की वैधता समाप्त/एक्सपायर पाई गई। इस संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त पदमा क्षेत्र से गिट्टी लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध स्टोन क्रशर एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों, अवैध खनन एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    1
    #अवैध स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सदर एवं पदमा प्रखंड में 09 अवैध स्टोन क्रशर सील, प्राथमिकी की कार्रवाई; गिट्टी लदा ट्रक जब्त

#उपायुक्त श्री #हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता श्रीमती पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सदर एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू में संचालित छह अवैध स्टोन क्रशरों तथा सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में संचालित दो अवैध स्टोन क्रशरों को भी सील किया गया।
इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 09 अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों से संबंधित #CTO (Consent to Operate) की वैधता समाप्त/एक्सपायर पाई गई। इस संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त पदमा क्षेत्र से गिट्टी लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध स्टोन क्रशर एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों, अवैध खनन एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    7 hrs ago
  • नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई, प्रतिमा का हुआ विसर्जन दारू-बासोबार रोड स्थित गणपति पूजा स्थल पर पांच दिवसीय आयोजन का समापन, जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु दारू// दारू-बासोबार रोड स्थित गणपति पूजा स्थल पर आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन शुक्रवार को भगवान गणपति महाराज की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंज उठा। पांच दिनों तक गणपति पूजा स्थल पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन खीर के महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन के दौरान बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं राज ग्रुप की ओर से जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति की धुन में झूमते रहे। पूरे आयोजन के दौरान पूजा स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा को लेकर विसर्जन यात्रा निकाली। भक्तों ने महाराज के आगमन की कामना की। पूजा महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक भैया नवजीत सिन्हा, अध्यक्ष रवि कश्यप, सचिव नारायण दास, कोषाध्यक्ष दशरथ दास, सह कोषाध्यक्ष सुमित सिन्हा, महाअध्यक्ष नागेश्वर महतो, शिव चरण साव, युवा अध्यक्ष बॉबी सिन्हा, सह सचिव रॉकी रवानी, राहुल राज, राजकुमार दास, प्रकाश कुमार, आलोक राज, जितेंद्र भूषण सिन्हा, शुभम सिन्हा, दिलीप कुमार, रेवा साव सहित समिति के कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई, प्रतिमा का हुआ विसर्जन

दारू-बासोबार रोड स्थित गणपति पूजा स्थल पर पांच दिवसीय आयोजन का समापन, जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु

