फतेहाबाद के सारंगपुर रोड पर टेंट के सामान में लगी आग, हजारों का सामान खाक फतेहाबाद के सारंगपुर रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम के बाहर रखे सामान में रविवार रात आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंगपुर रोड पर स्थित रैपुरिया टेंट हाउस के गोदाम के बाहर हुई। रविवार रात करीब 9 बजे गोदाम के बाहर गली में रखे टेंट के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे टेंट हाउस की मेट और टेबल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की सहायता से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। टेंट हाउस के मालिक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 50,000 रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

- फतेहाबाद के सारंगपुर रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम के बाहर रखे सामान में रविवार रात आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंगपुर रोड पर स्थित रैपुरिया टेंट हाउस के गोदाम के बाहर हुई। रविवार रात करीब 9 बजे गोदाम के बाहर गली में रखे टेंट के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे टेंट हाउस की मेट और टेबल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की सहायता से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। टेंट हाउस के मालिक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 50,000 रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फिरोजाबाद के सुहाग नगर क्षेत्र में समाज के महान संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के शिक्षा, स्वच्छता और समानता के संदेश को याद किया।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फिरोजाबाद नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव से पहले सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कर्मचारियों की बहाली के मुद्दे पर पार्षदों ने सदन छोड़ दिया और ऑडिटोरियम परिसर में धरने पर बैठ गए। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और चुनाव प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई।1
- #crime news #savdhan india1
- वाराणसी काशी रजक संघ द्वारा राष्ट्र संत संत गाडगे महाराज जी की 150 वी जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को चौकाघाट पुलिस चौकी के पास भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा संत गाडगे महाराज जी के जीवन, स्वच्छता, सेवा एवं समाज सुधार से जुड़े संदेशों के पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही जनजागरूकता के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (जनसुनवाई हेल्पलाइन) आदि की जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किए गए, ताकि आमजन आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं हेल्थ चेकअप शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित में सेवा, स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। काशी रजक संघ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्री अंचित चौधरी, श्री उद्यम सिंह, श्री अरविन्द कन्नौजिया, श्री विकास कन्नौजिया, श्री प्रिन्स चौधरी आदि समाज बंधुओं, चिकित्सक दल एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। काशी रजक संघ वाराणसी1
- आगरा फतेहाबाद ब्रेकिंग फतेहाबाद में अवैध खनन जोरों पर फतेहाबाद के ग्राम भोलपुरा रोड पर अवैध खनन करते दिखे ट्रैक्टर दिन में ही अवैध खनन कर पुलिस को दे रहे हैं चुनौती थाना फतेहाबाद क्षेत्र के भोलपुरा रोड का मामला1