दारू// दारू-बासोबार रोड स्थित गणपति पूजा स्थल पर आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन शुक्रवार को भगवान गणपति महाराज की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंज उठा।
पांच दिनों तक गणपति पूजा स्थल पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन खीर के महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
आयोजन के दौरान बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं राज ग्रुप की ओर से जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति की धुन में झूमते रहे। पूरे आयोजन के दौरान पूजा स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा को लेकर विसर्जन यात्रा निकाली। भक्तों ने महाराज के आगमन की कामना की।
पूजा महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक भैया नवजीत सिन्हा, अध्यक्ष रवि कश्यप, सचिव नारायण दास, कोषाध्यक्ष दशरथ दास, सह कोषाध्यक्ष सुमित सिन्हा, महाअध्यक्ष नागेश्वर महतो, शिव चरण साव, युवा अध्यक्ष बॉबी सिन्हा, सह सचिव रॉकी रवानी, राहुल राज, राजकुमार दास, प्रकाश कुमार, आलोक राज, जितेंद्र भूषण सिन्हा, शुभम सिन्हा, दिलीप कुमार, रेवा साव सहित समिति के कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Roushan sinha
    Roushan sinha
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • खान ,खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा- रविंद्र शांडिल्य केंद्र सरकार नवादा से भाया सतगांवा गिरिडीह रेलवे लाइन की मांग जल्द पूरी करें सतगावां । झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को “खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026” के विरोध में तथा नवादा भाया सतगावां गिरिडीह तक रेलवे लाइन चालू करने की मांग की गई। सतगावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल धरना को संबोधित करते हुए रविंद्र शांडिल्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत की केंद्र सरकार खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लागू कर झारखंड प्रदेश में चल रही हेमंत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की साजिश रच रही है। और झारखंड वासियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की रणनीति तैयार कर रही है जिस किसी कीमत पर भी केंद्र सरकार की मनसा को सफल होने नहीं दिया जाएगा प्रखंड मुख्यालयों धरना - प्रदर्शन के बाद जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन जल्द दिया जाएगा साथ ही जन-जागरण अभियान को लगातार जारी रखने एवं आम जनता को इस विधेयक के दुष्प्रभावों तथा झारखंड के हितों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतगावां गणेश राय एवं संचालन अजीत यादव ने किया इसके पूर्व हटिया मैदान बासोडीह से प्रखंड मुख्यालय सतगावां तक विशाल प्रदर्शन किया गया। धरना के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सतगावां मनोज कुमार रवि के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम स्मार पत्र सौंपा गया। धरना कार्यक्रम को वीरेंद्र पांडेय जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की तुगलकी फरमान की प्रकाष्ठा खान, खनिज संशोधन विधेयक 2026 लागू नहीं होने नहीं दिया जाएगा सभा को ओणम प्रिया महिला जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जिला उपाध्यक्ष राम लखन राय धीरज कुमार दिलीप मुसहर बसंती देवी चुल्हन राय रंजीत साव सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया तथा सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की खान ,खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा- रविंद्र शांडिल्य केंद्र सरकार नवादा से भाया सतगांवा गिरिडीह रेलवे लाइन की मांग जल्द पूरी करें सतगावां । झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को “खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026” के विरोध में तथा नवादा भाया सतगावां गिरिडीह तक रेलवे लाइन चालू करने की मांग की गई। सतगावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल धरना को संबोधित करते हुए रविंद्र शांडिल्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत की केंद्र सरकार खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लागू कर झारखंड प्रदेश में चल रही हेमंत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की साजिश रच रही है। और झारखंड वासियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की रणनीति तैयार कर रही है जिस किसी कीमत पर भी केंद्र सरकार की मनसा को सफल होने नहीं दिया जाएगा प्रखंड मुख्यालयों धरना - प्रदर्शन के बाद जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन जल्द दिया जाएगा साथ ही जन-जागरण अभियान को लगातार जारी रखने एवं आम जनता को इस विधेयक के दुष्प्रभावों तथा झारखंड के हितों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतगावां गणेश राय एवं संचालन अजीत यादव ने किया इसके पूर्व हटिया मैदान बासोडीह से प्रखंड मुख्यालय सतगावां तक विशाल प्रदर्शन किया गया। धरना के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सतगावां मनोज कुमार रवि के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम स्मार पत्र सौंपा गया। धरना कार्यक्रम को वीरेंद्र पांडेय जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की तुगलकी फरमान की प्रकाष्ठा खान, खनिज संशोधन विधेयक 2026 लागू नहीं होने नहीं दिया जाएगा सभा को ओणम प्रिया महिला जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जिला उपाध्यक्ष राम लखन राय धीरज कुमार दिलीप मुसहर बसंती देवी चुल्हन राय रंजीत साव सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया तथा सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की
    1
    खान ,खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा- रविंद्र शांडिल्य 

केंद्र सरकार नवादा से भाया सतगांवा गिरिडीह रेलवे लाइन की मांग जल्द पूरी करें

सतगावां । झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को “खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026” के विरोध में तथा नवादा भाया सतगावां गिरिडीह तक रेलवे लाइन चालू करने की मांग की गई। सतगावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल धरना को संबोधित करते हुए रविंद्र शांडिल्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत की केंद्र सरकार खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लागू कर झारखंड प्रदेश में चल रही हेमंत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की साजिश रच रही है। और झारखंड वासियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की रणनीति तैयार कर रही है जिस किसी कीमत पर भी केंद्र सरकार की मनसा को सफल होने नहीं दिया जाएगा प्रखंड मुख्यालयों  धरना - प्रदर्शन के बाद जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन जल्द दिया जाएगा
साथ ही जन-जागरण अभियान को लगातार जारी रखने एवं आम जनता को इस विधेयक के दुष्प्रभावों तथा झारखंड के हितों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतगावां गणेश राय एवं संचालन अजीत यादव ने किया इसके पूर्व हटिया मैदान बासोडीह से प्रखंड मुख्यालय सतगावां तक विशाल प्रदर्शन किया गया। धरना के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सतगावां मनोज कुमार रवि के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम स्मार पत्र सौंपा गया। धरना कार्यक्रम को वीरेंद्र पांडेय जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की तुगलकी फरमान की प्रकाष्ठा खान, खनिज संशोधन विधेयक 2026 लागू नहीं होने नहीं दिया जाएगा सभा को ओणम प्रिया महिला जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जिला उपाध्यक्ष राम लखन राय धीरज कुमार दिलीप मुसहर बसंती देवी चुल्हन राय रंजीत साव सहित दर्जनों  लोगों ने संबोधित किया तथा सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • घटवार महा सभा द्वारा तिसरी में आयोजित कर्म पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम
    1
    घटवार महा सभा द्वारा तिसरी में आयोजित कर्म पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.